Skip to main content

दिल्लीवासी ध्यान दें! वोटर लिस्ट में नहीं है नाम तो हो जाएं एक्टिव; अगले महीने शुरू हो रहा विशेष अभियान

राजधानी दिल्ली में निर्वाचन आयोग 29 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए अगले एक जनवरी तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले नवयुवक आवेदन दे सकते हैं। छह जनवरी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा। अगले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए यह मतदाता सूची अहम होगी।

दिल्ली के 9 फ्लाईओवर्स होंगे पहले से मजबूत, दिल्ली सरकार कराएगी जीर्णोद्धार; लाखों लोगों को होगा फायदा

एवेन्यू फ्लाईओवर मोती बाग फ्लाईओवर सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर आईटीओ फ्लाईओवर तिलक नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर फ्लाईओवर तिलक नगर मेट्रो फ्लाईओवर मायापुरी व पंजाबी बाग फ्लाईओवर शामिल हैं। इन फ्लाईओवरों के मरम्मत कार्यों के लिए सरकार ने कुछ माह पहले 16 करोड़ रुपये की मंजूरी दी थी।

जेल में कैदियों की मौत पर अब परिजनों को मिलेंगे साढ़े सात लाख रुपये! बस पांच शर्तें करनी होगी पूरी

परिजनों को 7.5 लाख रुपये का मुआवजा देने के फैसला किया है। इसको लेकर उपराज्यपाल के पास फाइल भेजी गई है। दिल्ली के गृहमंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि इस कदम से हमारी जेलों में हालात सुधरेंगे। खबर के माध्यम से पढ़ें कि किन-किन शर्तों पर सरकार मुआवजा देगी।

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार दिल्ली की जेलों में अस्वाभाविक कारणों से मरने वाले कैदियों के परिजनों या कानूनी उत्तराधिकारियों को 7.5 लाख रुपये का मुआवजा देगी। दिल्ली सरकार ने इस संबंध में फाइल को स्वीकृति देकर उसे उपराज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है।

Jitan Ram Manjhi: 'बस 20 एकड़ जमीन दे दो; केंद्र सरकार 2500 करोड़ देगी', जीतन राम मांझी ने DM से कर दी डिमांड

सासारात में 20 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इस प्रोजेक्ट पर 2500 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं दूसरी ओर लोगों को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार की तरफदारी करते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।

सासाराम (रोहतास):- एक संगठन के सम्मेलन में शुक्रवार को सासाराम पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि वह सासाराम में टेक्नोलॉजी सेंटर बनवाना चाहते हैं।

इस पर केंद्र सरकार 25 सौ करोड़ रुपये खर्च करेगी। उन्होंने परिसदन में आए डीएम नवीन कुमार से कहा कि वह टेक्नोलॉजी सेंटर के लिए 20 एकड़ भूमि की व्यवस्था करें।

समस्तीपुर में मजदूर को 'तालिबानी' सजा, बिजली के खंभे से बांधकर मूंछ व सिर के आधे बाल काटे

समस्तीपुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक मजदूर को लोगों ने तालिबानी सजा दे दी। लोगों के अनुसार शख्स को चोरी के शक में पकड़ा गया है। मारपीट के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज जारी है। युवक ने कहा कि वह हलवाई का काम करता है। कुछ लोगों ने पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी

घटना गुरुवार की दोपहर की बताई गई। पीड़ित की पहचान उसी गांव का राजघाट टोला के दिवंगत जितेंद्र कुमार महतो का पुत्र महेश कुमार महतो (32) के रुप में हुई

Russian Woman in Khagaria: रूस की महिला अघोरी बन खगड़िया पहुंचीं, लोगों को दिया दिल को छू जाने वाला संदेश

रूस की एक महिला ने बड़ी-बड़ी उम्मीदों और सपनों को त्याग कर अघोरी बनने का फैसला किया। श्री अन्नपूर्णानाथ नाम की यह महिला भारत के प्रमुख साधना स्थलों की यात्रा कर रही हैं। बुलेट बाइक से यात्रा कर रही अन्नपूर्णानाथ ने खगड़िया के प्रसिद्ध योगीराज डॉ. रामनाथ अघोरपीठ बलुआही में रात्रि विश्राम किया। वे हिंदी नहीं बोल पाती हैं लेकिन अंग्रेजी में बेहतर बात करती हैं।

Ayodhya Rape Case: मुठभेड़ में पकड़ा गया किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित, अवैध संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी

अयोध्या में अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी शाहबान को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग कर दी है। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। राजस्व विभाग ने भी उसकी संपत्ति की जांच शुरू कर दी है।