Bahraich Wolf Attack: बहराइच में एक बार फिर भेड़िए का हमला, बच्ची को उठाया; चौकन्ने ग्रामीणों ने दौड़ाया
बहराइच में भेड़ियों का आतंक थम नहीं रहा है। तीन दिनों से लगातार एक भेड़िया बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़ी के पाठक पट्टी गांव में आतंक मचा रहा है। मंगलवार की रात को भेड़िया सत्य प्रकाश मिश्र के घर फिर पहुंचा जिससे ग्रामीणों ने शोर मचाया और भेड़िया भाग निकला। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी है लेकिन कोई नहीं पहुंचा।
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़िए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद आदमखोर भेड़िए इंसानों को अपना शिकार बना रहे हैं या उन्हें घायल कर रहे हैं।
मस्जिद में महिला की हत्या में नया खुलासा; फोरेंसिक जांच से दुष्कर्म की पुष्टि, मनोवैज्ञानिकों की मदद लेगी आगरा पुलिस
आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट के पास मिली महिला की लाश के मामले में नया खुलासा हुआ है। फोरेंसिक जांच में महिला के कपड़ों पर सीमन के निशान मिले हैं जिससे दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मनोवैज्ञानिकों की मदद से हत्यारे का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने अभी तक आरोपित नहीं पकड़ पाए हैं।
Kushinagar News: फरार दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, असलहे के बल पर डांसरों से किया था सामूहिक दुष्कर्म
पडरौना में पुलिस मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार हुए हैं। ये दोनों नर्तकियों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने इनके पास से अवैध असलहे कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। इनकी पहचान रामकोला थाने के धोधरहीं के निसार अंसारी और कप्तानगंज थाने के बभनौली के आदित्य साहनी के रूप में हुई है। दोनों पर इनाम घोषित था।
Vande Bharat Train: वाराणसी से देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस से जाना अब और आसान, मात्र सात घंटे 10 मिनट में पूरी होगी यात्रा
वंदे भारत एक्सप्रेस से अब वाराणसी से देवघर की यात्रा मात्र 7 घंटे 10 मिनट में पूरी होगी। यह ट्रेन देवघर जंक्शन से वाराणसी जंक्शन के बीच 457 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और रास्ते में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) गया जंक्शन नवादा और जसीडीह जंक्शन पर रुकेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस का नंबर 22499 होगा जब यह देवघर से वाराणसी आएगी और 22500 जब यह वाराणसी से देवघर जाएगी।
AFG vs NZ Test: ग्रेटर नोएडा के लिए अब अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी मुश्किल, 2017 में BCCI ने कर दिया था बैन
AFG vs NZ One Off Test अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच लगातार दूसरे दिन टेस्ट मैच शुरू नहीं होने के बाद ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम का भविष्य अब मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। आइसीसी किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्थल के लिए मानक प्रोटोकाल का पालन करेगा जहां मैच रेफरी की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई होगी।
Stree 2 Box Office: 'स्त्री' के आगे नहीं टिका 'एनिमल', 27वें दिन ही बनी सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म
ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म को ही पछाड़ दिया है। एक महीने भी नहीं हुए और यह फिल्म भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। जानिए 27वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
साल 2023 में जिन फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत हासिल की थी, उसने एक महीने के अंदर स्त्री (Stree) ने ध्वस्त कर दिया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2 ने मात्र 27 दिन में गदर से लेकर पठान तक को पछाड़ दिया है। अब एनिमल का भी पत्ता साफ हो गया है।
सलमान खान ने इस एक्ट्रेस को दिया था Bigg Boss का ऑफर, आमिर खान के सौतेल भाई संग एब्यूजिव मैरिज में थीं ईवा
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। खबर है कि ये सीजन अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरू हो सकता है। अब हाल ही में सलमान खान की फिल्म रेडी में नजर आई एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने बताया कि एक्टर ने उन्हें बिग बॉस का ऑफर दिया था।