भेड़िये के हमले में एक और महिला घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
बहराइच में भेड़ियों का आतंक थम नहीं रहा है। देर रात खैरीघाट थाना क्षेत्र के कोरियन पुरवा में एक महिला भेड़िये के हमले में घायल हो गई। उसे सीएचसी महसी में भर्ती कराया गया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गड़रियन पुरवा में 11 वर्षीय सुमन और खैरीघाट थाना क्षेत्र के महजिदिया में 12 वर्षीय शिवानी पर भेड़ियों ने हमला किया था।
कर्नाटक के मांड्या में गणपति विसर्जन में पथराव, 2 समूहों में भड़की हिंसा; दुकानों और वाहनों को फूंका
कर्नाटक के नागमंगला कस्बे में तनाव की स्थिति है। गणपति प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पथराव के बाद भीड़ ने कुछ दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात है। इस बीच हिंदू समुदाय ने थाने पर प्रदर्शन किया और पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
बेंगलुरू। कर्नाटक के मांड्या जिले में बुधवार रात दो समूहों के बीच झड़प हो गई। यहां के नागमंगला कस्बे में गणपति प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर कथित तौर पर पथराव करने के बाद दो पक्षों में झड़प हुई। घटना के बाद कुछ दुकानों और वाहनों में आग लगा दी गई।
Rahul Gandhi Death Threat: 'तेरा भी हाल दादी की तरह...' किसने दी राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी? पढ़ें पूरा मामला
बीजेपी समर्थित सिख प्रकोष्ठ ने बुधवार को सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान तरविंदर सिंह मारवाह पर राहुल गांधी को मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। तरविंदर सिंह ने कहा था राहुल गांधी बाज आ जा नहीं तो आने वाले टाइम में तेरा भी वही हाल होगा जो तेरी दादी का हुआ।
नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले सिख समुदाय को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका में एक बयान दिया था। इस बयान पर सियासी हंगामा खड़ा हो चुका है। वहीं, देश में सिख समुदाय के कई लोग राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जाहिर कर चुके हैं।
दो ट्रेनी सैन्य अफसरों को बंधक बनाकर साथी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, इंदौर में सनसनीखेज वारदात
मध्य प्रदेश में इंदौर के महू स्थित छावनी इलाके में दो प्रशिक्षु सैन्य अधिकारियों (कैप्टन) के साथ सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। महिला मित्रों के साथ पार्टी कर रहे सैन्य अफसरों को मंगलवार रात करीब ढाई बजे हथियारबंद आठ बदमाशों ने एक अफसर को बंधक बनाकर उनके साथ की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। वहीं दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरी में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपका ध्यान यदि किसी योजना में अटका हुआ था, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। आप सरकारी कामों का पूरा लाभ उठाएंगे। आप अपने सहकर्मियों से अच्छी बात रखेंगे। आपको किसी सामाजिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप किसी सरप्राइज पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं।
वृष राशि
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
Haryana Election: चुनाव से पहले नायब सैनी ने छोड़ी सीएम की गद्दी, कैबिनेट बैठक में हरियाणा विधानसभा भंग करने का फैसला
हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी जहां विधानसभा भंग करने की सिफारिश की गई। बता दें कि हरियाणा विधानसभा भंग होने के बाद नायब सिंह सैनी कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक कार्य करते रहेंगे।
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कैबिनेट बैठक बुलाई। मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा भंग करने का निर्णय लिया गया।
न कांपे हाथ न दहला कलेजा... छाती में घुसा दी टूटी बोतल, फिर चाकू से गोद डाला सीना
दिल्ली में पुलिस ने सफाईकर्मी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस की जांच में पता चला कि बिस्तर के पास उल्टी का विरोध करने पर युवक की हत्या कर दी गई थी। आरोपितों ने युवक की छाती में टूटी बोतल और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। पढ़िए आखिर पूरा मामला क्या है?