क्या Deepika Padukone चुनेंगी अनुष्का-विराट वाली राह, बेटी के जन्म के बाद लिए कुछ बड़े फैसले?
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बीते हफ्ते ही माता-पिता बने हैं जिसकी खुशी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। एक्ट्रेस को अभी तक अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड की लीला भी अपनी बेटी की परवरिश के लिए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फुटस्टेप फॉलो करती हुई नजर आएंगी।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस वक्त अपनी जिंदगी के सबसे बेस्ट फेज में हैं। बीते दिनों 8 नवंबर को उन्होंने बेटी का स्वागत किया है। पद्मावत एक्ट्रेस अभी भी मुंबई के गिरगांव में HM हॉस्पिटल में एडमिट हैं।
आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' में Diljit Dosanjh ने लगाया पंजाबी तड़का, 'चल कुड़िए' गाने का टीजर OUT
Alia Bhatt की आगामी फिल्म जिगरा (Jigra) अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। जब से फिल्म का टीजर ट्रेलर रिलीज हुआ है तभी से इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। अब जिगरा का पहला गाना भी आने वाला है जिसमें दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज दी है। जिगरा के गाने का टीजर जारी हो गया है।
दिलजीत दोसांझ पहले पंजाबी फिल्मों या म्यूजिक एल्बम्स में अपनी आवाज का जादू चलाते थे, लेकिन आज उनकी डिमांड बॉलीवुड फिल्मों में भी काफी बढ़ गई है। करीना कपूर खान स्टारर फिल्म क्रू के बाद अब दिलजीत ने आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा में अपनी आवाज दी है।
तृप्ति डिमरी से इश्क फरमाएंगे Kartik Aaryan, भूल भुलैया 3 के बाद इस नए प्रोजेक्ट में आएंगे नजर
कार्तिक लंबे समय से भूल भुलैया 3 को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म बहुत जल्द दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। दोनों एक्टर्स इस फिल्म के जरिए पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। हालांकि अब आप इन्हें एक और फिल्म में साथ देखेंगे।
फिल्म एनिमल के बाद से तृप्ति डिमरी की डिमांड कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। उन्हें अब नेशनल क्रश और भाभी नंबर 2 के नाम से बुलाया जाता है। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने धड़ाधड़ कई प्रोजेक्ट्स साइन किए।
खुद को सुंदर और अट्रैक्टिव नहीं मानती थीं Kangana Ranaut, कहा - 'महिलाओं को समझनी चाहिए ये बात
कोई मुद्दा हो या किसी अन्य बारे में अपनी राय देना एक्ट्रेस बोलने से कभी पीछे नहीं हटती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म वो लम्हे से अपना एक क्लिप शेयर किया है और कहा है कि उस वक्त वे अपने आपको बिल्कुल भी सुंदर नहीं मानती थीं।
पिछले कुछ दिनों से कंगना रनौत अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। सिख समुदाय द्वारा इसका विरोध किए जाने की वजह से अब तक फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हो पाई है। फिल्म पहले 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में इसकी रिलीज को टाल दिया गया।
सुबह वीडियो कॉल पर की बात, रात को जम्मू-कश्मीर में बलिदान हो गया हमीरपुर का लाल; 3 साल पहले हुई थी शादी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शुक्रवार शाम हुई मुठभेड़ में हमीरपुर के 27 वर्षीय जांबाज अरविंद सिंह शहीद हो गए। अरविंद सिंह की तैनाली बटालियन 20 डोगरा तथा राष्ट्रीय राइफल डोडा किश्तवाड़ में थी। इस मुठभेड़ में भारतीय सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। अरविंद सिंह के बलिदान होने से पूरा परिवार सदमे में है।
कांगू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छात्रू में शुक्रवार शाम हुई मुठभेड़ में हमीरपुर का 27 वर्षीय जांबाज बलिदान हो गया। नादौन उपमंडल के हथोल पंचायत के लाहड़ निवासी अरविंद सिंह 2017 में सेना में सिपाही रैंक पर भर्ती हुए थे।
वक्फ बोर्ड को कोर्ट ने दिया झटका, कर्बला मैदान की जमीन इंदौर नगर निगम की; मुस्लिम पक्ष का दावा खारिज
मध्य प्रदेश के इंदौर में लालबाग के पास स्थित कर्बला मैदान के मालिकाना हक को लेकर जिला न्यायालय ने अपने अहम फैसले में वक्फ बोर्ड का दावा खारिज कर दिया। जिला न्यायालय ने व्यवहार न्यायाधीश के पांच साल पुराने आदेश को पलटते हुए यह निर्णय दिया है। इसके साथ ही कर्बला की कुल करीब 6.70 एकड़ जमीन पर नगर नगर निगम के पक्ष में डिक्री पारित कर दी।
लापरवाही पड़ी भारी, सोरेन सरकार ने BDO-CO का रोका वेतन; अब समन्वयक और कंप्यूटर ऑपरेटर की संविदा भी होगी रद्द
झारखंड के एक जिले अधिकारियों को लापरवाही भारी पड़ गई है। दरअसल एक गांव आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना के लिए जमा किए गए आवेदन पत्रों को शिविर में फेंके जाने की घटना को उपायुक्त ने गंभीरता से लिया है। जांच पूरी होने तक बीडीओ और सीओ का वेतन भुगतान रोक दिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई होगी।