कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा, खड़े डंपर में जा घुसी रोडवेज बस; दो की मौत-सात घायल
फतेहपुर में एक दर्दनाक बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर औंग थाने के गुधरौली के समीप तेज रफ्तार जनरथ रोडवेज बस रविवार तड़के पहर मौरंग लदे खड़े डंपर के पीछे जा घुसी। परिचालक और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर औंग थाने के गुधरौली के समीप तेज रफ्तार विकास नगर डिपो की जनरथ रोडवेज बस रविवार तड़के पहर मौरंग लदे खड़े डंपर के पीछे जा घुसी। जिससे परिचालक व यात्री की मौके पर ही मौत हो गई।
UPPCL: गलत बिजली बिल व कटौती से अब मिलेगा छुटकारा, लाखों घरों में लगाए जा रहे प्रीपेड मीटर; मिलेंगे कई लाभ
UPPCL यूपी में बिजली विभाग ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया है। सुलतानपुर में करीब साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं के घरों प्रतिष्ठानों फीडरों और ट्रांसफार्मरों पर प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। इससे गलत बिजली बिल हर महीने रीडिंग कराने की परेशानी और ब्याज या विलंब शुल्क से मुक्ति मिलेगी। उपभोक्ता घर बैठे मीटर को रिचार्ज कर सकेंगे और बिजली दर में दो प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।
17 घंटे से राहत और बचाव कार्य जारी, डॉग स्क्वाड की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश
लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर में एक तीन मंजिला इमारत के ढहने से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है और 28 घायल हैं। बचाव कार्य लगातार जारी है और मलबे में दबे लोगों को खोजने के लिए खोजी कुत्तों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस घटना में कई लोगों के लापता होने की भी खबर है और उनके परिजन उन्हें खोजने की गुहार लगा रहे हैं।
Paris Paralympics 2024: सिमरन ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल, कोच से मिलने के बाद बदली जिंदगी
सिमरन शर्मा ने पेरिस पैरालंपिक-2024 में भारत की झोली में एक और मेडल डाला है। सिमरन ने 200 मीटर रेस में तीसरा स्थान हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। सिमरन ने टी12 केटेगरी में ये मेडल जीता। इस कैटेगरी में भारत का ये पैरालंपिक में पहला मेडल है। सिमरन को देखने में परेशानी होती है लेकिन उन्होंने अपने जीवन के हर संघर्ष को पार किया है।
पेरिस पैरालंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ी हर दिन मेडल जीत रहे हैं। शनिवार को भी ये सिलसिला जारी रहा। सिमरन शर्मा ने महिलाओं की 200 मीटर टी12 रेस में भारत को झोली में मेडल डाला। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।
Delhi News: चांदनी चौक की सफाई व्यवस्था आज से बेपटरी, PWD और MCD में ठनी; एलजी से हस्तक्षेप की मांग
चांदनी चौक की सफाई व्यवस्था पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी ने सफाई व्यवस्था संभाल रही निजी कंपनी से यह व्यवस्था वापस लेकर एमसीडी को सौंप दी है लेकिन एमसीडी ने पल्ला झाड़ लिया है। निजी कंपनी के बकाया करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के भुगतान पर भी पेच फंस गया है। जानिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।
नई दिल्ली। आज से चांदनी चौक की सफाई व्यवस्था के बेपटरी होने का अंदेशा है। ऐसा इसलिए कि पीडब्ल्यूडी ने अब तक सफाई व्यवस्था संभाल रही निजी कंपनी से यह व्यवस्था वापस लेकर एमसीडी को सौंप दी है, लेकिन एमसीडी ने पल्ला झाड़ लिया है।
राधाष्टमी पर पांच घंटे अधिक समय तक दर्शन देंगी राधारानी; चालू रहेगी रोप-वे की सुविधा, 11 सितम्बर का है जन्मोत्सव
राधा अष्टमी के लिए बरसाना में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए प्रशासन ने समय में बदलाव किया है। बरसाना में 86 स्थानों पर बैरियर बनाए गए हैं जिन पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। कस्बा में 108 एंबुलेंस 36 चिकित्सक तैनात होंगे और 12 शिविर लगेंगे। 20 रोडवेज और 20 नगर निगम की बसें लगाई जाएंगी। मंडलायुक्त-एडीजी ने जिम्मेदारी तय की है।
SCO vs AUS: कैमरून ग्रीन की तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज में किया क्लीन स्वीप
तीसरे टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से मात दी। पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी कंगारू टीम ने इस जीत के साथ क्लीन स्वीप किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 149 रन बनाए। ब्रैंडन मैकमुलेन ने अर्धशतक लगाया। जवाब में कैमरून ग्रीन के नाबाद अर्धशतक की बदौलत 16.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।