Skip to main content

Jabalpur Train Derail: मध्यप्रदेश में रेल हादसा, इंदौर से जबलपुर आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

इदौर से जबलपुर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 5 बजकर 50 मिनट पर हुआ। उस समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने वाली थी। ट्रेन जब प्लेटफॉर्म से करीब 200 मीटर दूर थी तभी उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

जबलपुर। मध्य प्रदेश में सुबह रेल हादसा हो गया। इंदौर से जबलपुर आ रही के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा सुबह करीब 5 बजकर 50 मिनट पर हुआ। उस समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने वाली थी।

मध्य प्रदेश के विदिशा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी कार; चार लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में कार और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि ट्रक जैसे ही मोड़ से हाइवे पर निकला पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इको मारुति उसमें पीछे से टकरा गई।

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया।श्रद्धालुओं से भरी इको मारुति चलते ट्रक में पीछे से भिड़ गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए, जिन्हे लटेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ जिले के रहने वाले हैं।

Ujjain Rape Case: सड़क पर हो रहा था रेप, सलीम बना रहा था वीडियो; उज्जैन पुलिस ने किया गिरफ्तार

वीडियो बनाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि बुधवार को कोयला फाटक क्षेत्र में फुटपाथ पर फल का ठेला लगाने वाले लोकेश ने एक महिला से दुष्कर्म किया था। पुलिस आरोपी मोहम्मद सलीम से पूछताछ में जुटी है

उज्जैन:- मध्य प्रदेश के उज्जैन के कोयला फाटक क्षेत्र में फुटपाथ पर एक महिला से दुष्कर्म की घटना का वीडियो बनाने वाले शख्स मोहम्मद सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उन लोगों की पहचान कर रही है, जिसने रेप का वीडियो सर्कुलेट किया है। । पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया है।

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में JDU ने बनाई अपनी टीम, इन दिग्गजों को मिली जगह; पढ़ें पूरी लिस्ट

झारखंड में जदयू प्रदेश कार्यसमिति में सदस्यों का मनोनयन किया गया है। जेडीयू का यह कदम विधानसभा चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। जेडीयू ने अपनी टीम में कई दिग्गज नेताओं को जगह दी है। सदस्यों को मनोनीत करने का फैसला प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने लिया। 

Uttarakhand: नेपाल सीमा पर 40 जिंदा कारतूस संग पकड़ा गया विधायक का भाई, कांग्रेस ने पूछा- क्या सरकार कार्रवाई करेगी?

Uttarakhand: नेपाल सीमा पर 40 जिंदा कारतूस संग पकड़ा गया विधायक का भाई, कांग्रेस ने पूछा- क्या सरकार कार्रवाई करेगी?

रानीखेत विधायक के भाई सतीश नैनवाल को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 40 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है। शनिवार को सतीश नैनवाल के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज हो गई। प्रकरण सामने आने के बाद कांग्रेस हमलावर हुई है। कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने पूछा है कि इस पर कौन सा एक्ट लगेगा। क्या सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

उत्‍तराखंंड में प्रधानाचार्य के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा का विरोध, सरकार पीछे खींच सकती है कदम

उत्तराखंड सरकार ने प्रधानाचार्यों के पदों पर सीधी भर्ती के विरोध में उठे शिक्षकों के रोष को देखते हुए अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक रवैया अपनाते हुए समाधान निकालने पर सहमति बनी। प्रधानाचार्य नियमावली में संशोधन कर सीधी भर्ती के नियमों में बदलाव किया जाएगा।

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में एक से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवार भी ठोक सकते दावेदारी, पंचायती राज मंत्री ने दी जानकारी

उत्तराखंड में पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी खबर है। अब दूसरी संतान जुड़वा होने पर भी उम्मीदवार पंचायत चुनाव लड़ सकेंगे। पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पंचायती राज अधिनियम के अनुसार ही उम्मीदवारी तय होगी। उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में भागीदारी के लिए 25 जुलाई 2019 की कट-ऑफ डेट निर्धारित की है।