Skip to main content

बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, अखनूर में सीमा पार से हुई गोलीबारी; बीएसएफ का एक जवान घायल

पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के अखनूर में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की जिसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। यह घटना बुधवार को रात करीब 225 बजे की है। बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने वाला है।

इंजीनियर रशीद की नियमित जमानत पर टला फैसला, 2 अक्टूबर तक रहेगा जेल के बाहर

इंजीनियर रशीद की नियमित जमानत पर पटियाला हाउस की विशेष एनआईए अदालत ने अपना फैसला टाल दिया है। अब पांच अक्टूबर को इस मामले को लेकर फैसला सुनाया जाएगा। बीते मंगलवार को अदालत ने इंजीनियर रशीद को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में प्रचार-प्रसार के लिए 2 अक्टूबर तक के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा करने का फैसला सुनाया था।

श्रीनगर। इंजीनियर रशीद की नियमित जमानत पर पटियाला हाउस की विशेष एनआईए अदालत ने अपना फैसला टाल दिया है। अब पांच अक्टूबर को इस मामले को लेकर फैसला सुनाया जाएगा।

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर तकरार! प्रदर्शनकारियों ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, हालात बेकाबू

शिमला के संजौली क्षेत्र में संजौली मस्जिद विवाद के चलते जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू की है। संजौली मस्जिद अवैध निर्माण को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। हजारों लोग सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी पुलिस के लगाए बैरिकेडिंग को तोड़कर मस्जिद की ओर बढ़ने लगे।

धनबाद को मिली एक और सुपरफास्ट ट्रेन, डायरेक्ट कश्मीर होगी रवाना; पढ़िए रूट और टाइम-टेबल

धनबाद से अब सीधी ट्रेन जम्मू-कश्मीर के उधमपुर तक चलेगी। धनबाद-चंद्रपुरा रेल मार्ग से धनबाद से उधमपुर के बीच गरीब रथ चलेगी। रांची-नई दिल्ली गरीब रथ के रैक का उपयोग होगा। इस ट्रेन को धनबाद कतरास चंद्रपुरा बरकाकाना व गढ़वा रोड के रास्ते उधमपुर तक चलाया जाएगा। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना के बाद रेल महकमा अलर्ट हो गया है।

धनबाद। हावड़ा से गया के बीच वंदे भारत के साथ ही अब धनबाद से जम्मू-कश्मीर की सीधी ट्रेन चलने वाली है। धनबाद-चंद्रपुरा रेल मार्ग से धनबाद से उधमपुर के बीच गरीब रथ चलेगी। नई ट्रेन के लिए रांची-नई दिल्ली गरीब रथ के रैक का उपयोग होगा।

Hemant Soren: 'हमने खींची लंबी लकीर, उसे मिटाना असंभव', हेमंत सोरेन ने भरी हुंकार; BJP को दे डाली चुनौती

झारखंड में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा को सीधी चुनौती दे दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जो गरीब के लिए लंबी लकीर खींची है उसे मिटाना असंभव है। उन्होंने कहा कि हमें बहुत गिराने की कोशिश की गई लेकिन हमने संभलते हुए गरीबों के लिए काम किया और आगे भी करते रहेंगे।

गृहमंत्री अमित शाह साहिबगंज से भरेंगे 'परिवर्तन' की हुंकार, तैयारी को लेकर BJP के सांसद-विधायकों ने की बैठक

झारखंड में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर भाजपा के तमाम नेता एक्टिव हैं। हाल ही में भाजपा ने चुनाव को लेकर झारखंड में सर्वे भी कराया था जिसमें परिणाम सकारात्मक दिखे थे। अब खबर है कि चुनाव को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह साहिबगंज से अभियान शुरू करेंगे। इसको लेकर भाजपा के सभी नेताओं ने मंगलवार को बैठक की। 

Jharkhand News: नोवामुंडी में CO के दफ्तर और आवास पर ताबड़तोड़ छापामारी, फाइल खंगालने में जुटी ACB की टीम

 पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में नोवामुंडी अंचल कार्यालय व आवास में बुधवार को रांची से पहुंचे एसीबी टीम की छापामारी जारी है। तीन छोटी वाहनों में कुल पांच अधिकारी अंचल कार्यालय में छापेमारी कर आवश्यक दस्तावेज खंगाल रही है। अधिकारियो ने अंचलकर्मी राकेश फिर अंचल नाजिर गनेश लागुरी से पूछताछ की। वहीं हजारीबाग के सदर एसडीओ के आवास पर भी छापामारी की गई है।