Skip to main content

Uttarakhand Weather: बदरीनाथ-केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, आज बागेश्वर में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून एक्सप्रेस फिर से तेजी पकड़ रही है। सुबह से पौड़ी में बारिश होने लगी। वहीं चमोली रुद्रप्रयाग चम्पावत पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों बदले मौसम के बीच सुबह और सायं को हल्की ठंडक का अहसास भी होना शुरू हो गया है। बागेश्वर के लिए आज भारी बारिश की चेतावनी है।

देहरादून। एक ओर उत्‍तराखंड के मानसून की विदाई का दौर नजदीक आ रहा है और दूसरी ओर उत्‍तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।

बुधवार तड़के बदरीनाथ और केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। जिससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

Deharadun DM सविन बंसल ने दिव्यांग युवती के चेहरे पर लौटाई मुस्कान; औचक निरीक्षण में फरियादी ने बताई थी पीड़ा

जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के एक औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों से पूछा था आने का कारण। इस पर दिव्यांग युवती ने बताया कि उसे पिछले आठ महीने से पेंशन नहीं मिली है। भरण−पोषण की पेंशन 18 वर्ष पूरे होने के कारण पोर्टल पर बंद हो चुकी थी। डीएम के आदेश के बाद कर्मियों ने उसे दिव्यांग पेंशन में तब्दील किया और एकमुश्त भुगतान हुआ।

नैनीताल में मां नंदा सुनंदा के दर्शनों को उमड़ा आस्था व श्रद्धा का ज्वार, नयना देवी मंदिर की पार्किंग तक भक्तों की कतार

नैनीताल में आयोजित श्रीराम सेवक सभा के नंदा देवी महोत्सव में मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं का तांता लग गया है। दर्शन के लिए करीब दो सौ मीटर दूर पार्किंग तक भक्तों की कतार लगी है। मेले में पशुबलि ना हो इसके लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी गश्त कर रहे हैं।

पति को फंसाने के लिए पत्‍नी की शर्मनाक हरकत, मासूम को बनाया हथियार; पुलिस से बोली- 'बाप ने बेटी से दुष्कर्म किया

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक महिला को अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने महिला का पुलिस एक्ट में चालान किया और चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी हरकत करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिला ने अपने पति को सबक सिखाने के लिए यह झूठी कहानी गढ़ी थी।

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में एक महिला को अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म की झूठी सूचना देना महंगा पड़ गया। पुलिस ने महिला का पुलिस एक्ट में चालान किया। हिदायत भी दी दोबारा ऐसी हरकत करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उत्‍तराखंड में पांच साल की छात्रा से छेड़छाड़, एक बड़े नेता के बेटे पर लगे संगीन आरोप

उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक स्कूल में 5 साल की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में एक बड़े नेता के बेटे पर संगीन आरोप लगे हैं। लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया और बुधवार दोपहर 12 बजे तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने पर कोतवाली घेरने की चेतावनी दी है। आरोप है कि पुलिस आरोपित को बचा रही है।

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर स्थित एक स्कूल में पांच साल की छात्रा से छेड़छाड़ पर भोटियापड़ाव क्षेत्र के लोगों का पारा चढ़ गया। दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुषों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।

IND vs BAN 1st Test: केएल-अक्षर का कटा पत्ता! वर्ल्ड कप विनर प्लेयर ने चुनी भारत की अपनी पसंदीदा प्लेइंग-11

भारतीय टीम 19 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेगी जो चेन्नई में खेला जाएगा। इस टेस्ट के लिए भारतीय टीम का एलान पहले ही हो चुका है जिसमें स्टार प्लेयर्स की वापसी हुई है। ऋषभ पंत और केएल राहुल समेत रोहित-विराट हर कोई एक्शन में नजर आएगा। इस बीच पूर्व ऑस्ट्रलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग ने पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11 का चयन किया।

भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है, जिसमें ऋषभ पंत और केएल राहुल की ब्रेक के बाद वापसी हुई है।

गलत लेन में ड्राइविंग करते हैं तो सावधान! चालकों के कट रहे धड़ाधड़ चालान; कुछ के वाहन भी जब्त

राजधानी दिल्ली से सटे रेवाड़ी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने गलत लेन ड्राइविंग को लेकर विशेष अभियान चलाया है। अभी तक कुल 11 चालान किए गए। जबकि 4 वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई हुई है। पुलिस ने बताया कि अधिकतर हादसे इसलिए होते हैं क्योंकि ट्रैफिक नियमों के अनदेखी होती है।