Skip to main content

Haryana Election 2024: 'कुश्ती में जिताया अब यहां भी जिताएंगे', विनेश फोगाट ने वोटर्स से कुछ इस अंदाज में की समर्थन की अपील

जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन और हवन किया। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें कुश्ती में जिताया है और वे ही चुनाव में जिताएंगे। विनेश फोगाट हाल ही में राजनीति में एंट्री ली हैं। वहीं विनेश फोगाट के ताऊ महावीर फोगाट को विनेश का राजनीति में जाने का फैसला पसंद नहीं आया था।

Haryana Election 2024: भव्य बिश्नोई के पोस्टर से पूर्व सीएम मनोहर लाल का फोटो गायब, आखिर किस बात पर है नाराजगी?

आदमपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के प्रचार पोस्टरों से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तस्वीर गायब है। यह चर्चा का विषय बना हुआ है। माना जा रहा है कि भजन परिवार मनोहर लाल से नाराज है। लोकसभा चुनाव के दौरान जनसभा में स्व. भजनलाल पर टिप्पणी करने के बाद से ही भजन परिवार नाराज है।

CM नायब सैनी ने भरा नामांकन, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और सांसद नवीन जिंदल समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह ने लाडवा से हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। सीएम सैनी के नामांकन में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और करुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है।

करुक्षेत्र। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को लाडवा से नामांकन दाखिल कर दिया।

Delhi Fire: कंचन कुंज के झुग्गी बस्ती इलाके में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 11 गाड़ियों ने पाया काबू

वहीं बाहरी दिल्ली के बक्करवाला इलाके में एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नई दिल्ली। फायर बिग्रेड के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के मदनपुर खादर इलाके के कंचन कुंज में एक झुग्गी बस्ती में कल रात आग लग गई।

झुग्गी से बड़े स्तर पर धुआं निकलता देखा गया और कुल 11 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अग्निशामकों द्वारा आग बुझा दी गई। आगे की जांच फिलहाल जारी है।

तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए Delhi AIIMS में आज से Special Clinic शुरू, कहां और कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?

दिल्ली एम्स के नए ओपीडी ब्लाक में मंगलवार से तंबाकू नशा मुक्ति क्लीनिक शुरू होगा। तंबाकू और स्मोकिंग की लत से जूझ रहे लोग इस क्लीनिक में पहुंचकर डाक्टरों से चिकित्सकीय सलाह ले सकते हैं। तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए मरीजों की मानसिक काउंसलिंग के साथ-साथ दवाएं भी दी जाएगी। हर मंगलवार को क्लीनिक चलेगा। सुबह साढ़े आठ बजे से सुबह 11 बजे तक पंजीकरण होगा।

नई दिल्ली। एम्स नई दिल्ली व्यापक "तंबाकू मुक्त एम्स" के हिस्से के रूप में न्यू आरएके ओपीडी में एक नई सहयोगी टीम-आधारित "तंबाकू समाप्ति क्लिनिक (टीसीसी)" खोलने के लिए तैयार है। एक प्रेस विज्ञप्ति के लिए.

क्या बर्खास्त हो जाएगी केजरीवाल सरकार? राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय को भेजी BJP विधायक की चिट्ठी

आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं। इस बीच दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगने का खतरा मंडरा रहा है। ताजा मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंगलवार को गृह मंत्रालय को भाजपा विधायकों की चिट्ठी भेजी है। इससे पहले 30 अगस्त को भाजपा विधायकों ने राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें पत्र सौंपा था।

Nalanda News: नालंदा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर बोला हमला, ओपी अध्यक्ष चोटिल; एक जवान का फटा सिर

नालंदा जिले में शराब तस्करों का मन बढ़ गया है। इसका एक नया उदाहरण सामने आया है। दरअसल शराब तस्करों ने मंगलवार को पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें ओपी अध्यक्ष चोटिल हो गए। वहीं एक पुलिस कर्मी का सिर फट गया। हालांकि पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को दबोच लिया है।

हरनौत। नालंदा जिले में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया है। दरअसल, पुलिस शराब की तस्करी और पीने की सूचना पर हरनौत के चेरो बाजार में कथित ग्रामीण चिकित्सक मिथलेश पासवान के यहां छापामारी करने पहुंची।