Arvind Kejriwal: केजरीवाल को कोर्ट से 'सुप्रीम' राहत की उम्मीद, जमानत की याचिकाओं पर कल सुनवाई
अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल चुकी है। उन्हें अब सीबीआई के भ्रष्टाचार मामले में जमानत का इंतजार है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली है। एक याचिका सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती की है। एक याचिका के जरिए दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है।
सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। याचिका में उन्होंने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी है।
Haryana Elections: बीजेपी ने जारी की 67 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, सीएम नायब सैनी लाडवा से लड़ेंगे चुनाव
BJP Candidates List हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव (Haryana Vidhansabha Election 2024) लड़ेंगे। सूची में 67 नामों को मंजूरी मिली है। भाजपा की कोर कमेटी द्वारा मंथन के बाद उम्मीदवारों के नाम का एलान हुआ है। उम्मीदवारों की सूची को लेकर दिल्ली में कई दिनों से बैठक हो रही थी
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों और चर्चाओं के दौर के बाद आखिरकार आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
Haryana Bjp list: पूर्व कैप्टन और 3 मंत्रियों का टिकट कटा, JJP के बागियों की बल्ले-बल्ले; भाजपा की लिस्ट की 10 बड़ी बातें
भाजपा ने हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 67 पर प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। पार्टी ने तीन मंत्री और नौ विधायकों का टिकट काट दिया है। दो विधायकों की सीट बदल दी गई है। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और मनोहर लाल सरकार में खेल मंत्री रहे संदीप सिंह को भी पार्टी ने मौका नहीं दिया है। जजपा के तीन बागी विधायकों की बल्ले-बल्ले हुई है।
लंबे इंतजार के बाद आखिकार भाजपा ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव की पहली सूची जारी कर दी है। कुल 67 विधानसभा सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों का एलान किया है। 23 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाद में की जाएगी।
ऋषभ पंत की वापसी पर नजरें, ईशान किशन का खेलना संदिग्ध
दलीप ट्रॉफी का 5 सितंबर से आगाज हो रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत के दिग्गज और युवा खिलाड़ी एक साथ अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। टी20 फॉर्मेट में वापसी करने के बाद ऋषभ पंत टेस्ट फॉर्मेट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब वह अभिमन्यु की अगुआई वाली भारत बी की ओर से मैदान पर उतरेंगे। पंत विशेषज्ञ विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किए गए हैं।
अगर यहां से निकला सोना, तो बदल जाएगी बिहार की किस्मत! नीतीश सरकार ने दिया ताजा अपडेट
जमुई जिले में काफी समय से गोल्ड माइनिंग चल रही है। हालांकि अभी तक माइनिंग डिपार्टमेंट को इसमें सफलता नहीं मिली है। अब एक और जानकारी सामने आई है। खान एवं भू-तत्व विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बताया है कि जमुई जिले में सोना मिलने की संभावनाएं बहुत कम हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे में जितनी उम्मीद थी उसके परिणाम आशा अनुरूप नहीं पाए गए हैं।
झारखंड में सीटों पर फंसेगा पेच! I.N.D.I.A में आसान नहीं होगी दावेदारी, लोकसभा चुनाव में भी यहां हुई थी खींचतान
झारखंड में आने वाले समय में होने वाले चुनावों को लेकर चर्चा का दौर शुरू हो गया है। फिलहाल प्राथमिक दौर की बातचीत हुई है। हालांकि लोकसभा चुनाव में यहां सीटों को लेकर पेच फंसा था। ऐसे में कांग्रेस झामुमो के बाद छोटे दल जैसे भाकपा-माकपा और यहां तक कि राजद भी अपने कोटे में सीटें बढ़ाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें झटकने की आस में आईएनडीआईए के भीतर दबाव की राजनीति तेज हो गई है।
MCD ward committee के 7 सीटों पर बीजेपी का कब्जा, AAP में पड़ी फूट; देखें कहां से कौन जीता
एमसीडी के वार्ड कमेटी के साउथ जोन के चुनाव में आम आदमी पार्टी AAP को तगड़ा झटका लगा है। वहीं एमसीडी के वार्ड कमेटी के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। तीन जोन में आप की तरफ से क्रास वोटिंग हुई है। अब 12 वार्ड कमेटियों में से भाजपा सात तो आप पांच पर जीत गई है।
राजधानी दिल्ली में एमसीडी के वार्ड कमेटी के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। जहां सात जोन में बीजेपी ने जीत दर्ज की तो वहीं पांच जोन में आप को जीत मिली है।