Skip to main content

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। यदि आप राजनीति में कार्यरत है, तो आपको अपने साथियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके कामों को लेकर आपके खिलाफ कोई राजनीति करेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से किसी पार्टी का आयोजन होगा। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृष् राशि

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, आर्मी हेलीकॉप्टर की हुई तैनाती; पुलिस के हथियार लूटने की कोशिश नाकाम

मणिपुर में फिर से हिंसा भड़क गई है। एक व्यक्ति की सोते समय हत्या कर दी गई। इस बीच पुलिस ने बताया कि कुछ बदमाशों ने इंफाल पूर्वी जिले में मणिपुर राइफल्स की दो बटालियनों के शस्त्रागार से हथियार लूटने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले और खाली राउंड फायर करके भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

Kolkata Doctor Case: 'प्रभावशाली नेता' ने बनाया पीड़िता के माता-पिता पर दबाव, क्या है वीडियो की सच्चाई? CBI जांच में खुलासा

जांच में एक प्रभावशाली नेता की भूमिका के बारे में भी पता चला है। सूत्रों के अनुसार इसी नेता ने पीड़िता के माता-पिता पर दबाव डालकर वीडियो बनवाया था। जानिए क्या है पूरा मामला।

कोलकाता। आरजी कर अस्पताल में दरिंदगी की शिकार महिला डॉक्टर के माता-पिता को पुलिस की ओर से रुपये की पेशकश की बात से इन्कार करने का जो वीडियो सामने आया है, उसके पीछे एक प्रभावशाली नेता का हाथ बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई को जांच में पता चला है कि वह वीडियो उसी ने अपने मोबाइल फोन से तैयार किया था।

Greater Noida News: थूक लगाकर तंदूर में सेंक रहा रोटी, VIDEO हुआ वायरल

ग्रेटर नोएडा के एक ढाबे पर थूक लगाकर रोटी सेंकने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वीडियो वायरल करने वाले का कहना है कि रोटी बनाने वाला शख्स रोटी पर थूक रहा है। इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देने लग गए और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लोगों का आरोप है कि मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।

ग्रेटर नोएडा। तंदूर पर रोटी सेंकते समय एक युवक द्वारा रोटी पर थूकने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको हिरासत में ले लिया है।

Serial Killer Web Series: प्रसाद में मिलाया जहर, खोपड़ी उबाल के पीता था सूप, ये साइको किलर सीरीज हैं खौफनाक

Serial Killer On OTT हाल ही में अभिनेता व्रिकांत मैसी की अगली फिल्म सेक्टर 36 का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जो नोएडा के एक साइको किलर की कहानी पर आधारित मूवी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओटीटी पर भी कई ऐसी टॉप की सीरियल किलर वेब सीरीज मौजूद हैं जो आपके दिमाग को हिला कर रख सकती हैं।

आए दिन आपको टीवी न्यूज चैनल और अखबारों में मर्डर की खबरें देखने और पढ़ने को मिल जाती हैं। लेकिन इनमें कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो जिनके बारे में जानकर दिल दहल सा जाता है। इस मामले में कई ऐसेकी कहानियां सामने आई हैं, जिन्हें सिनेमा के लिहाज से वेब सीरीज और फिल्मों में उतारा गया है। 

Babar Azam से छिनेगी कप्‍तानी! शान मसूद पर भी गिर सकती गाज, ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज से पहले पाकिस्‍तान को मिल सकता नया कैप्‍टन

बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में हार के बाद अब पाकिस्‍तान क्रिकेट में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस सीरीज में पाकिस्‍तान के व्‍हाइट बॉल कैप्‍टन बाबर आजम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा था। खराब प्रदर्शन को देखते हुए बाबर आजम पर गाज गिर सकती है। उन्‍हें वनडे और टी20 की कप्‍तानी से हाथ भी धोना पड़ सकता है।

बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में हार के बाद अब पाकिस्‍तान क्रिकेट में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस सीरीज में पाकिस्‍तान के व्‍हाइट बॉल कैप्‍टन बाबर आजम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा था।

इंग्लैंड की टीम के कोच बने एंड्रयू फ्लिंटॉफ, साउथ अफ्रीका दौरे से शुरू करेंगे काम

पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने नई जिम्मेजारी सौंपी है। बोर्ड ने उन्हें इंग्लैंड लायंस टीम का कोच नियुक्त किया है। वह साउथ अफ्रीका दौरे से टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। फ्लिंटॉफ पर देश के युवा खिलाड़ियों को संवारने की जिम्मेदारी होगी। वह परफॉर्मेंस प्लानिंग खिलाड़ियों के रिव्यू टीम सेलेक्शन संबंधित रणनीति का हिस्सा होंगे। ईसीबी ने शनिवार को इस बात का एलान किया।