Skip to main content

Kia ने दिखाई दो गाड़ियों की झलक, ICE और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में तीन अक्‍टूबर को होंगी लॉन्‍च

साउथ कोरियाई वाहन निर्माा Kia मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में दो एसयूवी और एक एमपीवी को ऑफर किया जाता है। लेकिन जल्‍द ही कंपनी के पोर्टफोलियो में दो और गाड़ियां जुड़ जाएंगी। सोशल मीडिया पर जारी टीजर में किस तरह की जानकारी मिल रही है। इनको कब तक भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia मोटर्स की ओर से भारत में जल्‍द ही दो नई गाड़ियों को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी किन गाड़ियों को भारत में ला सकती है। इनको कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: बस ने स्कूटी में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

गाजियाबाद में रविवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां न्यू लिंक रोड पर बस ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार दोनों की जान चली गई। हादसे के वक्त स्कूटी सवार दिल्ली से मेरठ तिराहे की तरफ जा रहे थे। पीछे बैठे युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

गाजियाबाद। न्यू लिंक रोड पर सुबह तेज रफ्तार बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दोनों सवारी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक त्रिलोकपुरी दिल्ली निवासी सुशील कुमार दिल्ली से मेरठ तिराहे की तरफ जा रहे थे। उनके साथ एक सवारी और बैठी हुई थी।

दीपिका पादुकोण की डिलीवरी के बीच अंबानी के गणेश उत्सव में पहुंचे होने वाले बच्चे के नाना और दादा

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सितंबर महीने में ही दीपिका की डिलीवरी होनी है और वह बीते दिन अस्पताल के बाहर पति रणवीर के साथ स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस की डिलीवरी के बीच होने वाले दादा और नाना मुकेश और नीता अंबानी के घर में आयोजित गणेश उत्सव में बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर में बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है। सितंबर महीने में दीपिका की डिलीवरी होनी है और वह बीते दिन अस्पताल में भी एडमिट हो गई हैं।

Maharashtra News: 'शिवाजी को कोई लुटेरा कहेगा तो बर्दाश्त नहीं करेंगे', गलत चित्रण भड़के देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि शिवाजी महाराज को लुटेरा कहना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विद्वानों से उन गलतियों को सुधारने का आह्वान किया जिसके तहत शिवाजी को गलत तरीके से चित्रित किया जा रहा है। भाजपा नेता ने संवाददाताओं से कहा मेरा एकमात्र मुद्दा यह है कि मेरा राजा कभी लुटेरा नहीं था। कोई उनको लुटेरा कहे मैं इस बात को बर्दाश्त नहीं करूंगा।

Shubman Gill Birthday: शुभमन गिल किसे कर रहे हैं डेट? टीम इंडिया के ‘प्रिंस’ के इन हसीनाओं संग उड़े प्यार के चर्चे

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आज यानी 8 सितंबर को अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीम इंडिया के प्रिंस कहे जाने वाले शुभमन अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। उनका नाम काफी हसीनाओं क साथ जोड़ा गया जिसमें महान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा का नाम भी शामिल है।

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आज 24 साल के हो चुके हैं। बेहद ही कम समय में गिल ने जो उपलब्धियां हासिल की है वो वाकाई काबिले तारीफ के लायक हैं।

बादल फटने से पहले सचेत होगा हिमाचल, प्रदेश में स्थापित होंगे 48 मौसम केंद्र; फ्रांस की एजेंसी से बनी सहमति

शिमला। प्रदेश में मौसम संबंधी आंकड़ों की सटीकता और जलवायु संबंधी चुनौतियों से तुरंत निपटने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में शुक्रवार सायं प्रदेश सरकार ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया। इसके तहत प्रारंभिक चरण में प्रदेश में 48 स्वचलित मौसम केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से मौसम संबंधी पूर्वानुमान और तैयारियों के लिए वास्तविक समय के आंकड़े उपलब्ध होंगे।

रतलाम में गणेश प्रतिमा ले जा रहे लोगों पर फेंका पत्थर, मचा हंगामा; लोगों ने किया थाने का घेराव

मध्य प्रदेश के रतलाम में गणेशजी की प्रतिमा लेकर गुजर रहे लोगों पर किसी के द्वारा पत्थर फेंकने की खबर फैलने के बाद लोगों में रोष फेल गया। शनिवार रात करीब 10 बजे बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता स्टेशन रोड थाने पहुंचे तथा एफआईआर की मांग को लेकर घेराव कर दिया। इसी बीच लोग थाने के सामने सड़क पर पहुंचे तथा जाम कर दिया।