Skip to main content

मां और बेटे को कमरे में बंद कर पीटना डॉक्‍टरों को पड़ा भारी, तीन निलंबित

प्रयागराज। महिला मरीज के तीमारदार मां-बेटे को कमरे में बंद करके पीटने वाले एसआरएन के तीन रेजीडेंट डाक्टरों को दुष्परिणाम भुगतना पड़ा। जांच कर रहे प्राक्टोरियल बोर्ड ने उन्हें गंभीर अनुशासनहीनता का दोषी माना, तीनों को अगले 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया।

यह वही डाक्टर हैं जो घटना के प्रसारित हुए वीडियो में दिख रहे हैं। इस अवधि में ये अस्पताल में कोई भी चिकित्सीय कार्य नहीं कर पाएंगे, उन्हें प्राचार्य के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। बोर्ड ने जांच रिपोर्ट एमएलएन मेडिकल कालेज की कार्यकारी प्राचार्य को सौंप दी है।

Hapur Accident: अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस कर ट्रक से टकराई कार, पांच लोग घायल

हापुड़ के पास एनएच नौ पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गढ़ की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक युवक की हालत गंभीर है उसे मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया है।

UPPCL: कटिया लगाकर चलाए जा रहे थे एसी, बिजली विभाग ने छापा मारा तो मचा हड़कंप; 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज

यूपी के बिजली विभाग ने बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा है। हैदरगंज चार मीनारी मस्जिद और कच्ची कालोनी में छापेमारी कर 14 मकानों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। लोग घरों में एसी और कूलर चोरी की बिजली से चला रहे थे। अभियंताओं ने मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाया और बिजली चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज 

वंदे भारत ट्रेन को चलाने को लेकर रेलवे कर्मचारियों की आपस में मारपीट, लोको पायलट व गार्ड को पीटा

वंदे भारत एक्सप्रेस में आगरा और कोटा रेल मंडल के कर्मचारियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। कोटा रेलवे स्टेशन पर आगरा से वंदे भारत ट्रेन को उदयपुर लेकर जा रहे लोको पायलट सह लोको पायलट और गार्ड से मारपीट की गई ट्रेन के शीशे तोड़ दिए गए। इस घटना से ट्रेन की परिचालन में देरी हुई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मंगेश यादव एनकाउंटर केस में जांच के आदेश, एक लाख के इनामी डकैत को STF ने किया था ढेर

सुल्तानपुर में हुई एक विवादास्पद पुलिस मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने जारी किए हैं। एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी बदमाश मंगेश यादव की मौत के मामले की जांच लंभुआ एसडीएम विदुषी सिंह करेंगी। इस मुठभेड़ में तीन अन्य आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

सुलतानपुर। कोतवाली देहात में एसटीएफ की डकैतों से हुई मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच होगी। इसके लिए जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने आदेश दिए हैं। जांच लंभुआ एसडीएम विदुषी सिंह करेंगी।

iPhone 15 पर खास डील: सस्ते दाम में खरीदने का सुनहरा मौका, कैसे उठाएं ऑफर्स का लाभ

iPhone 16 सीरीज 9 सितंबर को भारत समेत ग्लोबली लॉन्च हो रही है। इसमें चार आईफोन मॉडल पेश किए जाएंगे, नए आईफोन आने से पहले पुराने मॉडल्स की कीमतें घट गई हैं। अगर आप सस्ते दाम में iPhone 15 खरीदना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। अमेजन की इस डील में खरीदारी कर ली तो आपकी अच्छी-खासी बचत हो जाएगी। इस पर क्या ऑफर है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन हैं। आइए जानते हैं।

11 सितंबर को लॉन्च होगा AI फीचर्स और 108MP कैमरा वाला 5G फोन, डिजाइन देखने में शानदार

टेक्नो भारत में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। अपकमिंग फोन को AI की खूबियों के साथ लाया जा रहा है। यह कुछ महीने पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए Tecno Pova 6 Neo का 5G वेरिएंट होगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के साथ कुछ स्पेक्स का खुलासा भी कर दिया है। इसमें 108MP कैमरा दिया जाएगा।