Haryana Election: दुष्यंत को टक्कर देंगे बृजेंद्र, श्रुति से भिड़ेंगे अनिरुद्ध; कांग्रेस ने 6 सीटों पर बदले उम्मीदवार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार देर रात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने थानेसर से पूर्व विधानसभा स्पीकर अशोक अरोड़ा को टिकट दिया है। वहीं उचाना से कांग्रेस ने दुष्यंत चौटाला के खिलाफ चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी को चुनावी रण में उतारा है।
दिल्ली, गुरुग्राम के वाहन चालक हो जाएं सावधान! चंद मिनटों में लाखों की कार खोल रहा ये गिरोह
गुरुग्राम। शहर में टायर चोर गिरोह सक्रिय है। गिरोह के लोग रात में कारों के टायर एलाय व्हील समेत चोरी कर कार को ईंटों पर खड़ा कर फरार हो जाते हैं। गिरोह चोरी का माल दिल्ली और गुरुग्राम के कई इलाकों में खपा रहा है। यही टायरों के सेट वापस दुकानदार खरीदकर वाहन चालकों को बेच रहे हैं।
Haryana Election: कांग्रेस को बड़ा झटका, दीपक बावरिया की बिगड़ी तबीयत; डॉक्टरों ने चुनाव प्रचार करने से किया मना
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया को बीपी एबनॉर्मल होने के चलते दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने दीपक बावरिया को फिलहाल किसी भी तरह के कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया है। ऐसे में वह चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है।
फाजिल्का में सुरक्षा को लेकर डॉक्टरों की हड़ताल, तीन घंटे बंद रहेगी ओपीडी बंद; मरीज परेशान
फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। ओपीडी सुबह 8 बजे से बंद है और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीसीएमएसए ने सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा डॉक्टरों की पदोन्नति और नियमित भर्ती की मांग की है। हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।
DUSU चुनाव में एक साथ आ सकते हैं वाम छात्र संगठन, 15 सितंबर को होगी उम्मीदवारों की घोषणा
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में इस बार वामपंथी संगठन एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं। संगठनों ने एनएसयूआई से गठबंधन की गुजारिश की थी लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया है। ऐसे में वाम संगठन अब दूसरे छोटे संगठनों के साथ मिलकर एक गठबंधन बनाने की योजना बना रहे हैं। पिछली बार दोनों छात्र संगठनों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था।
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव की घोषणा हो चुकी है। डूसू में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे वाम संगठन इस साल एक साथ चुनाव लड़ सकते हैं।
Delhi Traffic Advisory: एनएच-9 पर लगा लंबा जाम, 7 दिनों तक बंद रहेगा पांडव नगर फ्लाईओवर, उपयोग करें ये रूट
रविवार शाम को बताया कि मरम्मत का काम चलने की वजह से इस फ्लाईओवर को एक सप्ताह के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। जानिए दिल्ली पुलिस ने फ्लाईओवर के बजाय कौन सा रूट बताया है?
नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली में पांडव नगर फ्लाईओवर से चलने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पांडव नगर फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य चलने से एनएच-9 व एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लगा है। यह परेशानी एक सप्ताह तक परेशानी झेल
उपचुनाव से पहले विपक्षी दलों को झटका देने की तैयारी में BJP, नई घोषणा से बढ़ेगी सियासी हलचल
Uttar Pradesh Bypolls 2024 उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा ने सदस्यता अभियान शुरू किया है। पार्टी का लक्ष्य साढ़े सात लाख लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाना है। भाजपा विपक्ष के नेताओं को भी अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है।