Skip to main content

खुशखबरी: अब 55 की जगह डॉक्टरों को मिलेगा 80 हजार वेतन, इसी महीने इंटरव्यू के जरिए होगी नियुक्ति

खुशखबरी: अब 55 की जगह डॉक्टरों को मिलेगा 80 हजार वेतन, इसी महीने इंटरव्यू के जरिए होगी नियुक्ति

गाजियाबाद के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए शासन स्तर से बड़ा फैसला लिया गया है। अब कॉन्ट्रैक्ट डॉक्टरों को 55 हजार की जगह 80 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा उन्हें 20 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इस कदम से नौकरी छोड़ रहे डॉक्टरों को रोका जा सकेगा और अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।

यूपी विधानसभा उपचुनाव: गाजियाबाद सीट से किसे मिलेगा BJP से टिकट? चर्चा में छह नाम आगे

अशोक मोंगा मयंक गोयल संजीव शर्मा अजय शर्मा ललित जायसवाल और मुकुल उपाध्याय जैसे नेता प्रमुख रूप से चर्चा में हैं। ऐसे में इस सीट पर प्रत्याशी घोषित किए जाने को लेकर विपक्ष की भी निगाहें हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 14 सितंबर को गाजियाबाद आ सकते हैं।

गाजियाबाद। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा में लगातार दावेदारों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में टिकट हासिल करने की लड़ाई कड़ी होती जा रही है।

मुंह में दबाया 6 फुट लंबा कोबरा, हाथ जोड़ा... रील बनवाई, आगे युवक के साथ जो हुआ वो हैरान कर देगा

तेलंगाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को कोबरा के साथ रील बनाने का शौक भारी पड़ गया। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल युवक ने एक कोबरा को अपने मुंह से पकड़ रखा था। इसी स्टंट के दौरान सांप ने उसे काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

तेलंगाना में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को कोबरा के साथ रील बनाने का शौक भारी पड़ गया। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, युवक ने एक कोबरा को अपने मुंह से पकड़ रखा था। इसी स्टंट के दौरान सांप ने उसे काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

अफजल की फांसी में भाजपा कहां से आ गई?' जितेंद्र सिंह ने उमर अब्दुल्ला पर बोला हमला, कहा- तब आप ही सीएम थे

Jammu Kashmir Election जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अफजल गुरु के फांसी को लेकर बयान दिया जिससे सियासी पारा हाई हो गया है। उमर कहा था कि हम अफजल की फांसी को मंजूरी नहीं देते। उमर के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जगजाहिर है कि उनकी सहमति से ही अफजल को फांसी दी गई थी।

कारण जौहर ने क्यों 'कभी खुशी कभी गम' के बाद हिमानी शिवपुरी को नहीं दी कोई फिल्म? एक कमेंट से लगी थी मिर्ची

हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी कभी करण जौहर की सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाया करती थीं लेकिन उनके एक कमेंट के बाद निर्माता-निर्देशक ने उन्हें फिल्में देना ही बंद कर दिया। हाल ही में हिमानी ने करण जौहर के फिल्में न देने की वजह बताई है। उन्हें कल हो ना हो से भी निकाल दिया गया था।

हम आपके हैं कौन, राजा, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, हीरो नंबर 1 और बंधन जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं हिमानी शिवपुरी ने सिनेमा पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। वह इंडस्ट्री में 4 दशक से काम कर रही हैं।

तेज बारिश के दौरान धंसा पिलर, फटा प्लास्टर, ऐसा लगा कि भूकंप आ गया

तेज बारिश के दौरान लखनऊ में एक कॉम्प्लेक्स का पिलर धंस गया जिससे इमारत हिलने लगी और दूसरी मंजिल से प्लास्टर गिर गया। हादसे में कई मजदूर घायल हो गए जिन्हें लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य जारी है और एनडीआरएफ एसडीआरएफ और दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हादसे ने शहर में बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा मानकों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ajit Pawar: 'मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ... परिवार तोड़ने वालों को समाज पसंद नहीं करता', अजित पवार ने क्यों कहा ऐसा?

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार के एक बयान से हर कोई हैरान है। अजित पवार ने कहा है कि उन्हें अपनी गलती का अहसास हो गया है कि समाज को परिवारों में दरार पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे पता लग गया है कि जो लोग ऐसा करते हैं समाज उसे माफ नहीं करता है।

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी एमवीए एक ओर जहां शिंदे सरकार पर लगातार हमला कर रही है। दूसरी और महायुति सरकार के घटक दल आपस में ही भिड़ रहे हैं।

इस बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार के एक बयान से हर कोई हैरान है