बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए भारत करे सैन्य कार्रवाई, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने की मांग
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते हमलों और अत्याचारों के खिलाफ विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने दिल्ली के जंतर मंतर से बांग्लादेशी दूतावास तक विशाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार से अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा मंदिरों और घरों की मरम्मत बेसहारा बच्चों की सुरक्षा और विस्थापित हिंदुओं की पुनर्स्थापना की मांग की। यदि इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो परिषद इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उठाएगी।
Bijli Chori: बिहार में 3 जिलों के बिजली उपभोक्ता हो जाएं सावधान, जांच का मिला ऑर्डर; अचानक घर पहुंचेंगे अधिकारी
बिहार के मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी और पूर्णिया में बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान शुरू किया है। बिजली विभाग ने ऐसे 500 से अधिक ग्राहकों की लिस्ट तैयार कर ली है जिनके घर में 100 यूनिट से कम बिजली की खपत हो रही है। अब इन सभी घरों की जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर विद्युत सर्किल में सभी प्रकार के विद्युत उपभोक्ताओं की त्रिस्तरीय जांच शुरू हो गई है। इसमें कनीय विद्युत अभियंता, सहायक विद्युत अभियंता, कार्यपालक विद्युत अभियंता और विद्युत अधीक्षण अभियंता की अलग-अलग टीम बनाई गई है।
Ara News: ट्रिपल मर्डर का आरोपी 5 घंटे बाद थाने से फरार, सड़क पर जमकर हुआ हंगामा; थानाध्यक्ष समेत 3 अधिकारी निलंबित
Ara News बिहार के भोजपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अजीमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सनकी पति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यहां ध्यान देने बात यह है कि गिरफ्तार होने के पांच घंटे बाद ही आरोपी थाने से फरार हो गया।
Buxar News: डुमरांव बीएसएपी के शौचालय में लटकता मिला जवान का शव, मचा हड़कंप; दो दिनों से था लापता
बिहार के बक्सर के डुमरांव में उस समय हड़कंप मच गया जब बीएसएपी-चार के परिसर में एक जवान का फंदे से लटकता शव मिला है। मृतक जवान की पहचान सुपौल निवासी अजय कुमार राय के रूप में हुई है। यह घटना डुमरांव बीएसएपी में पहले हुई इसी तरह की घटनाओं की कड़ी में एक और दुखद घटना है।
Supaul News: सुपौल में आम के बगीचे में चल रहा था काला खेल,अचानक पुलिस की पड़ी रेड; पुड़िया खोलते ही उड़े होश
सुपौल की सदर थाना पुलिस ने सुखपुर गांव में छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लोडेड कट्टा कारतूस और 41 पुड़िया स्मैक बरामद हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मिंटू सिंह अपने आम के बगीचे में चुलाई शराब बनाकर बेचता है। छापेमारी के दौरान मिंटू सिंह के अलावा आशीष कुमार सिंह और राजाराम झा को भी गिरफ्तार किया गया।
Meerut News: जमीनी विवाद में भाई की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से किए कई वार; बचाने आई मां को भी पीटा
जमीन के विवाद में एक भाई ही दूसरे का दुश्मन बन बैठा। धारदार हथियार से हमलाकर भाई का कत्ल कर दिया। नशे की लत में अपने हिस्से की जमीन बेचने के बाद भाइयों में झगड़ा होता था। आरोपित मां के हिस्से की जमीन भी बेचना चाहता था जिसका विरोध मृतक ने किया था। तीन भाइयों के दो पिता थे। मृतक पहले पिता का बेटा था।
UP News: पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी! संपत्ति का ब्यौरा जुटा रहा ED
पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी के सादुल्लाहनगर उतरौला क्षेत्र की संपत्ति का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। ईडी की सक्रियता पूर्व विधायक पर किसी बड़ी कार्रवाई का संकेत दे रही है। ईडी ने पूर्व विधायक की संपत्ति से संबंधित स्टांप पेपर की छायाप्रति ली है। बता दें दिसंबर 2020 से 2024 तक जिला प्रशासन द्वारा पूर्व विधायक की लगभग डेढ़ सौ करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।