Chardham दर्शन को फिर कराना होगा पंजीकरण, ऋषिकेश से केदारनाथ तक 11 जगहों पर लगे काउंटर
Chardham Yatra 2024 Registration चारधाम यात्रा 2024 के लिए पंजीकरण शुरू जानिए कहां और कैसे करें रजिस्ट्रेशन। उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई जगहों पर पंजीकरण सेवा शुरू की है। चारधाम में यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार विभिन्न स्थानों पर आठ सितंबर से पंजीकरण सेवा प्रारंभ करने जा रही है। इस खबर में आपको पूरी जानकारी मिलेगी।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम में यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार विभिन्न स्थानों पर आठ सितंबर से पंजीकरण सेवा प्रारंभ करने जा रही है।
Underworld Don PP नहीं प्रकाशानंद गिरि, दाऊद को मारने गया था कराची; जूना अखाड़े का मठाधीश बनने पर हंंगामा
Underworld Don PP अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी को जूना अखाड़े का मठाधीश बनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आलोचनाओं के बाद जूना अखाड़ा मामले की जांच कर रहा है। श्रीमहंत हरिगिरि ने कहा कि पीपी को महामंडलेश्वर या मठाधीश नहीं बनाया गया लेकिन हर किसी को सनातन की शरण में आने का अधिकार है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पीपी के अपराधिक कृत्यों पर कानून अपना काम करेगा।
Ambala News: ट्रेन में चेकिंग के दौरान 1.5 करोड़ का सोना और 5 लाख की नकदी के साथ दो गिरफ्तार
अंबाला में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने चेकिंग के दौरान 1.5 करोड़ का सोना और 5 लाख नकदी के साथ दो को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों यात्री अमृतसर के निवासी हैं और आभूषण एवं कपड़ा व्यवसाय से जुड़े हैं। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरपीएफ को सतर्कता बरतने के आदेश मिले हैं
अंबाला। हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं, जिसके चलते आचार संहिता लगी है। इसी बीच ट्रेनों को चेक किया जा रहा है कि कहीं शराब तस्करी, हवाला या फिर नकदी निर्धारित सीमा से अधिक तो न हीं ले जाई जा रही है।
शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से करीब 11 गाय की मौत, दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक कई घंटे रहा प्रभावित
हादसे के बाद दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक कई घंटों तक प्रभावित रहा। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। RPF ने कहा है कि लापरवाह मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
सोनीपत। दिल्ली से सटे सोनीपत में शनिवार सुबह बड़ा रेल दुर्घटना हुआ। दरअसल जिले से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा हुआ। शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से 10 से 11 गाय की मौत हो गई।
Haryana Election: भाजपा में नहीं थम रही बगावत, अब पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने छोड़ी पार्टी; कांग्रेस में होंगे शामिल
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा उम्मीदवारों के नामों के एलान के साथ ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई। अब कालांवली से पूर्व विधायक बलकौर ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मुश्किल समय में पार्टी का साथ देने के बावजूद उन्हें पार्टी में उचित सम्मान नहीं मिला।
Haryana Election 2024: 'हुड्डा ने पहलवानों के विरोध को स्पॉन्सर किया', ज्ञानचंद गुप्ता ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Haryana Election 2024 पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इस पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष और भाजपा नेता ज्ञानचंद गुप्ता ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खिलाड़ियों के साथ राजनीति कर रही है। इससे पहले भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने भी विनेश और बजरंग पूनिया पर आरोप लगाए थे।
Bus Accident: ड्राइवर की झपकी ने ली शख्स की जान, पठानकोट-चंबा नेशनल हाइवे पर बस पलटने से कई घायल
एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। यह हादसा पठानकोट से 13 किलोमीटर दूर गांव बगार के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस में करीब 45 यात्री सवार थे और ड्राइवर को झपकी आने से बस पलट गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पठानकोट। शनिवार की सुबह पठानकोट चंबा नेशनल हाइवे पर हिमाचल परिवहन की बस पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा पठानकोट से 13 किलोमीटर दूर गांव बगार के पास घटित हुआ।