Skip to main content

NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसिलिंग 2nd राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन आज 12 बजे होंगे स्टार्ट, डेट वाइज जानें दूसरे चरण का शेड्यूल

ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों/ डीम्ड यूनिवर्सिटी/ सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी में MBBS/ BDS/ B.SC (NURSING) में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग के रजिस्ट्रेशन आज यानी 5 सितंबर से शुरू होंगे। अभ्यर्थी पंजीकरण 10 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे। 6 से 10 सितंबर तक छात्र च्वाइस फिलिंग/ लॉकिंग कर पायेंगे। 2nd राउंड का रिजल्ट 13 सितंबर 2024 को जारी होगा।

Dhanbad News: धनबाद के इनकम टैक्स अधिकारी ने कर दिया कमाल, माउंट एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा; ऐसे तय किया सफर

इनकम टैक्स अधिकारी देबाशीष विश्वास ने कमाल करते हुए 57 दिनों में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहरा दिया। देबाशीष विश्वास वर्तमान में आयकर विभाग में संयुक्त सचिव हैं। उन्होंने एवरेस्ट को फतह करने के लिए पहले तिब्बत का रास्ता चुनना चाहा लेकिन वहां से उन्हें अनुमति नहीं मिली जिसके बाद उन्होंने नेपाल के रास्ते जाने का फैसला लिया।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा मामले में अमित शाह से आज मिलेगा VHP प्रतिनिधिमंडल, गृहमंत्री आवास पर मुलाकात

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा मामले को लेकर गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद का प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेगा। ये मुलाकात गृहमंत्री के दिल्ली आवास पर ही होगी। बता दें बांग्लादेश में 5 अगस्त को शेख हसीना सरकार के बेदखल होने के बाद हिंदुओं के साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े धर्म के लोगों पर हिंसा हुई।

'सामने पड़ा था शव और पुलिस दे रही थी पैसे', अंतिम संस्कार के दिन क्या हुआ? दुष्कर्म पीड़िता की मौसी ने सुनाई आपबीती

पीड़िता के पिता ने दावा किया है कि इस मामले को दबाने के लिए बंगाल पुलिस ने उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की। पीड़ता की मौसी ने भी दावा किया कि जब वे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे तो उस दौरान पुलिस ने उन्हें पैसे देकर मामले को दबाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस के पैसे को लेने से हमने तुरंत मना कर दिया।

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई अत्याचार के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच पीड़िता के मां-बाप ने दावा किया कि शुरुआत में मामला दबाना के लिए पुलिस ने उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की थी।

टीचर्स डे के दिन जन्मे 5 मशहूर क्रिकेटर्स, क्‍या 3 भारतीय खिलाड़‍ियों के नाम आपको हैं याद?

टीचर्स डे 2024 भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन  की जयंती 5 सितंबर को होती है। उनकी याद में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन कई क्रिकेटर्स का भी जन्म हुआ। ऐसे में जानते हैं 5 सितंबर को जन्मे मशहूर क्रिकेटर्स के नाम।

 किसी की भी सफलता के पीछे गुरु का सबसे अहम हाथ रहता है। क्रिकेट की दुनिया में भी जिन-जिन क्रिकेटर्स ने आज अपने प्रदर्शन के चलते नाम कमाया है, उनके मेहनत और लगन के पीछे उनके महागुरु का बड़ा योगदान रहा।

SCO vs AUS: 14 गेंदों पर लगातार चौके-छक्के जड़े, ट्रेविस-मिचेल की जोड़ी ने काटा गदर; ऑस्ट्रेलिया ने बनाया T20I का वर्ल्ड रिकॉर्ड

SCO vs AUS 1st T20I Match स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल की। ट्रेविस हेड और मिशेल मार्श की तूफानी पारियों ने हर किसी को चौंका दिया। कंगारू टीम ने टी20I क्रिकेट में पावरप्ले में 113 रन बनाए जो कि अभी तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ T20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने पावरप्ले में 113/1 रन बनाकर यह खास उपलब्धि हासिल की।

CPL 2024: Shimron Hetmyer ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट इतिहास में यह कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

CPL 2024 में किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और गुयाना अमेजन के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इस मैच में गुयाना की तरफ से शिरकत करते हुए हेटमायर आक्रामक अंदाज में नजर आए। नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए शिमरोन ने कुल 39 गेंदों का सामना किया और 91 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया।

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2024) के मौजूदा चैंपियन गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 4 सितंबर को अपने दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया और सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी टीम टोटल का रिकॉर्ड अपने नाम किया।