मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए करें इस स्तोत्र का पाठ, नहीं सताएगी धन की कमी
मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। ऐसे में आर्थिक समृद्धि के लिए साधक मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं ताकि उन्हें जीवन में पैसों की तंगी का सामना न करना पड़े। वैसे तो रोजाना मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जा सकती है लेकिन शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करना ज्यादा शुभ माना गया है।
Hemant Soren: 'चुनाव में उसे गांव में घुसने मत देना...', CM हेमंत सोरेन ने किसके लिए कही ऐसी बात?
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना में भ्रष्टाचार के आरोपों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस योजना में गड़बड़ी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। इसके साथ ही इसे चुनावों से जोड़ते हुए अपनी बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार जब बनी तो ढेर सारी समस्याएं थीं जिनका समाधान किया गया।
गुमला। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में अब तक पचास लाख लोगों को जोड़ने का काम किया गया तो भाजपावालों ने कोर्ट में केस कर दिया।
Bulldozer Action: फिर गरजेगा बुलडोजर; पुलिस बल के साथ पहुंची टीम; मंडी से हटाया जाएगा अतिक्रमण
गाजियाबाद के साहिबाबाद में आज फिर से बुलडोजर गरजेगा। नवीन फल एवं सब्जी मंडी में अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गई है। बताया गया कि अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर बुलडोजर से अतिक्रमण को हटाया जाएगा। यहां इससे पहले भी बुलडोजर एक्शन हुआ था।
अपनी खुशी के लिए किसी को जेल में डाल देंगे? केजरीवाल की जमानत अर्जी पर सिंघवी ने SC में दी दलील
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका और सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी गुरुवार को सुनवाई हो रही है। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सीबीआई की गिरफ्तारी को अनुचित बताया। साथ ही तर्क दिया कि केजरीवाल संवैधानिक पद पर हैं और वे समाज के लिए खतरा नहीं हैं। ऐसे में उन्हें जमानत दी जानी चाहिए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत और कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले में सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।
UP News: बंदरों के आतंक से जूझ रहा प्रयागराज, मथुरा से बुलाई जाएगी मंकी कैचर टीम
प्रयागराज शहर के लोगों को बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम ने मथुरा से मंकी कैचर टीम को बुलाने का फैसला किया है। एक महीने के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर बंदरों को पकड़ने का काम शुरू हो जाएगा। मंकी कैचर को एक बंदर पकड़ने के लिए 440 रुपये से लेकर 740 रुपये नगर निगम की ओर से वहन किया जा सकता है।
प्रयागराज। शहर के लोगों को बंदरों के आतंक और उत्पात से छुटकारा दिलाने के लिए मथुरा से मंकी कैचर टीम को बुलाया जाएगा। एक माह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर बंदरों को पकड़ने की सिलसिला शुरू हो जाएगा।
Bathinda Accident News: बठिंडा में दर्दनाक हादसा, फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से छात्रों से भरा ऑटो पलटा; 12 बच्चे घायल
पंजाब के बठिंडा में गुरुवार दोपहर फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से छात्रों से भरा ऑल्टो पलट गया। इस हादसे में 12 स्कूली बच्चे घायल हो गए। आनन-फानन में छात्रों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं आरोपी ड्राइवर मौका देखकर फरार हो गया। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर है। घायल बच्चे निजी स्कूल के बताए जा रहे हैं।
बठिंडा। बठिंडा में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। शहर की 100 फीट रोड पर एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर से स्कूली बच्चों का एक ऑटो बीच सड़क पर पलट गया।
भारत,चीन और ब्राजील मिलकर रुकवा देंगे रूस-यू्क्रेन युद्ध?' पुतिन ने शांति वार्ता को लेकर किया बड़ा एलान
Russia Ukraine war राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि चीन भारत और ब्राजील यूक्रेन पर संभावित शांति वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने यह बात कही है। हालांकि उन्होंने कहा कि रूस का पहला उद्देश्य यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को कब्जे में लेना है। यूक्रेन भी चाहता है कि भारत शांति वार्ता का मध्यस्थता करे।
रूस-यूक्रेन युद्ध पर विराम लगाने के लिए भारत की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है। पिछले कुछ महीनों में पीएम मोदी रूस और यूक्रेन का दौरा कर चुके हैं।