Skip to main content

गूगल ने किया दबदबे का दुरुपयोग, यूरोपीय कोर्ट ने बरकरार रखा 2.7 बिलियन डॉलर का जुर्माना

गूगल पर यूरोपीय कोर्ट ने 2.42 बिलियन यूरो (करीब 2.67 डॉलर) के जुर्माने को बरकार रखा है। गूगल की पैरेंट कंपनी पर ये आरोप सात साल पहले उसकी शॉपिंग सर्विस के चलते लगाया गया था। कंपनी पर आरोप लगे थे कि उसने अपने दबदबे का दुरुपयोग करते हुए दूसरी छोटी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों के खिलाफ किया था। कोर्ट ने आरोपों को सही बताते हुए ये जुर्माना लगाया है।

iOS 18 आपके iPhone को मिलेगा या नहीं, एपल इंटेलिजेंस के साथ 16 सितंबर होगा रिलीज

एपल इंटेलिजेंस के साथ iOS 18 अपडेट 16 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इसमें तमाम अपग्रेड और AI फीचर्स मिलेंगे। iPhone 16 सीरीज के लिए सबसे पहले अपडेट को रोलाउट किया जाएगा। इसके बाद दूसरे आईफोन्स को एपल का नया अपडेट मिलेगा। इसमें न्यू OS कस्टमाइजेशन AI पावर और एपल इंटेलिजेंस सपोर्ट के साथ नई होम स्क्रीन लॉक स्क्रीन और कंट्रोल सेंटर को कस्टमाइज करने का ऑप्शन मिलेगा।

iPhone 16 VS iPhone 15: नया आईफोन लॉन्च होने के बाद पुराना खरीदना होगा फायदे की डील? पहले समझें दोनों में अंतर

एपल अपने यूजर्स के लिए iPhone 16 Series लॉन्च कर चुका है। इस सीरीज को 79900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। बीते साल कंपनी ने iPhone 15 Series लॉन्च की थी। ऐसे में नए आईफोन लॉन्च होने के साथ ही पिछले आईफोन का दाम घट गया है। यानी आप iPhone 15 को इसके लॉन्च प्राइस से काफी कम में खरीद सकते हैं।

घर के बाहर भौंकते थे कुत्ते, परेशान लोगों ने 'स्त्री' स्टाइल में किया टोटका; टांग दी रंग बिरंगी बोतलें

राजस्थान के बांसवाड़ा शहर से अद्भुत मामला सामने आया है। इस शहर में लोग कुत्तों के आतंक से परेशान थे कुत्तों का आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया था कि लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे और न ही रात में चैन से सो पा रहे हैं। जिसके चलते लोगों ने इस परेशानी से निकलने के लिए एक अजीबो-गरीब समाधान निकाला।

दिग्गज BJP नेता के बेटे की ऑडी कार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, अब पिता का आया रिएक्शन

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष के बेटे की तेज रफ्तार लग्जरी ऑडी कार ने नागपुर के रामदासपेठ इलाके में कथित तौर पर कई वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस ने कार के चालक अर्जुन हवारे और उसके बगल में बैठे रोनित चिंतनवार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। अब इस पर चंद्रशेखर बावनकुले का बयान सामने आया है।

मुंबई।महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे की तेज रफ्तार लग्जरी ऑडी कार ने नागपुर के रामदासपेठ इलाके में कथित तौर पर कई वाहनों को टक्कर मार दी। अब इस पर चंद्रशेखर बावनकुले का बयान सामने आया है। क्या बोले महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख?

J&K Election 2024: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, कहा- भीख क्यों मांग रहे

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच भले ही गठबंधन हुआ लेकिन दोनों दलों के नेताओं के दिल नहीं मिले हैं। नेकां के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी के बीच जुबानी हमला लगातार जारी है। उमर ने विकार को नाकाबिल बताया तो विकार ने भी उमर को वोट की भीख मांगने वाला कहा।

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रमुख विकार रसूल वानी के बीच वाकयुद्ध लगातार तेज होता जा रहा है।

Manimahesh Yatra के दौरान हेलीकॉप्टर से टकराया गिद्ध, शीशा टूटने से एक यात्री घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा के दौरान एक हेलीकॉप्टर से गिद्ध टकरा गया। हादसे में एक यात्री घायल हो गया। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर 13000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। हेलीकॉप्टर को भरमौर हेलीपैड पर सुरक्षित उतारा गया है। अब दिल्ली से एक टीम आएगी जो इस हादसे की जांच करेगी।