होटल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले मैनेजर को 20 साल की सजा
ऋषिकेश में एक होटल के मैनेजर को दिल्ली से आई एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का दोषी ठहराया गया है। न्यायालय विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है। पीड़िता पढ़ाई से परेशान होकर हरिद्वार और फिर ऋषिकेश पहुंची थी। होटल मैनेजर ने उससे पैसे नहीं लिए और बिना एंट्री के कमरा दे दिया।
कॉलेज परिसर में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने खाया जहर, पिता का एक इनकार और गुस्से में उठा लिया यह कदम
उत्तराखंड के देहरादून में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एमकेपी पीजी कॉलेज परिसर में बीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने पारिवारिक कलह के चलते जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। छात्रा की हालत गंभीर है और उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
देहरादून। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नौकरी करना चाह रही बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने स्वजन से अनबन के चलते एमकेपी पीजी कालेज परिसर में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वह बैग में जहर की शीशी लेकर आई थी।
एक्शन में आए ARTO प्रवर्तन, चेकिंग में 56 वाहनों के काटे चालान; दो किए सीज
उत्तराखंड में ARTO प्रवर्तन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 वाहनों के चालान काटे हैं और दो वाहनों को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई कालसी चकराता हरिपुर मीनस त्यूणी त्यूणी पंद्राणू समेत कई मोटर मार्गों पर चेकिंग अभियान के दौरान की गई। ओवरलोड वाहन चालकों का एआरटीओ से सामना होते ही छत पर बैठी सवारियां आनन-फानन में नीचे कूदने लगीं।
चीन सीमा पर दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो पाया यातायात, सेना और ITBP के जवानों की आवाजाही बाधित
जोशीमठ-मलारी-नीती राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध रहा। इससे सेना और आइटीबीपी के वाहनों को सीमा क्षेत्र पहुंचने में दिक्कत हो रही है। सीमा सड़क संगठन की टीम मशीनों की सहायता से हाईवे को सुचारु करने में जुटी है। हालांकि स्थानीय लोग और सेना व आइटीबीपी के जवान भूस्खलन वाले स्थान पर पैदल आवाजाही कर दूसरे छोर पर मौजूद वाहनों से गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।
Haryana Election: 'नेताओं को ऐसे ना रुलाया जाए', दुष्यंत चौटाला का शायराना तंज; BJP ने भी उसी अंदाज में दिया जवाब
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और भाजपा के बीच सोशल मीडिया (एक्स) पर शायराना अंदाज में वार-पलटवार हुआ। दुष्यंत चौटाला ने भाजपा छोड़ रहे नेताओं को लेकर तंज कसा तो बीजेपी ने भी उनको उसी अंदाज में जवाब दिया।
चंडीगढ़। हरियाणा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे नेताओं के जुबानी हमला भी तेज हो रहा है। जजपा नेता और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और हरियाणा भाजपा के बीच सोशल मीडिया (एक्स) पर शायराना अंदाज में एक-दूसरे पर हमला किया गया। इससे पहले भी कांग्रेस और जेजेपी के बीच शायराना अंदाज में वार-पलटवार हो चुका हैं।
Haryana Election 2024: 20 साल बाद फिर चुनावी रण में लौटेंगे ओमप्रकाश चौटाला? भतीजे के खिलाफ ठोक सकते हैं ताल
सक्रिय राजनीति में वापसी कर सकते हैं। शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा पूरी कर चुके ओपी चौटाला ने दिल्ली की अदालत से विधानसभा चुनाव लड़ने की इजाजत मांगी है। ओपी चौटाला साल 2005 में रोड़ी विधानसभा सीट से आखिरी चुनाव लड़ थे।
Haryana Election 2024: बंसीलाल और भजनलाल के वारिसों पर भाजपा का भरोसा बढ़ा, देवीलाल परिवार का जादू हुआ कम
हरियाणा की राजनीति में लाल परिवारों का हमेशा से ही दबदबा रहा है। इस बार के विधानसभा चुनाव में समीकरण बदला हुआ है। सत्ता में बैठी भाजपा का भरोसा इस बार बंसी लाल और भजनलाल के परिवार पर बढ़ा है जबकि देवीलाल के परिवार से बीजेपी किनारा कर रही है। भाजपा ने देवीलाल के पुत्र रणजीत चौटाला का रानियां से टिकट काट दिया है।