Tej Pratap Yadav: भागवत कथा सुनने के लिए लालू यादव को क्यों बुलाया? बेटे तेज प्रताप ने खुद दिया जवाब
राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमने मेरे पिता मेरे भाई और पूरे बिहार के लोगों के स्वास्थ्य के लिए इस कथा का आयोजन किया है। मैं चौथी बार इस कथा का आयोजन कर रहा हूं। मैं मुख्यमंत्री से भी कहूंगा कि अगर वह इस कथा को सुनना चाहते हैं तो मेरे आवास पर जरूर आएं।
पटना। आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर भगवत गीता पाठ का आयोजन किया। इस कथा को सुनने के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव खुद पहुंचे। लालू यादव इस दौरान काफी ध्यान लगाकर कथा सुनते नजर आए। वहीं तेज प्रताप यादव भी उनके बगल में बैठे नजर आए।
Patna News: निलंबित इनकम टैक्स कमिश्नर का काला खेल आया सामने, 4 करोड़ रिफंड के बदले बेटे के नाम करवा ली संपत्ति
पटना में 10 लाख रुपये की रिश्वत मामले में सीबीआई की गिरफ्त में आए आयकर विभाग के निलंबित प्रधान आयकर आयुक्त (बिहार-झारखंड) संतोष कुमार के बड़े-बड़े कारनामे सामने आ रहे हैं। उन्होंने जमशेदपुर के एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से चार करोड़ रुपये की रिफंड के एवज में सवा करोड़ की संपत्ति अपने बेटे के नाम लिखवा ली थी। सीबीआई अभी और भी कई खुलासे कर सकती है।
पटना। 10 लाख रुपये की रिश्वत मामले में सीबीआइ (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) की गिरफ्त में आए आयकर विभाग के निलंबित प्रधान आयकर आयुक्त (बिहार-झारखंड) संतोष कुमार के बड़े-बड़े कारनामे सामने आ रहे हैं।
Honey Trap: मासूम चेहरे से युवकों को फंसाती थीं महिलाएं, मेरठ में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़; सात गिरफ्तार
हनी ट्रैप गैंग की महिलाएं युवकों को फोन पर दोस्ती कर फंसाकर होटल ले जाती थीं और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाती थीं। दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर युवकों से रुपये वसूलती थीं। गैंग के युवक पैसे न देने पर मारपीट करते थे। पुलिस ने 50 लाख रुपये की वसूली करने के दौरान गैंग को पकड़ा है।
मेरठ। फोन पर दोस्ती कर दिल्ली की दो युवती नाम बदलकर युवकों को वह पहले प्रेमजाल में फंसाती थी। बाद में उन्हें होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाती थी। इसके बाद उन्हें दुष्कर्म की धमकी देकर रकम वसूली जाती थी।
कॉलेज में कलावा-तिलक के विरोध में हंगामा; अब अमरोहा के स्कूल में शुक्रवार की नमाज का नहीं होगा अवकाश
मुस्लिम संचालक ने छात्र को बांधा कलावा लगाया तिलक तब मामला हुआ शांत। हिन्दू संगठनों के प्रदर्शन के बाद तय हुआ कि अब न तो शुक्रवार को नमाज के लिए 12 बजे अवकाश होगा और न ही कलावा व तिलक लगाने के लिए मना किया जाएगा। इस संबंध में डीआईओएस को कोई भी शिकायत नहीं दी गई है।
गजरौला/अमरोहा। मंडी समिति मार्ग पर संचालित पियर्स चड्ढा इंटर कॉलेज में कलावा व तिलक लगाकर आने पर विरोध का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी बजरंग दल व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने कॉलेज पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
सावधान! एक अनचाहा पार्सल खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट, सामने आया हैरान करने वाला मामला
साइबर अपराधियों ने ठगी के लिए अब नया दांव अपनाना शुरू किया है। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर फेक पार्सल भेज कर लोगों को ठगा जा रहा है। अयोध्या में ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फर्जी पार्सल भेज कर एक महिला के खाते से एक लाख 45 हजार रुपये पार कर दिए गए। महिला ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जात देखकर जान ले ली गई', सुलतानपुर एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
सुलतानपुर में एनकाउंटर में डकैत मंगेश यादव ढेर कर दिया गया। इस एनकाउंटर को लेकर अखिलेश ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा लगता है सुलतानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क था इसीलिए तो नकली एनकाउंटर से पहले ‘मुख्य आरोपी’ से संपर्क साधकर सरेंडर करा दिया गया और अन्य सपक्षीय लोगों के पैरों पर सिर्फ दिखावटी गोली मारी गयी और ‘जात’ देखकर जान ली गयी।
NZ vs AFG Test 2024: भारत में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पर बरसाए फूल, होटल में हुआ भव्य स्वागत; अफगानिस्तान से होगी भिड़ंत
टिम साउदी की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भारत की राजधानी दिल्ली पहुंच गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने के लिए कीवी टीम सुबह 540 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचकर सीधे ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना हो गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान के खिलाफ 9 सितंबर से एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है, जिसके लिए आज यानी 5 सितंबर को कीवी टीम भारत पहुंच चुकी है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने वीडियो शेयर कि है, जिसमें दिल्ली एयरपोर्ट पर न्यूजीलैंड की टीम नजर आ रही है।