Skip to main content

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में राष्ट्रपति एक व पीएम मोदी आएंगे दो बार, कुंभ मेला के दौरान होंगे 25 मेगा इवेंट

महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार कुंभ में 25 मेगा इवेंट होंगे जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति कुंभ के शुरू होने के बाद आएंगी जबकि प्रधानमंत्री शुरू और अंत में आएंगे। इसके अलावा कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और डेलीगेट्स भी कुंभ में शामिल होंगे। 2019 के दिव्य व भव्य कुंभ में भी प्रधानमंत्री मोदी दो बार आए थे।

वीडियो कॉल कर डाक्टरों को करना पड़ रहा पोस्टमार्टम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फोरेंसिक डक्टर पर मेहरबान

अंबाला। अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के लिए डाक्टरों को वीडियो काल कर फोरेंसिक डाक्टरों की मदद लेनी पड़ रही है। यह वह रिपोर्ट है, जो पुलिस थानों में ही नहीं बल्कि अदालतों तक जाती है, जिसके आधार पर फैसले भी होते हैं।

इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फोरेंसिक डाक्टर पर मेहरबान होकर उनसे पोस्टमार्टम नहीं बल्कि दूसरे अन्य कार्य करवा रहे हैं। यह मामला सिर्फ अंबाला जिला ही नहीं बल्कि मुख्यालय तक जा चुका है, जबकि इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो पाई।

AAP Haryana Candidates List: आप ने जारी की 3 उम्मीदवारों की सातवीं लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने आज (गुरुवार) सातवीं सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने 3 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी ने सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इससे पहले आप ने 19 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी। आज नामांकन का आखिरी दिन है।

INLD Haryana Candidates List: इनेलो ने 11 उम्मीदवारों की जारी की एक और सूची, सुनैना चौटाला फतेहाबाद से लड़ेंगी चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इनेलो ने एक और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। डबवाली विधानसभा सीट से अभय चौटाला के चचेरे भाई आदित्य देवीलाल का नाम उम्मीदवारों की लिस्ट में है। हालांकि आदित्य देवीलाल एक दिन पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके थे। बता दें कि आज नामांकन कराने का अंतिम दिन है।

चंडीगढ़। इनेलो ने बुधवार देर रात 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर पूर्व मंत्री जाकिर हुसैन के बेटे को इनेलो ने नूंह से टिकट के दिया है। हिसार से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला को पार्टी ने फतेहाबाद से चुनावी रण में उतारा है।

दिल्ली में सस्ता घर चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, दूसरे दिन भी धड़ाधड़ बिके फ्लैट; पढ़ें कब तक चलेगी बुकिंग

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की सस्ता घर व मध्यम वर्गीय आवासीय योजना- 2024 को बुकिंग के पहले दिन ही 1100 से अधिक फ्लैट बिक थे। जबकि बुधवार को दूसरे दिन भी फ्लैटों की बिक्री हुई। अब यह संख्या 1300 तक पहुंच गई है। फ्लैट लेने की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हुई है जो अगले साल 2025 तक चलेगी।

कहां है आपके रूट की बस? DTC ला रही ऐप, स्टॉप पर बिना रोके गाड़ी भगाने वाले ड्राइवरों पर भी रखेगी नजर

DTC Bus App में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। डीटीसी अपनी इलेक्ट्रिक बसों की निगरानी के लिए एक ऐप ला रही है। जिससे बस के बारे में पल-पल की जानकारी मिलेगी। जैसे आपके रूट की बस अभी कहां है कब तक आएगी। इसके अलावा ये ऐप ऐसे चालक पर भी नजर रखेगी जो बस रोके बिना ही स्टॉप के सामने से निकल जाते हैं।

नई दिल्ली। डीटीसी अपनी इलेक्ट्रिक बसों की निगरानी के लिए एक ऐप लाएगी। जिसके माध्यम से इन बसों पर नजर रखी जा सकेगी। इसके लिए डीटीसी ने कुछ माह पहले टेंडर जारी किया था, जो सफल रहा है। एक कंपनी को काम मिल गया है। कंपनी एक अक्टूबर से अपना काम शुरू करेगी।

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश से मौसम खुशनुमा, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। आज दिन भर ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग ने आज के लिए तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

नई दिल्ली। बारिश और हवाओं के असर से आज गुरुवार को भी राजधानी में गर्मी के तेवर अभी नरम ही बने हुए है। उमस भरी गर्मी से भी दिल्ली वासी थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। अभी दिल्ली में बारिश का दौर चलता रहेगा।