Skip to main content

झारखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर हाईकोर्ट गंभीर, गृह सचिव और DGP तलब; 18 सितंबर को अदालत में होना है हाजिर

झारखंड में महिलाओं और बच्चों के प्रति बढ़ते आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट ने गंभीरता दिखाई है। कोर्ट ने राज्य के गृह सचिव नगर विकास सचिव पुलिस महानिदेशक रांची के उपायुक्त और रांची नगर निगम के प्रशासक को तलब किया है। उन्हें 18 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने अधिकारियों से कुछ जरूरी सवाल भी पूछे हैं।

Jitan Ram Manjhi: 'एंटी नेशनल काम कर रहे हैं राहुल गांधी', विदेश में भारत की आलोचन पर भड़के जीतन राम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतर राम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेरिका में दिए गए बयान को लेकर जमकर आलोचना की है। उन्होंने राहुल के बयान को एंटी नेशनल बताया है। दरअसल मांझी रांची विवि के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने चुनाव के मैदान में उतरने के सवाल का भी जवाब दिया।

रांची। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अमेरिका में दिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को एंटी नेशनल करार दिया है। उन्होंने कहा है कि बाहर जाकर घर की बात नहीं करनी चाहिए।

झारखंड में टिकट को लेकर BJP में मारामारी, महिला नेत्री भी आपस में भिड़ीं; रायशुमारी के बीच हुआ हंगामा

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में टिकट के दावेदारों के बीच घमासान मचा हुआ है। सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में रायशुमारी हुई जिसमें कई जगह हंगामा और मारपीट की खबरें आईं। धनबाद में विधायक राज सिन्हा और कोयला कारोबारी लालबाबू सिंह के समर्थकों के बीच झड़प हुई। निरसा में भाजपा महिला मोर्चा की दो नेत्री आपस में भिड़ गईं। 

Jharkhand News: पूर्व मंत्री लुइस मरांडी ने ACB के साथ कर दिया खेला, हाईकोर्ट में PAN Number को लेकर खुली पोल

रघुवर दास मंत्रिमंडल के पांच पूर्व मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में चल रही एसीबी जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पूर्व मंत्री लुइस मरांडी द्वारा शपथ पत्र में दिया गया पैन नंबर गलत पाया गया है। इस मामले में पंकज कुमार यादव की झारखंड हाई कोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान एसीबी ने यह जानकारी दी है।

लोक निर्माण विभाग के दो अधिशासी अभियंता निलंबित, ब्रिज निर्माण में लापरवाही का आरोप

उत्तराखंड में निर्माण कार्यों में लापरवाही के मामले में लोक निर्माण विभाग के दो अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। इन दोनों पर अनुशात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खंड में तैनात अधिशासी अभियंता तनुज कांबोज पर चारधाम परियोजना के अंतर्गत नरकोटा के समीप निर्माणाधीन आर्क ब्रिज के समुचित पर्यवेक्षण व अनुश्रवण नहीं करने का आरोप है।

वैन में यौन उत्पीड़न मामला: देहरादून में स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा पर सख्त हुआ प्रशासन, चालकों का होगा सत्यापन

Dehradun News देहरादून में स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठाए गए सवालों और यौन उत्पीड़न की बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर परिवहन सचिव ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सभी स्कूल वैन संचालकों की बैठक बुलाई गई है और चालकों का सत्यापन किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Maruti Swift CNG हुई लॉन्‍च, मिलेगी 32 से ज्‍यादा माइलेज, कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू

देश की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से हैचबैक कार Swift को CNG के साथ लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी की ओर से इसमें नया जेड सीरीज इंजन दिया है और सीएनजी के साथ इसकी माइलेज भी बढ़ गई है। इसे किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। किस तरह के फीचर्स इसमें दिए गए हैं। आइए जानते हैं।

भारत में सबसे ज्‍यादा कार, एमपीवी और एसयूवी की बिक्री करने वाली मारुति की ओर से Maruti Swift को CNG के साथ भी लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी की ओर से इसमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं। किस तरह के फीचर्स को दिया गया है और इसे किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।