UP News: अतिक्रमण पर एक बार फिर गरजेगा बुलडोजर, रूट डायवर्जन जारी; पुलिस के साथ PAC भी रहेगी मौजूद
बिंदकी-बकेवर राजमार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कमर कस ली है। गुरुवार को बुलडोजर से अतिक्रमण तोड़ा जाएगा। इस दौरान यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की टीम अतिक्रमण तोड़ने के लिए बुलडोजर मलबा हटाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली सहित अन्य आवश्यक सामान लेकर सुबह मौके पर पहुंचेगी। हालांकि किस ओर से अतिक्रमण की कार्रवाई की जाएगी यह तय नहीं हो पाया है।
ताजमहल समेत देश के 120 स्मारकों को लेकर वक्फ बोर्ड-ASI में खींचतान, अब आया नया अपडेट
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) ने वक्फ संशोधन विधेयक-2024 का समर्थन किया है। एएसआइ ने कहा है कि देश के 120 स्मारकों को लेकर वक्फ बोर्ड से खींचतान है। इससे संरक्षण कार्य और देखरेख प्रभावित होती है। वक्फ बोर्ड ने 2005 में ताजमहल को वक्फ संपत्ति घोषित कर दिया था जिसे एएसआइ ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
Nissan कर रही 4 अक्टूबर को नई SUV लॉन्च करने की तैयारी, Magnite होगी अपडेट या आएगी नई गाड़ी, पढ़ें पूरी खबर
किस सेगमेंट में इस गाड़ी को लाया जा सकता है। क्या मौजूदा Magnite एसयूवी के फेसलिफ्ट को लाया जाएगा या फिर पूरी तरह से नई गाड़ी को लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
वाहन निर्माता Nissan की ओर से भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट में दो गाड़ियों की बिक्री की जाती है। जिनमें से एक एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट और दूसरी फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में लाई जाती है। अक्टूबर में कंपनी नई गाड़ी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। क्या एंट्री लेवल में ऑफर की जाने वाली Magnite के नए वर्जन को लाया जाएगा या फिर नई गाड़ी को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
नेपोटिज्म की वजह से गंवाई फिल्में,' Rakul Preet Singh ने इंडस्ट्री के काले सच का किया खुलासा
10 साल पहले हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं अदाकारा रकुल प्रीत सिंह को भला कौन नहीं जानता। हाल ही में एक पॉकास्ट को दिए इंटरव्यू में रकुल ने नेपोटिज्म को लेकर सवाल उठाए हैं और बताया कि आखिर किस तरह से इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद की वजह से उनके हाथ से कई फिल्में निकल गईं। आइए एक्ट्रेस के बयान को डिटेल्स में जानते हैं।
साल 2014 में फिल्म यारियां से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखने वालीं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह हर किसी की फेवरेट मानी जाती हैं। निर्माता और एक्टर जैकी भगनानी संग शादी करने वालीं रकुल 10 साल हिंदी और साउथ सिनेमा में एक्टिव हैं।
दिल्ली-देहर हाईवे पर बड़ा हादसा, केदारनाथ जा रही कार की ट्रक से टक्कर; चार लोगों की मौत
दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह हादसा मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। अलीगढ़ के रहने वाले रेडीमेड व्यापारी केदारनाथ और उनके साथी गुरुवार सुबह करीब चार बजे गाड़ी से जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
J&k Election 2024: PM मोदी की रैली से पहले कश्मीर को दहलाने की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार बरामद, बौखलाया पाकिस्तान
एम-4 कार्बाइन के साथ बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। मुठभेड़ स्थल से पीएम मोदी के जनसभा स्थल की पहाड़ी दूरी करीब 65 किमी है। सरहद से सटे कठुआ की सीमा ऊधमपुर व आगे डोडा से लगती है।
ऊधमपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 14 सितंबर को डोडा जिला में जनसभा से दो दिन पहले बुधवार को सेना व सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ ऊधमपुर-कठुआ जिलों की सीमा पर बसंतगढ़ में हुई। मुठभेड़ स्थल से जनसभा स्थल की पहाड़ी रास्ते से दूरी करीब 65 किलोमीटर है।
ENG vs AUS 1st T20I: Travis Head ने सैम करन का निकाला दम, 6 गेंदों में जड़े 30 रन;
Travis Head 30 runs in Sam Curran over ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच साउथैम्पटन में 11 सितंबर को खेले गए पहले टी20I मुकाबले में कंगारू टीम को 28 रन से जीत मिली। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टम की जीत के रियल हीरो ट्रेविस हेड रहे जिन्होंने 19 गेंदों पर 50 रन बनाए। वहीं उन्होंने सैम करन के एक ही ओवर में 30 रन कूट डाले।