Punjab: चंडीगढ़ में किसान पक्का मोर्चा लगाने पर अड़े, आज होगी सीएम के साथ बैठक
पंजाब सरकार द्वारा कृषि नीति को सार्वजनिक नहीं करने के बाद किसान संगठन सेक्टर 34 के दशहरा मैदान में धरना समाप्त न कर वहां पर पक्का मोर्चा लगाने को लेकर अड़ गए हैं। किसानों के कड़े रुख को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को उन्हें बैठक के लिए बुलाया है। इससे पहले बुधवार को मोर्चा खत्म कराने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से पहल की गई।
Punjab News: 'आतंकवादियों से संबंध रखने वाले कांस्टेबल की बिना जांच बर्खास्तगी सही', हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 1988 में आतंकवादियों से कथित संबंध रखने के आरोप में बिना जांच के बर्खास्त किए गए एक कांस्टेबल की बर्खास्तगी को उचित ठहराया है। हाई कोर्ट ने कहा कि उस दौर में पंजाब में आतंकवाद चरम पर था और कोई गवाह सामने नहीं आता था। ट्रायल कोर्ट ने बर्खास्तगी के आदेश को खारिज कर दिया था।
चंडीगढ़। आतंकवादियों से कथित संबंध रखने वाले कांस्टेबल को बिना जांच किए 1988 में बर्खास्त करने को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उचित और न्यायसंगत करार दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि उस दौर में पंजाब में आतंकवाद चरम पर था और कोई गवाह सामने नहीं आता था।
Haryana Election 2024: BJP की पहली लिस्ट के बाद फूटे बगावत के सुर, दो दर्जन से ज्यादा पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को पहली सूची जारी की। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं तीन मंत्रियों पांच विधायकों और चार पूर्व मंत्रियों के टिकट काटे गए हैं। जिसके बाद बीजेपी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। जो प्रदेश के साथ ही केंद्र के लिए बड़ी चुनौती है।
सोनीपत। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन का टिकट कटने से नाराज पदाधिकारियों ने इस्तीफे देने शुरू कर दिए। साढ़े 10 बजे तक पार्षद इंदु वलेचा समेत 26 से अधिक पदाधिकारी अपने पदों से इस्तीफे दे चुके थे।
Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल को आज मिलेगी बेल? सुप्रीम कोर्ट पर टिकी सबकी निगाहें
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। ऐसे में दिल्ली सीएम के परिवार और आप पार्टी को उम्मीद है कि केजरीवाल को अदालत से राहत मिलेगी। बता दें सीबीआई शराब नीति केस से जुड़े मामले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। पिछली सुनवाई में CBI ने कोर्ट से थोड़ा वक्त मांगा था।
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। दिल्ली सीएम द्वारा दायर की गई याचिका में दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई की गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है।
Delhi Premium Bus: एक सप्ताह पहले बुकिंग, कैशलेस सुविधा; दिल्ली में अगले 10 दिनों में प्रीमियम बस सेवा होगी शुरू
अगर सब कुछ ठीक रहा तो दिल्ली-एनसीआर के लोग अगले 10 दिनों के भीतर निजी कंपनियों की प्रीमियम बसों में सफर का आनंद उठा पाएंगे। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत द्वारा उबर और एवेग को एनसीआर में बसें चलाने के लिए लाइसेंस जारी किए गए हैं। सफर करने वाले यात्री ऐप के माध्यम से एक सप्ताह पहले तक अपनी सीटों की प्री-बुकिंग कर सकते हैं।
राजधानी में प्रदूषण से निपटने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार अगले 10 दिनों में दिल्ली मोटर व्हीकल लाइसेंसिंग आफ एग्रीगेटर (प्रीमियम बस) योजना 2023 के तहत प्रीमियम बस सेवा का उद्घाटन करेगी।
Siwan News: सिवान में जमीन कारोबारी को दौड़ा-दौड़ाकर मारीं सात गोलियां, मौके पर तोड़ा दम; कांप उठा पूरा जिला
सिवान में फिर से अपराधियों का बोलबाला हो गया है। यहां एक जमीन कारोबारी को स्कॉर्पियो से उतारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जमीन कारोबारी का नाम शाहबाज आलम बताया जा रहा है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि यह हत्या जमीन विवाद में ही की गई है।
Bihar News: वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश कुमार बने बिहार के सूचना आयुक्त, ब्रजेश मेहरोत्रा भी लिस्ट में शामिल
बिहार के वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश कुमार को नीतीश सरकार में बड़ा पद दिया गया है। नीतीश कुमार ने उन्हें राज्य का सूचना आयुक्त बना दिया है। इस पद पर आने के बाद उन्हें बिहार सरकार की सारी सुविधाएं मिलने लगेंगी। इसके अलावा पूर्व मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को भी बिहार का सूचना आयु्क्त बना दिया गया है।
पटना। वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश कुमार और पूर्व मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा राज्य सूचना आयुक्त बनाए गए हैं। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग से दोनों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी हो गई। पदभार ग्रहण की तिथि से इनकी नियुक्ति प्रभावी होगी।