आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप किसी के बहकावे में आकर कोई गलती कर सकते हैं और आप अपनी माताजी से किसी पारिवारिक समस्या को लेकर बातचीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की बातों पर ध्यान देना होगा, नहीं तो वह उनसे नाराज हो सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें।
वृष राशि
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
Surat में गणेश पंडाल पर पथराव, 6 साजिशकर्ता समेत 33 लोग गिरफ्तार; आक्रोशित लोगों ने किया पुलिस चौकी का घेराव
सूरत के सैयदपुरा इलाके में कुछ लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया। गणेश पंडाल पर पथराव करने वाले सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि इस घटना के बाद हजारों की तादाद में लोग सड़क पर उतर आए। हालात बेकाबू होने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। सूरत के सभी इलाकों में पुलिस तैनात है।
सूरत।गुजरात के सूरत में गणेश उत्सव के दौरान रविवार देर रात कुछ लोगों ने गणेश पंडाल पर पथराव किया। सैयदपुरा इलाके में यह घटना घटी है। पुलिस ने पथराव करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पथराव के विरोध में बड़ी तादाद में लोग सड़कों पर उतर आए।
कौन हैं जवाहर जिनके इस्तीफे से TMC में उठा सियासी बवंडर, ममता ने मनाने के लिए मिलाया फोन
महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के विरोध में तृणमूल कांग्रेस के नेता जवाहर सरकार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जवाहर अपनी पार्टी व राज्य सरकार के रवैये से नाराज हैं। जवाहर के इस्तीफे के बाद टीएमसी में सियासी बवाल मचा है और कई नेताओं ने विरोध के स्वर उठाए हैं।
Jammu Kashmir Election 2024: 'यह गठबंधन सत्ता साझा करने का समझौता है', महबूबा मुफ्ती ने नेकां-कांग्रेस पर कसा तंज
2024 जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने चुनावी रैली में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने इस गठबंधन को सत्ता साझा करने का एक समझौता बताया। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान होगा।
Himachal News: पांच कर्मचारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, मंत्रियों के खिलाफ की थी बयानबाजी
हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय की ओर से पांच कर्मचारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। बद्दी पुलिस अधीक्षक के विरुद्ध भी विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाया गया है। कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता और संशोधित वेतनमान के लिए आंदोलन किया था। इसी आंदोलन के कर्मचारियों ने दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी समेत कई मंत्रियों के खिलाफ बयानबाजी की थी।
शिमला। हिमाचल में राज्य सचिवालय कर्मचारियों की ओर से मंत्रियों के विरुद्ध की बयानबाजी पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने पांच कर्मचारियों खिलाफ विशेषाधिकार हनन (प्रिविलेज मोशन) का नोटिस दिया है।
आज 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1250 रुपये, आपको मिले या नहीं... ऐसे करें चेक
1.29 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में आज खुशियों का ट्रांसफर होगा। हर महिला के खाते में 1250 रुपये की धनराशि आएगी। दरअसल मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज यानी सोमवार को लाडली बहना योजना की 16वीं किस्त जारी करेंगे। इस खबर में धनराशि चेक करने का तरीका बताया गया है। आप भी अपनी डिटेल्स देख सकते हैं।
उत्तराखंड की धामी सरकार की नई पहल, होम स्टे के लिए 60 हजार रुपये प्रति कमरे का देगी अनुदान
उत्तराखंड सरकार की नई पहल से ट्रेकिंग रूट्स के पास होम स्टे बनाने वालों को प्रति कमरा 60 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। पहले से बने भवनों के कमरों को सुसज्जित करने के लिए भी 25 हजार रुपये तक की मदद दी जाएगी। इस योजना से पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
देहरादून। उत्तराखंड में ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटर और उससे लगे ट्रेक रूट के दो किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में होम स्टे के दृष्टिगत नए भवन निर्माण करने पर संबंधित भवन स्वामी 60 हजार रुपये प्रति कक्ष के हिसाब से अनुदान ले सकता है।