पीएम जो कहते हैं, वो करते हैं', 6 वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन के बाद जमशेदपुर में शिवराज सिंह ने दिया बड़ा संदेश
उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनता और गरीबों के कल्याण के लिए सदैव कार्यरत हैं। उन्होंने यह भी मोदी प्रधानमंत्री नहीं बल्की आपके परिवार के सदस्य हैं।
जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन में वंदे भारत के ऑनलाइन उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
उत्तराखंड में दिखा वैश्विक निवेशक सम्मेलन का असर, धरातल पर उतरे 81 हजार करोड़ के निवेश करार
उत्तराखंड में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन का असर दिखने लगा है। अब तक 81 हजार करोड़ रुपये के निवेश करार धरातल पर उतर चुके हैं। इस वर्ष मार्च तक 71 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग हो गई थी। अब उद्योग विभाग जल्द ही एक और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन करने जा रहा है।
Uttarakhand: काल बनकर सड़क पर दौड़ा ट्रक, तीन कार समेत आधा दर्जन बाइक व दो आटो रौंदे; रोंगटे खड़े कर देंगी
उत्तराखंड के लालकुआं में एक अनियंत्रित ट्रक ने साप्ताहिक हाट बाजार के सामने तीन कार दो ऑटो और आधा दर्जन बाइक को रौंद दिया। घटना से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बाजार में भीड़ होने के बावजूद कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Uttarakhand; ये हैं वो शातिर जो भोले-भाले यात्रियों को लिफ्ट देकर करते थे ठगी, पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश
उत्तराखंड के ऋषिकेश में लिफ्ट देकर ठगी करने वाले तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग यात्रियों को लिफ्ट देकर उनका सामान और पैसे छीन लेते थे। पुलिस ने इनके पास से ठगा गया सामान पैसे और वाहन बरामद किया है। पुलिस को दो अलग−अलग लोगों ने तहरीर देकर अपने साथ लूट की लटना की जानकारी दी थी।
ऋषिकेश। अपने गंतव्यों के लिए वाहनों का इंतजार करने वाले भोले-भाले यात्रियों को लिफ्ट देकर ठगी करने वाले तीन शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर ठगी करने वाले इस गिरोह से ठगा गया सामान, पैसे तथा ठगी में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है।
Haryana Election: 'लिपस्टिक-पाउडर लाकै लीडर बनै', आपत्तिजनक बयान देकर फंसे सांसद जयप्रकाश; महिला आयोग ने लिया संज्ञान
हिसार के सांसद जयप्रकाश ने महिलाओं के राजनीति में आने पर विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान से न केवल विपक्षी दल बल्कि खाप पंचायतें भी मुखर हो गई हैं। महिला आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। सांसद को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। सांसद जयप्रकाश की टिप्पणी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
हरियाणा चुनाव में उतरे निर्दलीयों के पास दौलत का भंडार, कोई डायमंड का शौकीन तो किसी के पास कई किलो सोना
Haryana Assembly Election हरियाणा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। कुछ उम्मीदवारों के पास तो किलो के हिसाब से सोना है। निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल के पास 16 किलो सोना और 270 करोड़ की संपत्ति है। वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी के पास 5 किलो सोना और 35 किलो चांदी है। जानिए अन्य उम्मीदवारों की संपत्ति के बारे में।
Arvind Kejriwal: पांच माह बाद कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे केजरीवाल, दिल्ली में आप मुख्यालय में करेंगे संबोधित
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को सुबह पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। सीएम अरविंद केजरीवाल के विचारों को सुनने के लिए पूरी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक जुटेंगे।