Malaika Arora Father Death: बदहवास हाल में पिता के घर पहुंचीं मलाइका, दुख की घड़ी में साथ खड़े हुए अर्जुन कपूर
मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक्टर विकास सेठी के निधन के बाद अब मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के सुसाइड करने की खबर सामने आई है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मलाइका और अमृता को जल्दबाजी में घर आते देखा गया। अर्जुन कपूर भी एक्ट्रेस के घर पहुंचे हैं।
Malaika Arora Father Death: पापा के कितने क्लोज थीं मलाइका अरोड़ा, 6 महीने पहले share की थी फैमिली फोटो
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के निधन की खबर से पूरा परिवार सदमे में है। अपने पिता की डेथ की जानकारी मिलते ही मलाइका जल्दबाजी में पुणे से मुंबई आईं। एक्ट्रेस के चेहरे पर दुख साफ दिखाई दे रहा था। एक्ट्रेस ने लगभग 6 महीने पहले हंसते खेलते परिवार के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसमें सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
Raid 2: अमय पटनायक बन लौटे अजय देवगन, इस खूंखार विलेन की करेंगे छापेमारी, जानिए कब होगी रिलीज
वर्सटाइल एक्टर अजय देवगन की लीक से हटकर स्क्रिप्ट पसंद करने के लिए जाने जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कुछ ऐसी मूवीज की हैं जिसमें वह कभी पिता बनकर तो कभी कोच बनकर नसीहत देते और जिंदगी संवारते नजर आए हैं। वहीं अब लोगों को एक बार फिर अजय देवगन का दबंग पुलिस वाला अंदाज देखने को मिलेगा।
बॉलीवुड के एक्शन हीरो में अजय देवगन का नाम भी शामिल है। उन्होंने कॉमेडी जॉनर की फिल्मों से अपनी एक अलग ऑडियंस तैयार की है। हालांकि, इसके पहले वह एक्शन फिल्मों से खुद का एक बेस पहले ही तैयार कर चुके थे। 'शैतान' और 'मैदान' के बाद अब उनकी अगली फिल्म 'रेड 2' का एलान हो गया है।
Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी, चांदी की भी बढ़ी चमक
सोने की कीमतों में तेजी का दौर लगातार जारी है। पिछले दो दिनों में सोने का भाव 1000 रुपये से अधिक बढ़ चुका है। चांदी की कीमत भी बुधवार को 500 रुपये बढ़कर 85000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में चांदी 84500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एक्सपर्ट के मुताबिक अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के कारण सोने में तेजी आई।
Karnataka: 20 दिन पहले खरीदी थी स्कूटी, खराब हुई तो शोरूम में लगा दी आग
कर्नाटक के कलबुर्गी शहर में नदीम ने 20 दिन पहले ओला इलेक्ट्रिक से स्कूटी खरीदी बार-बार खराब होने की वजह से उसने शोरूम में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। आगे की जांच जारी है। घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
कलबुर्गी। कर्नाटक के कलबुर्गी शहर में एक शख्स ने 20 दिन पहले ओला इलेक्ट्रिक से स्कूटी खरीदी, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहन में कुछ समस्याओं को लेकर कर्मचारियों से बहस उसकी बहस हो गई और उसने कंपनी के शोरूम में ही आग लगा दी।
पीएम मोदी के 'नया कश्मीर' के नैरेटिव से लड़ूंगा", जेल से बाहर आते ही इंजीनियर रशीद ने ये क्या कह दिया
फैसला टल गया। अब पांच अक्टूबर को कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाएगा। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए इंजीनियर रशीद 2 अक्टूबर तक बाहर रहेगा। इसके बाद 3 अक्टूबर को उसे फिर से सरेंडर करना होगा।
श्रीनगर। कश्मीर की बारामूला सीट से सांसद इंजीनियर रशीद को अंतरिम जमानत मिल गई है। वह आज दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आया। जेल से बाहर आते बारामूला सांसद ने कहा कि मैं अपने लोगों को निराश नहीं करूंगा। मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं पीएम मोदी के 'नया कश्मीर' के नैरेटिव से लड़ूंगा, जो जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह से विफल हो गया है।
Rahul Gandhi: राहुल का चीन का राग! चीनियों और पीएम मोदी के लिए ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता
राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने उत्पादन में अपने पैर पसारे भारत समेत अन्य देशों भी उसपर निर्भर हो गए। भारत-अमेरिका को उत्पादन पर फोकस करना पड़ेगा।
अमेरिका की यात्रा पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चीन का जिक्र करते हुए, केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन की स्थिति क अच्छे से नहीं संभाल पा रहे हैं। राहुल गांधी ने मंगलवार को वाशिंगटन डीसी में नेशनल प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही।