Skip to main content

स्‍कूल यून‍िफॉर्म में आई छात्रा ने शाति‍राना तरीके से चुरा ली डॉक्‍टर की स्‍कूटी, CCTV में कैद हुई करतूत

यूपी के वाराणसी में स्‍कूल यून‍िफॉर्म आई क‍िशोर‍ियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यूनिफॉर्म पहनी किशोरियों ने एक मह‍िला डॉक्‍टर की स्‍कूटी चुरा ली। ये लोग आसपास के फ्लैट में चोरी का प्रयास कर चुकी हैं। रविवार की सुबह हुई घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगे कैमरों की फुटेज को खंगाला तो उनकी गतिविधियां नजर आईं।

ENG Vs SL: Pathum Nissanka ने शतक जड़कर नंबर-1 का ताज किया हासिल, रोहित शर्मा भी रेस में रह गए पीछे

पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने पहली पारी में 325 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 263 रन बनाकर ढेर हुई। दूसरी पारी में इंग्लैंड 156 रन पर ऑलआउट हुई। फिर दूसरी पारी में पथुम निसंका का शतक श्रीलंका के काम आया।

श्रीलंकाई टीम के सलामी बैटर पथुम निसंका ने 9 सितंबर को लंदन के ओवल में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच की चौथी पारी में एक शानदार शतक जड़ा।

26 साल के निसंका साल 2011 के बाद से इंग्लैंड में एक शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई ओपनर बनकर इतिहास रचा। निसंका की इस शानदार पारी ने इंग्लैंड को 10 साल की टेस्ट जीत की सूखी को समाप्त करने में मदद की।

Upendra Kushwaha: उपेन्द्र कुशवाहा ने बढ़ाई PK और तेजस्वी की टेंशन! विधानसभा चुनाव से पहले RLM ने सेट किया बड़ा टारगेट

बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर अभी से ही तमाम नेता लोगों के बीच जा रहे हैं। एक तरफ प्रशांत किशोर गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव भी आज से कार्यकर्ता संवाद के लिए निकल पड़े हैं। इस बीच उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी ने ऐसा कदम उठाया है जिससे दोनों की टेंशन बढ़ सकती है।

नवादा। बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम दिग्गज नेता तैयारियों में जुट गए हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के लिए रवाना हुए हैं।

AAP Haryana Candidates List: 'आप' ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। आप की दूसरी टिकट सूची में कुल नौ उम्मीदवारों के नाम पर मोहर लगा है। इससे पहले पहले सोमवार आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी की थी जिसमें 20 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था।

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

Joe Root ने टेस्ट में हासिल किया बड़ा कीर्तिमान, एक झटके में तोड़ा सचिन-सहवाग का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Joe Root ENG vs SL इंग्लैंड टीम के स्टार बैटर जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में बल्ले से महज 13 रन बनाए लेकिन उन्होंने इस दौरान बड़ा कीर्तिमान हासिल किया। उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा को पछाड़कर ने टेस्ट क्रिकेट में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की जगह हासिल की। साथ ही जो रूट ने सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ा।

इंग्लैंड टीम के स्टार बैटर जो रूट, जो रविवार (8 सितंबर) को ICC टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 13 रन बनाने के साथ ही बड़ा मुकाम हासिल किया।

Women's T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड टीम का एलान, Sophie Devine का बतौर T20 कप्तान आखिरी टूर्नामेंट ; देखें पूरा स्क्वॉड

Women T20 World Cup 2024 बांग्लादेश से यूएई में टूर्नामेंट के शिफ्ट होने के बाद हाल ही में न्यूजीलैंड ने भी महिला टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। 3 अक्टूबर से 20 अक्टूर तक खेले जाने वाला टूर्नामेंट का यह 9वां संस्करण होगा। कीवी टीम की कमान सोफी डिवाइन के अनुभवी कंधों पर है। सोफी का बतौर टी20 कप्तान यह आखिरा टूर्नामेंट होगा।

3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक खेले जाने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का एलान हो गया है। महिला चयन समिति ने मंगलवार को न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम का चयन किया।

ENG W vs IRE W: इंग्लैंड ने तोड़ा अपना 31 साल पुराना रिकॉर्ड, आयरलैंड को 45 रन पर ढेर कर दर्ज की वनडे की सबसे बड़ी जीत

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को आयरलैंड को 275 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने इस जीत के साथ अपने 31 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 320 रन बनाए थे। टैमी ब्यूमोंट ने 150 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की महिला टीम 16.5 ओवर में 45 रन बनाकर ढेर हो गई।