Haryana Election 2024: पलवल में भाजपा को झटका, रविन्द्र सहरावत ने थामा जजपा का दामन
पार्टी ने इस सीट पर दिल्ली पुलिस से वीआरएस लेकर राजनीति में आये मनोज रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है।
पलवल। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले टिकट को लेकर भाजपा में बगावत के सुर उठ रहे हैं। टिकट न मिलने से नाराज भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सहरावत ने जजपा में शामिल हो गए। हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नई दिल्ली में पटका पहनकर पार्टी में उनका स्वागत किया।
बता दें कि रविन्द्र सहरावत हथीन विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट मांग रहे थे, मगर पार्टी ने दिल्ली पुलिस से वीआरएस लेकर राजनीति में आये मनोज रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है।
Haryana Election: कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाली बीजेपी खुद फंसी! 10 नेताओं के परिजनों को दिए टिकट
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को बिगुल बज चुका है। चुनाव के लिए पार्टियों ने उम्मीदवार के नामों का एलान करना भी शुरु कर दिया है। भाजपा ने इस बार 10 नेताओं के परिजनों को टिकट दिए हैं। भाजपा दूसरी पार्टियों पर परिवारवाद का आरोप लगाती थी लेकिन अब खुद के बुने जाल में उलझ गई है।
चंडीगढ़। हरियाणा में परिवारवाद की राजनीति करने वाले दलों पर अक्सर हमलावर रहने वाली भाजपा इस बार स्वयं के बुने जाल में उलझ गई है।
भाजपा ने तीसरी बार सत्ता हासिल करने की रणनीति के तहत इस बार के चुनावी रण में 10 नेताओं के परिजनों को टिकट दिए हैं।
Haryana Election: इन सीटों पर अपनों को मिलेगी अपनों से चुनौती, राजनीतिक विरासत पर कब्जे की लड़ाई
हरियाणा के तीन विधानसभा सीटों पर अपनों को अपनों से ही चुनौती मिलेगी। डबवाली और तोशाम विधानसभा सीटों पर एक ही परिवार के सदस्य एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते नजर आएंगे। डबवाली में आदित्य देवीलाल और दिग्विजय चौटाला के बीच मुकाबला है तो वहीं तोशाम में श्रुति चौधरी अपने भाई अनिरुद्ध चौधरी को टक्कर देंगी।
चंडीगढ़। हरियाणा की तीन विधानसभा सीटों पर मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। सिरसा जिले की डबवाली विधानसभा सीट पर जहां पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के परिवार के सदस्य अलग-अलग राजनीतिक दलों से एक दूसरे को चुनौती देते नजर आएंगे।
Delhi Crime: शराब पार्टी के दौरान तीन दोस्तों में झगड़ा, एक की हत्या; आरोपित गिरफ्तार
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना घटी। वसंत वैली स्कूल के सामने तीन दोस्तों के बीच शराब पार्टी के दौरान झगड़ा हो गया जिसके चलते दो दोस्तों ने अपने तीसरे साथी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया है।
दक्षिणी दिल्ली। वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल के सामने मंगलवार रात को तीन दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें दो दोस्तों ने अपने एक साथी की हत्या कर दी। तीनों आपस में बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा शहर कूड़े से भरा', MCD को हाईकोर्ट की फटकार; आवारा कुत्तों और बंदरों को लेकर भी सख्त टिप्पणी
MCD दिल्ली में लागातार बढ़ रहे आवारा कुत्तों और बंदरों के खतरे को देखते हुए हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की है। अदालत ने एमसीडी को फटकार लगाते हुए कहा कि पूरा शहर कूड़े से भरा हुआ है। अगर आप जानवरों को खिलाना बंद कर देंगे तो वो आना बंद कर देंगे। कोर्ट ने MCD और NDMC को दो सप्ताह के भीतर अपनी स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।
राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसा: सह-मालिकों की जमानत पर दिल्ली HC में सुनवाई आज, CBI करेगी जवाब दाखिल
दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित आईएएस स्टडी सर्कल सेंटर के सह-मालिकों की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि यह कोई सामान्य मामला नहीं है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कदम उठाए जाने चाहिए। हादसे में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन अभ्यर्थियों की मौत हुई थी।
रेसलर Bajrang Punia को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, अदालत का तत्काल राहत से इनकार; NADA से मांगा जवाब
पहलवान बजरंग पुनिया ने NADA के कदम को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जहां से उन्हें अब झटका लगा है। बता दें अदालत ने मामले में नाडा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं पूनिया (Bajrang Punia) ने दावा किया कि नाडा का आचरण संविधान के तहत आजीविका कमाने के उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।