राजस्थान में आफत की बारिश: पुलिया टूटने से बस नाले में गिरी, 4 लोग बहे; धौलपुर में चंबल नदी में फंसे 13 लोग
उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी है। राजस्थान में भारी बारिश ने लोगों की परेशानी में इजाफा कर दिया है। मौसम विभाग ने राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच सवाई माधोपुर जिले में पुलिया टूटने से एक स्कूल बस नाले में जा गिरी। इसमें चार लोग बह गए। हालांकि स्थानीय लोगों ने एक को बचा लिया है।
जयपुर। राजस्थान में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सवाई माधोपुर जिले में भी बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। बारिश के बीच बड़ा राजबाग स्थित लटिया नाले पर बनी पुलिया अचानक टूट गई। इस वजह से एक बस नाले में जा गिरी।
'उनके दिमाग के दरवाजे खुल जाएंगे' राहुल गांधी के 'राजा' वाले बयान पर क्यों भड़के LG मनोज सिन्हा?
कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने जम्मू संभाग के रामबन जिले में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। संबोधन के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को राजा कहकर तंज कसा। मनोज सिन्हा ने राहुल गांधी के इस बयान का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी जम्मू-कश्मीर की जनता से उनके बारे में बात करके राय ले सकते हैं।
जेल से रिहा होकर श्रीनगर पहुंचा इंजीनियर रशीद, PM मोदी पर बोला हमला, कहा- उमर-महबूबा से बड़ी है मेरी लड़ाई
तिहाड़ जेल से अंतरिम बेल पर रिहा होकर जम्मू-कश्मीर की बारामूला सीट से सांसद इंजीनियर रशीद श्रीनगर पहुंच गया है। गुरुवार को श्रीनगर पहुंचते ही रशीद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। इतना ने उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर तंज कसते हुए कहा कि उसकी लड़ाई इन दोनों की लड़ाई से बहुत बड़ी है।
Himachal Weather: 9 जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी, 37 सड़कें बाधित; 106 ट्रांसफार्मर खराब
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश का दौर जारी है। 9 जिलों में कल तक भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं हमीरपुर चंबा और लाहुल स्पीति में इसका खतरा नहीं है। शिमला के शहरी क्षेत्रों में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक कई स्थानों पर बूंदाबांदी होती रही।
शिमला/सोलन/भावानगर। मौसम विभाग ने हमीरपुर, चंबा व लाहुल स्पीति को छोड़ शेष नौ जिलों में 13 सितंबर तक भारी वर्षा व तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। बुधवार को कल्पा में चार, सोलन में 1.4, मनाली में पांच व डलहौजी में दो मिलीमीटर वर्षा हुई।
Shimla Masjid Case: संजौली में खुफिया तंत्र फेल, मुश्किल में लोग, हिमाचल में अलर्ट, भीड़ नहीं जुटने देने के निर्देश
संजौली मस्जिद का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग मस्जिद को गिराने की मांग कर कर रहे हैं। बुधवार को जन आक्रोश फैल गया। खुफिया तंत्र इसे भांप नहीं पाया और रोकने में फेल हो गया। जिला प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता दावे कर रहा था। सुबह से ही आमजन को पूछताछ के बाद संजौली में प्रवेश करने दिया जा रहा था।
Shimla Masjid Case: 'जन भावन को आहत कर रहे सीएम सुक्खू, लाठीचार्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण', संजौली घटना पर बोले जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संजौली घटना को लेकर सीएम सुक्खू पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू जन भावना को आहत करने का प्रयास कर रहे हैं। सात ही पक्षातपूर्ण कार्रवाई कर रही है। उचित कार्रवाई करने के बजाय प्रदर्शन कर रहे लोगों को धमका रहे हैं। जनभावना पहले दिन ही पता चल गई थी सरकार ने इसे हल्के में लिया।
Gang Rape: दो ट्रेनी सैन्य अफसरों को बंधक बनाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस की आठ टीम
इंदौर के महू स्थित छावनी इलाके में दो प्रशिक्षु सैन्य अधिकारियों (कैप्टन) को बंधक बनाया गया। वहीं बदमाशों ने एक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला मित्रों के साथ पार्टी कर रहे सैन्य अफसरों को मंगलवार रात करीब ढाई बजे हथियारबंद आठ बदमाशों ने बंधक बना लिया था। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
इंदौर। मध्य प्रदेश के महू में दो प्रशिक्षु सैन्य अधिकारी(कैप्टन) साथ मौजूद दो युवतियों को बंधकर बनाकर उनके साथ मारपीट की गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस की आठ टीम अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।