Skip to main content

West Bengal: ममता के मनाने के बाद भी TMC सांसद ने नहीं बदला फैसला, जगदीप धनखड़ को सौंपा इस्तीफा; बताई वजह

आरजी कर अस्पताल में हुई दरिंदगी को लेकर सार्वजनिक रूप से ममता सरकार पर सवाल उठा चुके टीएमसी के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने आखिरकार अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को अपना इस्तीफा सौंपते हुए कहा कि अब वह बोलने और लिखने के लिए स्वतंत्र हैं।

Kanpur News: सड़क पर लाश थी... मगर गायब था सिर, पुलिस करेगी जांच हत्या हुई या हादसा!

कानपुर के गुजैनी के पास एलीवेटेड हाईवे पर बुधवार तड़के एक महिला का अर्धनग्न शव मिला। पुलिस हादसे और हत्या दोनों ही एंगल पर जांच कर रही है। महिला का शव मिलने के बाद एचएचएआइ कर्मियों ने एंबुलेंस मंगवाकर शव उसमें रखवा दिया था। मामले में जब पुलिस अधिकारियों के वाहन और शव देखने वालों की भीड़ जुटी तो बर्रा बाईपास से घटनास्थल तक जाम लग गया।

कानपुर। गुजैनी के पास एलीवेटेड हाईवे पर बुधवा तड़के एक महिला का अर्धनग्न शव मिला।मौके पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, डीसीपी रवीन्द्र कुमार, एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा समेत अधिकारी और फोरेंसिक टीम पहुंच जांच शुरू की।

Pradosh Vrat 2024: रवि प्रदोष व्रत के दिन करेंगे इस स्तोत्र का पाठ, तो मिलेगी हर संकट से मुक्ति

हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। शिव जी की कृपा प्राप्ति के लिए कई साधक इस तिथि पर व्रत करते हैं। इस व्रत को करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ऐसे में आप शिव जी की कृपा प्राप्ति के लिए भाद्रपद के अंतिम प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान आप शिव प्रदोष स्तोत्र का जाप कर सकते हैं।

मूवी देख 11वीं के छात्र ने खुद को करवाया किडनैप! घरवालों से मांगे 10 लाख रुपये; पुलिस के भी छुड़ाए पसीने

गौतमबुद्ध नगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 11वीं के छात्र ने मूवी देखकर खुद का किडनैप कराया। इसके बाद अपने घर वालों को मैसेज भेजकर 10 लाख रुपये डिमांड की। साथ ही मैसेज भेजा कि अगर रुपये नहीं दिए तो बेटे को जान से मार देंगे। इस दौरान छात्र ने पुलिस के भी पसीने छुड़ाए। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है?

मंदिर में ‘शिवमनाथ’ बनकर रह रहा था सनव्वर हुसैन, अचानक हो गया छूमंतर, ढूंढ़ने में पुलिस के छूटे पसीने!

बिजनौर में एक व्यक्ति शिवमनाथ जिसने मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाने का दावा किया था अचानक गायब हो गया। पुलिस ने जांच शुरू की और उसे हरिद्वार से बरामद कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके फोन कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस ने कहा है कि व्यक्ति के सनातन धर्म स्वीकार करने की बात सामने आई है और उसका पूरा रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

बिजनौर। मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाने का दावा करने वाले सनव्वर उर्फ शिवमनाथ का सच सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू की तो वह मंगलवार रात वह नाटकीय ढंग से गायब हो गया। 

तुम जीरो थे, जीरो ही रहोगे' पुलिस अधिकारी ने क्यों उड़ाया डॉक्टरों के आंदोलन का मजाक? अब हो गया बवाल

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर के साथ रेप और दुष्कर्म के मामले में डॉक्टरों का प्रदर्शन अभी भी जारी है। उधर पुलिस के एक अधिकारी ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का मजाक उड़ाया है। अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। इसमें कहा गया है कि तुम जीरो थे जीरो ही रहोगे। अधिकारी की पोस्ट को लेकर हंगामा मचा है।

कोलकाता। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें आरजी कर दुष्कर्म व हत्याकांड के खिलाफ डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन का मजाक उड़ाया गया है। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

मुंबई के अस्पताल में हुई लालू यादव की एंजियोप्लास्टी, दो दिन पहले हुए थे भर्ती

एंजियोप्लास्टी की गई। सूत्रों के अनुसार लालू यादव हृदय संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे जिसके बाद 10 सितंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी एंजियोप्लास्टी के बाद अब एक से दो दिन में उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। यहां पढ़ें पूरी जानकारी।

मुंबई। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मुंबई के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से गुरुवार को इसकी जानकारी दी।