Skip to main content

'कांग्रेस सत्ता में आई तो आरक्षण कर देगी समाप्त', Rahul Gandhi के अमेरिका में दिए बयान पर बरसीं मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। कहा- सत्ता में रहते हुए ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया अब जातीय जनगणना के नाम पर सत्ता में आने का सपना देख रही है। कांग्रेस के नाटक से सचेत रहें ये आगे कभी भी जातीय जनगणना नहीं करा पाएगी। राहुल गांधी के बयान से भी सावधान रहें ।

Bihar Bhumi Survey 2024: सरकार किसी की जमीन नहीं लेगी, इत्मीनान से भरें स्वघोषणा पत्र; जान लें नियम-कायदे

बिहार सरकार ने एक बार फिर जमीन सर्वे को लेकर जानकारी साझा की है। सरकार किसी भी रैयत की जमीन नहीं लेगी लोग इत्मीनान से स्वघोषणा पत्र दाखिल करें। विभाग के सचिव ने कहा कि अगर जमीन से जुड़ा कागजात लेना ही है तो इसे ऑनलाइन माध्यम से भी ले सकते हैं। सचिव ने कहा कि स्वघोषणा पत्र के लिए कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं है।

Ramayana में 'रावण' और 'हनुमान' बनने के लिए तैयार Yash और Sunny Deol! इस साल रिलीज हो सकती है फिल्म

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण को लेकर बज बना हुआ है। सिनेमा के दिग्गज सितारों से सजी माइथोलॉजिकल फिल्म की शूटिंग चल रही है। हाल ही में रणबीर कपूर ने एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी की थी और अब केजीएफ स्टार यश और सनी देओल की शूटिंग को लेकर नया अपडेट सामने आया है। दोनों कब से शूटिंग शुरू करेंगे जानिए यहां।

एक्शन और रोमांस से बड़े पर्दे पर आग लगाने वाले रणबीर कपूर माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण में भगवान राम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। चर्चा है कि फिल्म में केजीएफ स्टार यश रावण और देओल हनुमान की भूमिका निभाएंगे।

कोलकाता में दिनदहाड़े चलती बस में महिला से छेड़छाड़, यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर की धुनाई

कोलकाता में महिला डॉक्‍टर से रेप व हत्‍या के बाद जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच चलती बस में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। बस में सवार यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप व हत्‍या के बाद जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच कोलकाता के कसबा इलाके में मंगलवार सुबह चलती बस के अंदर एक महिला से एक सहयात्री ने कथित रूप से छेडखानी की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

साइबर ठगों से निपटने के लिए मोदी सरकार तैयार करेगी Cyber Commando की फौज, जानिए क्या है प्लान

देश में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार ने इससे निपटने के लिए तैयारी कर ली है। अगले पांच साल में देश में पांच हजार साइबर कमांडो की तैनाती की जाएगी। गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा सिर्फ डिजिटल दुनिया तक सीमित नहीं है बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का भी एक अहम पहलू है।

साइबर धोखाधड़ी से निपटने के लिए साइबर कमांडो तैनात किये जाएंगे। अगले पांच साल में देश में पांच हजार साइबर कमांडो तैनात करने का लक्ष्य है। विशेष रूप से प्रशिक्षक साइबर कमांडो साइबर धोखाखड़ी करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर सकेंगे।

कियारा आडवाणी और Hrithik Roshan की इंटेंस रोमांटिक लव स्टोरी के लिए हो जाइये तैयार, War 2 पर आई बड़ी अपडेट

एक्टिंग एक्शन और डांस में माहिर ऋतिक रोशन की फिल्म का एलान होते ही सोशल मीडिया पर हलचल पैदा हो जाती है। इस साल दीपिका पादुकोण  के साथ उनकी मूवी फाइटर रिलीज हुई थी जिसमें इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। वहीं अब ऋतिक कियारा के साथ इश्क फरमाते देखे जाएंगे। वॉर 2 से एक अपडेट सामने आई है।

बॉलीवुड की मशहूर एक्शन फिल्मों में शामिल 'वॉर' के सीक्वल में एक बार फिर ऋतिक रोशन अपना कमाल दिखाते नजर आएंगे। 2019 मे सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में रिलीज हुई 'वॉर' ने जमकर नोट तो छापे ही थे, साथ ही कहानी में ऋतिक और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के स्वैग ने भी लोगों का दिल जीता।

'उन पर ध्यान दो जो आपकी खुशी में खुश होते', Malaika Arora ने अर्जुन से ब्रेकअप की खबरों के बीच किया पोस्ट

फैशन डीवा Malaika Arora पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर  के साथ ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। भले ही अर्जुन और मलाइका ने अपने अलग होने की घोषणा नहीं की है लेकिन क्रिप्टिक पोस्ट लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में एक बार फिर मलाइका अरोड़ा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर लोगों का ध्यान खींच लिया है।