Duleep Trophy 2024: सरफराज खान ने बांग्लादेश टेस्ट के लिए ठोकी दावेदारी, India A के खिलाफ मैच में जमकर गरजा बल्ला
इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले सरफराज खान ने अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है। शनिवार को India A खिलाफ दूसरी पारी में उन्होंने तूफानी पारी खेली। सरफराज खान ने 127.78 की स्ट्राइक रेट से 36 गेंदों पर 46 रन ठोक दिए। आवेश खान ने उन्हें ध्रुव जुरैल के हाथों कैच आउट कराया।
राहुल द्रविड़ के फैन के साथ राजस्थान रॉयल्स ने कर दिया 'धोखा', यशस्वी जायसवाल का नाम लेकर बनाया 'बेवकूफ'
अपनी कोचिंग में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब दिलाने वाले कोच राहुल द्रविड़ एक बार फिर आईपीएल में दिखाई देंगे। वह नौ साल बाद राजस्थान रॉयल्स में लौटे हैं। इसकी घोषणा एक दिन पहले ही हुई है और अगले दिन फ्रेंचाइजी ने राहुल के फैन के साथ प्रैंक कर दिया वो भी यशस्वी जायसवाल का नाम लेकर
राजस्थान रॉयल्स ने हाल ही में अगले आईपीएल सीजन के लिए टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को अपने साथ जोड़ा है। वह टीम के हेड कोच होंगे। इसके एक दिन बाद ही फ्रेंचाइजी ने द्रविड़ के फैन के साथ धोखा कर दिया। फ्रेंचाइजी ने ये धोखा अपने बेहतरीन बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम लेकर किया।
खाना नहीं दिया और ड्राइवर ने होटल में घुसा दिया ट्रक, मंजर देख दहशत में आए लोग; देखें वायरल वीडियो
पुणे के इंदापुर तालुका से नशे में धुत शख्स से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। खाना देने से इनकार करने पर एक शख्स ने होटल में टक्कर मार दी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर होटल गोकुल में हुई इस घटना ने सोशल मीडिया पर व्यापक ध्यान आकर्षित किया है। सोलापुर से पुणे जा रहा ड्राइवर होटल में रुका और खाना मांगा।
पुणे। पुणे के इंदापुर तालुका से नशे में धुत शख्स से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। खाना देने से इनकार करने पर एक शख्स ने होटल में टक्कर मार दी। जिसके बाद उसे
बाबा मन्हास की कसम खाकर कहता हूं, 370 वापस नहीं लाने दूंगा', अमित शाह ने राहुल गांधी को दी चुनौती
दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन अमित शाह पलोड़ा में जनसभा को संबोधित किया। रैली में भारी संख्या में लोग पहुंचे। रैली स्थल पर लोग भारत माता की जय के नारे लगाए। अमित शाह ने कांग्रेस-एनसी और पीडीपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं कसम खाकर कहता हूं कि अनुच्छेद 370 को वापस लाने नहीं दूंगा।
Shimla News: संजौली की विवादित मस्जिद की सुनवाई टली, अब 5 अक्टूबर को मिली अगली तारीख
अब सुनवाई की अगली तारीख 5 अक्टूबर है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है और यहां सभी धर्मों का सम्मान है। शुक्रवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भावना में बहकर किसी तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए।
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में बनी मस्जिद को लेकर नगर निगम शिमला के आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान शिमला की संजौली में बनी मस्जिद की ढाई मंजिल कौन बना गया है, यह न तो वक्फ बोर्ड बता पाया और न ही इसके लिए बनाई गई कमेटी को।
मध्य प्रदेश के विदिशा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी कार; चार लोगों की मौत
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में कार और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि ट्रक जैसे ही मोड़ से हाइवे पर निकला पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इको मारुति उसमें पीछे से टकरा गई।
मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया।श्रद्धालुओं से भरी इको मारुति चलते ट्रक में पीछे से भिड़ गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए, जिन्हे लटेरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ जिले के रहने वाले हैं।
Duleep trophy: इंडिया-सी की जीत में चमके मानव सुथर, इंडिया-डी को दी 4 विकेट से मात, श्रेयस-पडिक्कल के अर्धशतक फेल
मानव सुथर की शानदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों के संयुक्त प्रयास के दम पर इंडिया-सी ने दलीप ट्रॉफी में इंडिया-डी को चार विकेट से हरा दिया। इंडिया-डी के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया लेकिन वह टीम की जीत के लिए काफी नहीं रहा। मानव ने दूसरी पारी में सात विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम रोल निभाया।