ASUS ने लॉन्च किए AI फीचर्स वाले दो दमदार लैपटॉप, ऑफर्स में अमेजन और फ्लिपकार्ट पर अवेलेबल
ASUS ने दो नए लैपटॉप भारत में लॉन्च किए हैं। एआई फीचर्स के साथ लाए गए दोनों लैपटॉप में क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। जो दमदार परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। Vivobook S 15 OLED की कीमत 104990 रुपये है। जबकि ProArt PZ13 को 139990 रुपये में अमेजन और कंपनी की ऑफिशियल साइट से खरीदा जा सकता है।
Deepika Padukone Baby: बेटी के जन्म के कुछ घंटों बाद रणवीर सिंह ने किया पहला पोस्ट, आलिया भट्ट ने यूं किया रिएक्ट
इसके बाद से ही फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के मां बनने के इंतजार में थे जो कि रविवार 8 सितंबर को खत्म हुआ। वहीं बच्ची के माता-पिता बनने के बाद रणवीर और दीपिका ने पहला पोस्ट शेयर किया है।
बॉलीवुड के हॉट और गॉर्जियस कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है। रविवार 8 सितंबर की सुबह जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई, कपल के लिए फैंस की ओर से बधाइयों का तांता लग गया। वहीं, अब पेरेंट्स बनने के बाद रणवीर और दीपिका ने पहला पोस्ट शेयर किया है।
Ramayana के सेट से एक और तस्वीर हुई वायरल, पहला शेड्यूल खत्म करने के बाद कुछ इस अंदाज में दिखे Ranbir Kapoor
एनिमल की सफलता के बाद अब रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्म रामायण में व्यस्त हैं। फिल्म के सेट से कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ महीनों की शूटिंग के बाद मेकर्स ने फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में रणबीर की सेट से एक और तस्वीर सामने आई है।
सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाई शादी के बाद अपने पहले गणपति की झलक, दमदार कैप्शन ने खींचा लोगों का ध्यान
मुंबई में गणेश उत्सव के बीच सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद पति जहीर इकबाल के साथ अपना पहला गणपति उत्सव मना रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन सबके बीच एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो था सोनाक्षी का कैप्शन। कई फैंस इसको लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल 23 जून को अपने पार्टनर जहीर इकबाल से शादी की थी। ये एक इंटर कास्ट मैरिज थी जिसके बाद से कई लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा और उनके परिवार की आलोचना भी की थी। ये सब इतना ज्यादा बढ़ गया था कि शादी की तस्वीरें पोस्ट करते समय कपल को कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा।
Haryana Election 2024: इन 20 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी BJP-कांग्रेस, लगाया सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला, देखिए पूरी लिस्ट
Haryana Election 2024 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 67 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने 32 उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है। लेकिन 20 सीटें ऐसी हैं जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। बीजेपी इस बार हरियाणा में सत्ता की हैट्रिक लगाना चाह रही है। कांग्रेस ने भी टिकट बंटवारे को लेकर सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला अपनाया है।
Assembly Elections: विधानसभा चुनाव के लिए RSS और BJP ने बनाई ये रणनीति, प्लान B से जीतेंगे रण?
भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने अभी तक नहीं जीती गई सीटों को फहत करने पर जोर दिया था और इसके लिए अभी तक खराब प्रदर्शन वाले बूथों पर भी बढ़त हासिल करने के लिए ताकत झोंकी दी थी। लेकिन इसके परिणाम आशा के अनुरूप नहीं मिले और पार्टी को सुनिश्चित जीत वाली सीटों से भी हाथ धोना पड़ा।
हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने लड़ाई वाली बूथों पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ये वो बूथ हैं जिनपर भाजपा को मिलने वाले वोट कम-ज्यादा होते रहते हैं, लेकिन ये किसी सीट पर हार-जीत में अहम भूमिका निभाते हैं।
Flying Rishabh Pant: पंत ने दिखाई चीते सी फुर्ती, हवा में छलांग लगाकर लपका बेहतरीन कैच; Video देख रह जाएंगे दंग
ऋषभ पंत टेस्ट में वापसी के लिए बेताव हैं। दलीप ट्रॉफी 2024 में इसकी बानगी देखने को मिल रही है। तूफानी बल्लेबाजी के बाद पंत विकेटकीपिंग में भी छा गए। उन्होंने चौथे दिन विकेट के पीछे एक शानदार कैच लपका। पंत ने हवा में छलांग लगाकर इस कैच को पूरा किया। इस कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट से दूर ऋषभ पंत अब इस फॉर्मेट में वापसी के लिए बेताव हैं। दलीप ट्रॉफी 2024 में इसकी बानगी देखने को मिल रही है। तूफानी बल्लेबाजी के बाद पंत विकेटकीपिंग में भी छा गए।