देश का पहला बायोमार्कर किट: छत्तीसगढ़ के वैज्ञानिकों ने बनाया कोविड-19 की गंभीरता का अनुमान लगाने वाला उपकरण
यह रिसर्च कोविड-19 की पहली लहर के दौरान शुरू किया गया था और इसके परिणाम हाल ही में साइंटिफिक रिपोर्ट्स पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं। इस किट को भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट के लिए भी आवेदन किया गया है। मुख्य वैज्ञानिक डॉ जगन्नाथ पाल और उनकी टीम ने इस किट को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस शोध में डॉ योगिता राजपूत ने भी अहम योगदान दिया।
Champai Soren: चंपई सोरेन के घर के बाहर से हटे सुरक्षा कर्मी, बेटे-सलाहकार को मिले अंगरक्षक भी वापस
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के जिलिंगगोड़ा स्थित आवास के बाहर तैनात गार्ड को वापस ले लिया गया है। इसके अलावा चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन के अंगरक्षक भी हटा लिए गए। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को जो अंगरक्षक दिए गए थे वे उसी तरह से तैनात है। अब देखने वाली बात है कि राज्य सरकार के इस फैसले के बाद बीजेपी कौन सा कदम उठाती है।
Bokaro News: हमें न्याय चाहिए... BSNL के टावर पर चढ़ युवक करने लगा हाई वोल्टेज ड्रामा, रख दी अलग तरह की मांग
बोकारो की दुगदा बस्ती में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक बीएसएनएल की टावर पर चढ़कर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने लगा। लोगों के आश्वासन के बाद भी वह टावर से उतरने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। वह लगातार हाई वोल्टेज ड्रामा करता जा रहा था। बाघमारा पुलिस ने बीते 31 अगस्त को हेमराज महतो को नोटिस भेजा था।
दुगदा(बोकारो) दुगदा डाक घर के समीप लगे बीएसएनएल के टावर पर बुधवार को 25 वर्षीय युवक चढ़ गया। इस दौरान उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। युवक फुलझरिया बस्ती निवासी हेमराज महतो प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रहा था।
Duleep Trophy: अय्यर 9 रन तो देवदत्त नहीं खोल सके अपना खाता, IPL 2025 से पहले RCB के बॉलर ने मचाया तहलका
Duleep Trophy 2024 दलीप ट्रॉफी 2024 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय टीम से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर कुछ खास नहीं कर सके और केवल 9 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे। उन्हें आरसीबी के बॉलर विजय कुमार वैशाखी ने अपना शिकार बनाया। उनके अलावा देवदत्त पड्डिक्कल मैच में अपना खाता तक नहीं खोल सके।
दलीप ट्रॉफी 2024 का आगाज आज यानी 5 सितंबर से हो गया है। पहला मुकाबला इंडिया ए बनाम इंडिया बी के बीच बेंगलुरु में खेला जा रहा है, जबकि दूसरा मैच इंडिया डी और इंडिया सी के बीच हो रहा है।
सरेआम छेड़छाड़ कर रहे थे मनचले, कराटे गर्ल ने सिखाया ऐसा सबक कि तारीफ करने लगे मौजूद लोग
हल्द्वानी में एक बहादुर कराटे खिलाड़ी लड़की ने छेड़खानी करने वाले लड़के को सबक सिखाया। ठंडी सड़क पर अपनी एक दोस्त के साथ जा रही थी तभी कुछ मनचलों ने उनसे छेड़छाड़ की कोशिश की। लेकिन लड़की ने अपने आत्मरक्षा कौशल का इस्तेमाल करते हुए एक मनचले की धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हल्द्वानी:- उत्तराखंड के हल्द्वानी में लगातार छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले सामने आ रहा हैं। स्वजन बेटियों को घरों बाहर भेजने में भी डरने लगे हैं। हाल में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक महिला ने दुष्कर्म और बेटी के संग छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
Dehradun के नए डीएम सविन बंंसल ने ग्रहण किया पदभार, कहा- 'यातायात सुधार और जमीन फर्जीवाड़े रोकना प्राथमिकता
'देहरादून के नए जिलाधिकारी आईएएस सविन बंसल ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया के सामक्ष अपनी प्रथमिकता गिनाई। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार जमीन फर्जीवाड़े पर रोक जनता से सीधा संवाद और सभी विभागों के साथ समन्वय पर जोर दिया है। कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर भी निरंतर सुधार किए जाएंगे।
देहरादून।आइएएस अफसर सविन बंसल ने देहरादून के जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया के सामक्ष अपनी प्रथमिकता गिनाई।
उत्तराखंड की शांत वादियों में एक और हैवानियत, चार युवकों द्वारा स्कूल जा रही नाबालिग का अपहरण; की घिनौनी करतूत
लोहाघाट:- नगर में एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि चार युवकों ने घर से स्कूल जाते वक्त नाबालिग को नशीला पदार्थ सुघांया और बेहोश होने पर उसे अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का अंदेशा भी जताया जा रहा है।