HM से लेकर MG तक किस कंपनी ने किस गाड़ी से कब भारत में की एंट्री, पढ़ें पूरी खबर
भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर लगातार बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए दुनियाभर की वाहन निर्माता भारत में अपने वाहनों को पेश कर रही हैं। आजादी के बाद से अब तक किस कंपनी की ओर से अपने सफर को कब भारत में शुरू किया गया। किस कंपनी की ओर से अपनी पहली गाड़ी को कब भारत में लॉन्च किया गया। आइए जानते हैं।
भारतीय बाजार में दुनियाभर की सभी बड़ी वाहन निर्माताओं की ओर से अपने वाहनों की बिक्री की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस कंपनी ने किस गाड़ी के साथ भारत में अपने सफर की शुरुआत की थी। अगर नहीं तो हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
PAK vs BAN: बांग्लादेश टीम पर हुई करोड़ों की बरसात, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद सरकार ने दिया इनाम
BAN vs PAK Test बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने हाल ही में पाकिस्तान को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात दी। इस ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने के बाद बांग्लादेश की टीम को सरकार से प्राइज मनी मिली है। बांग्लादेश टीम को 3.2 करोड़ बांग्लादेश टका का इनाम मिला जो भारतीय रुपयों के हिसाब से करीबन 2.25 करोड़ रुपये है।
बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने हाल ही में पाकिस्तान टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया। पहली बार टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई सीरीज जीती। इस ऐतिहासिल टेस्ट श्रृंखला के बाद बांग्लादेश सरकार ने नेशनल टीम को इनाम राशि दी।
Meerut Mavericks बना UP T20 League का दूसरा चैंपियन, फाइनल में धोनी के शिष्य का प्रयास गया बेकार
UP T20 League 2024 Final यूपी टी20 लीग 2024 के फाइनल मैच में मेरठ मेवरिक्स ने कानपुर सुपरस्टार्स को 5 विकेट से मात दी। मेरठ मेवरिक्स की टीम स्वास्तिक और माधव के बीच शानदार साझेदारी बनी। वहीं आईपीएल में सीएसके की टीम से खेलने वाले समीर रिजवी की टीम को निराशाजनक हार झेनी पड़ी है। समीर रिजवी का अर्धशतक भी टीम के काम नहीं आया।
यूपी टी20 लीग को नया चैंपियन मिल गया है। मेरठ मेवरिक्स ने फाइनल मैच में कानपुर सुपरस्टार्स को 5 विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। मेरठ मेवरिक्स ने यूपी टी20 लीग का दूसरा खिताब जीता।
Rajasthan: बूंदी में भीषण सड़क हादसा, खाटू श्याम जा रही ईको कार वाहन से टकराई; छह लोगों की मौत
राजस्थान के बूंदी जिले में एक अज्ञात वाहन से ईको कार की टक्कर हो गई। इस हादसे छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि दुर्घटना तड़के सुबह हुई।बूंदी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छह लोगों की मौत हो गई जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी कार मारुति सुजुकी ईको को टक्कर मार दी।
उन्नाव की महिला से तीन शहरों में दुष्कर्म, जिम मालिक ने नौकरी के झांसे में बुलाया; होटल में की हैवानियत
उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रहने वाली 24 वर्षीय महिला से देश के तीन शहरों में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने एक जिम मालिक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। महिला की आरोपी से पांच साल पहले 2019 में पहली बार मुलाकात हुई थी। उसने नौकरी का झांसा दिया था।
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने अभी तक जिम मालिक को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी ने नौकरी दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म किया है। आरोपी एक जिम का मालिक है। पीड़िता उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की रहने वाली है।
Indigo की मुंबई-दोहा फ्लाइट डिले होने पर एयरपोर्ट पर हंगामा, उड़ान रद्द हुई तो कंपनी को मांगनी पड़ी माफी
इंडिगो की फ्लाइट के कई घंटे लेट होने के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोहा जाने वाली उड़ान 6E 1303 को 3 बजकर 55 मिनट पर टेक ऑफ करना था और यात्री बैठ भी गए थे लेकिन कई घंटों तक लेट होने के बाद इसे रद्द कर दिया गया। कंपनी ने अब माफी भी मांगी है।
पुंछ में आतंकियों और सेना में मुठभेड़, जवानों ने जंगल को घेरा; ट्रैप में दहशतगर्दों का टॉप कमांडर
जवानों पर आतंकियों ने गोलीबारी कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों का टॉप कमांडर सहित तीन दहशतगर्द ट्रैप में फंसे हैं। बता दें कि बीते शनिवार को बारामूला में जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था। विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर हैं।