Upcoming Smartphone: इस हफ्ते लॉन्च होंगे दमदार स्मार्टफोन, रियलमी और मोटोरोला लिस्ट में शामिल
मोटोरोला और रियलमी समेत कई कंपनियां दमदार स्मार्टफोन लेकर आ रही हैं। इस हफ्ते बजट से लेकर फ्लैगशिप तक कई फोन भारत में लॉन्च होंगे। इनमें से कई के बारे में फ्लिपकार्ट के जरिये स्पेक्स की डिटेल कन्फर्म हो चुकी है। Vivo T3 Ultra 5G 12 सितंबर को भारत में लॉन्च हो रहा है। मोटोरोला अपने फोन को 16 सितंबर को लॉन्च करेगा।
इन देशों में भारत से बहुत सस्ती iPhone 16 सीरीज, 44000 रुपये तक कम है दाम
iPhone 16 सीरीज के चार मॉडल iPhone 16 iPhone 16 Plus iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुके हैं। एपल की फ्लैगशिप सीरीज की शुरुआती कीमत 79900 रुपये है। लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसे देश भी हैं जहां आईफोन की शुरुआत कीमत भारत के मुकाबले बहुत कम है। इनमें अमेरिका समेत कई देश शामिल हैं।
स्नातक प्रवेश के लिए आज जारी होगी तीसरे चरण की सीट आवंटन सूची, अंतिम तारीख से पहले करें फीस जमा
दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के दो चरण पूरे होने के बाद अब मिड एंट्री के जरिए प्रवेश का मौका है। 11 सितंबर को तीसरे चरण की आवंटन सूची जारी होगी। जिन छात्रों के पहले और दूसरे चरण में आवेदन निरस्त हो गए थे वे भी मिड एंट्री के नियमों के अनुसार अपनी विषय-मैपिंग को सही कर पाएंगे और प्राथमिकताओं को एडिट कर सकेंगे।
दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के दो चरण पूरे हो चुके हैं। मिड एंट्री के आवेदन भी पूरे हो गए हैं। 11 सितंबर बुधवार को तीसरे चरण की आवंटन सूची जारी की जाएगी।
पैरालंपिक के पदक विजेताओं पर रुपयों की बरसात, खेल मंत्री ने की नकद पुरस्कार की घोषणा
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पैरालंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए मंगलवार को नकद पुरस्कार की घोषणा की। इसमें स्वर्ण पदक विजेताओं को 75 लाख रजत पदक विजेताओं को 50 लाख और कांस्य पदक विजेताओं को 30 लाख रुपये दिए जाएंगे। तीरंदाज शीतल देवी की तरह मिक्स्ड टीम स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 22.5 लाख रुपये मिलेंगे।
पेरिस में हाल ही में संपन्न हुए पैरालंपिक खेलों में 29 पदक जीतने वाले भारत के पैरालंपिक पदक विजेताओं का मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ जोरदार स्वागत किया।
पांच हेयर मास्क, जिनसे घर पर ही बालों को मिलेगी सैलून जैसी चमक, फ्रिजीनेस भी हो जाएगी दूर
घरेलू हेयर मास्क आपके बालों को प्राकृतिक पोषण प्रदान करते हैं और उन्हें स्वस्थ रखते हैं। इन मास्क का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आप अपने बालों को मजबूत चमकदार और रूखेपन से मुक्त बना सकते हैं। इसलिए हम आपको 5 हेयर मास्क के बारे में बताने वाले हैं जिनसे घर पर ही आप बालों की खूबसूरती को निखार सकते हैं।
स्वस्थ, मजबूत और चमकदार बाल पाने की चाह हम सभी रखते हैं। हालांकि, आजकल के प्रदूषण, तनाव और खराब खानपान की वजह से बालों से जुड़ी कई समस्याओं (Hair Problems) का सामना करना पड़ता है। बाल रूखे, फ्रिजी और कमजोर होने लगते हैं।
Landslide in Shimla: शिमला में एक हफ्ते से लगातार भूस्खलन, रुक गए वाहनों के पहिए; लोग परेशान
शिमला में एक सप्ताह से लगातार हो रही भूस्खलन ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। भूस्खलन के कारण रास्ते बंद होने से लंबा जान लग जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चक्कर मार्ग पर प्रेस के समीप लगातार भूस्खलन हो रहा है जिससे लोगों में डर का माहौल है।
गाजियाबाद में कई मॉल, होटल और रेस्टोरेंट हो सकते हैं बंद, कार्रवाई से बचने के लिए तीन महीने में लेनी होगी NOC
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मानकों का उल्लंघन करने पर 15 प्रतिष्ठानों के बिजली कनेक्शन काटते हुए बंद कराया है। वहीं 25 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करते हुए पर्यावरण क्षतिपूर्ति के रूप में 3.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। सबसे ज्यादा आदित्य मॉल पर दो करोड़ 85 लाख 31 हजार 250 रुपये का जुर्माना लगाया है। सभी प्रतिष्ठानों को तीन महीने के अंदर एनओसी लेने के लिए कहा है।