अंतरिक्ष के दुनिया की जानकारी लेने ISRO जाएंगे सरकारी स्कूल के टॉप बच्चे, 9 जिलों के शिक्षक भी रहेंगे साथ
सरकारी स्कूलों के टॉपर छात्रों के लिए खुशखबरी है। कक्षा 9वीं 10वीं और 11वीं के 100 टॉपर छात्र को अंतरिक्ष की दुनिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। सभी छात्र अंतरिक्ष के बारे में जानकारी लेने के लिए बेंगलुरु के इसरो केंद्र जाएंगे। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इसरो जाने वाले बच्चों के साथ 20 शिक्षक भी जाएंगे।
HPV Vaccination: बिहार में 9 से 14 साल की बच्चियों को मुफ्त एचपीवी टीकाकरण, सर्वाइकल कैंसर से मिलेगा बचाव
यह टीका प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में आधार कार्ड दिखाने पर मुफ्त दिया जाएगा। बिहार ऐसा पहला राज्य होगा जहां सरकार सभी जिलों में एचपीवी टीकाकरण करा रही है।
पटना। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि 9 से 14 वर्ष की प्रदेश की करीब एक करोड़ बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर की आशंका से बचाने के लिए एक अक्टूबर से सरकार मुफ्त टीकाकरण कराएगी।
30 जून और 31 दिसंबर को हुए रिटायर तो कर्मचारियों की होगी चांदी, बिहार सरकार ने कर दिया बड़ा एलान; पढ़ें क्या होगा फायदा
बिहार के सरकारी कर्मचारियों की अब चांदी हो गई है। बिहार सरकार ने 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब इन कर्मचारियों को नोशनल वेतन-वृद्धि के आधार पर सेवानिवृत्ति लाभों की गणना की जाएगी। इससे उन्हें क्रमशः एक जुलाई और एक जनवरी को होने वाली वेतन-वृद्धि का लाभ मिलेगा।
पटना। वित्त विभाग ने 30 जून व 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले सरकारी सेवकोंं के सेवानिवृत्ति लाभ की गणना में आ रही है समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।
Honey Trap Bulandshahr: युवक को दुष्कर्म में फंसाने वाले गिरोह में शामिल दारोगा पप्पू सिंह निलंबित, मुकदमा दर्ज
युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। युवक से डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई। मामले में रामघाट थाने का दारोगा भी शामिल रहा। इस मामले में युवक की तहरीर पर दारोगा समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दारोगा पप्पू सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच की जा रही है।
बुलंदशहर। युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। युवक से डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई। युवक की तहरीर पर दारोगा समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दारोगा पप्पू सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
UPPCL: पुराने मीटरों को तोड़कर निलाम करेगा विभाग, बंद होगा बिजली चोरी का खेल
UP Electricity UPPCL पुराने बिजली मीटरों को तोड़कर नीलाम करेगा जिससे बिजली चोरी पर लगाम लगेगी। केस्को 10 लाख रुपये के बजट से शेडिंग मशीन खरीदेगा जो मीटरों को टुकड़ों में बदल देगी। यह कदम मीटरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है। प्रबंध निदेशक केस्को सैमुअल पाल एन ने बताया- पुराने मीटरों का दुरुपयोग रोकने के लिए शेडिंग मशीन खरीदी जा रही है।
यूपी की इस हाईप्रोफाइल सीट पर कांग्रेस आलाकमान करेगी फैसला, अमेठी सांसद ने कर दिया बड़ा एलान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के पर्यवेक्षक किशोरी लाल शर्मा ने कहा है कि हाईकमान फैसला लेगा कि यहां पर सपा के साथ गठबंधन पर चुनाव लड़ा जाएगा या कांग्रेस अपने बलबूते लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सीसामऊ उपचुनाव में हर वार्ड तक मेहनत की जाएगी और अमेठी में जिस प्रबंधन से चुनाव लड़ा था उसी तरह यहां भी हर कार्यकर्ता पूरी तैयारी से जुटेगा।
AFG vs NZ Test 2024: न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले अफगानिस्तान को लगा झटका, इंजरी के चलते ओपनर हुआ बाहर
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच भारत के ग्रेटर नोएडा में 9 सितंबर से खेला जाना है। बारिश की वजह से मैच अभी तक शुरू नहीं हुआ है। दोनों टीमों के बीच पहली बार टेस्ट मैच खेला हो रहा है। इस टेस्ट से पहले अफगानिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज इब्राहिम जादरान चोटिल होकर बाहर हो गए है।
अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले टीम से बाहर हो गए है।