Skip to main content

फेस्टिव सीजन से पहले भारतीय बाजार में लॉन्‍च होंगी तीन Electric Car, मर्सिडीज से लेकर MG तक हैं शामिल

वाहन‍ निर्माताओं की ओर से फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने से पहले नए वाहनों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। ICE के साथ इलेक्ट्रिक कारों को भी बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है। फेस्टिव सीजन के शुरू होने से पहले तीन नई EV को लॉन्‍च किया जाएगा। किस कंपनी की ओर से किस गाड़ी को लाने की तैयारी की जा रही है। आइए जानते हैं। 

'कैसी ये यारियां' फेम Niti Taylor के घर गूंजी किलकारी, स्वीट पोस्ट के साथ शेयर की अपने बच्चे की पहली तस्वीर

कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं जिसे वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगी। उनके बाद एक और एक्ट्रेस के मैटरनिटी शूट की तस्वीरें सामने आईं। इस बीच एक एक्ट्रेस ऐसी है जिसने हाल फिलहाल में बच्चे को जन्म दिया है और उसकी पहली तस्वीर भी शेयर कर दी है।

SCO vs AUS: ट्रेविस हेड के तूफान के आगे धराशायी हुआ स्कॉटलैंड, कंगारू टीम ने 9.4 ओवर में चेज किया 155 रन का लक्ष्य

स्कॉटलैंड टूर पर गई ऑस्ट्रेलिया टीम ने टी20I में धमाकेदार शुरुआत की है। एडिनबरा में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने 155 रन के लक्ष्य को मात्र 9.4 ओवर में हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड ने 25 गेंद पर तूफानी पारी खेलते हुए 80 रन बनाए। कप्तान मार्श ने 39 रन का योगदान दिया।

66 करोड़ रुपये का टैक्स भरकर Virat Kohli बने नंबर-1 भारतीय क्रिकेटर, कप्‍तान Rohit Sharma का नाम लिस्‍ट से गायब

विराट कोहली साल 2024 में सबसे ज्‍यादा टैक्‍स चुकाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। फॉर्चून इंडिया लिस्‍ट के मुताब‍िक भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज ने 31 मार्च 2024 को संपन्‍न हुए फाइनेंशियल ईयर में 66 करोड़ रुपये का टैक्‍स चुकाया। 35 साल के कोहली सेलिब्रिटीज में सबसे ज्‍यादा टैक्‍स चुकाने के मामले में पांचवें स्‍थान पर हैं। क्रिकेटर्स में रोहित शर्मा का नाम लिस्‍ट से गायब है।

भारतीय क्रिकेट के पोस्‍टर ब्‍वॉय विराट कोहली साल 2024 में सबसे ज्‍यादा टैक्‍स चुकाने वाले खिलाड़ी बने। फॉर्चून इंडिया की लिस्‍ट के मुताबिक टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 चैंपियन कोहली ने 66 करोड़ रुपये का टैक्‍स चुकाया।

Stree 2 Collection Day 21: 'स्त्री 2' के निशाने पर आई सनी देओल की सुपरहिट फिल्म, इस आंकड़े के साथ कुचलने को तैयार

अमर कौशिक की डायरेक्टोरियल फिल्म स्त्री 2 को रिलीज के तीन हफ्तों बाद भी लोग देखना पसंद कर रहे हैं। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के दमदार अभिनय से सजी फिल्म स्त्री 2 कई रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब एक और रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है।

स्त्री 2' फिल्म का क्रेज लोगों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म रिलीज के दिन से बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाए हुई है। 15 अगस्त को रिलीज होने वाली इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म का जलवा रिलीज के तीसरे हफ्ते भी जारी है। जबकि, इस हफ्ते कुछ फिल्मों का रिलीज होना बाकी है।

Maiya Samman Yojana: हेमंत सरकार का 18 साल की युवतियों को तोहफा, अब इन्हें भी मिलेगी मंईया सम्मान योजना की राशि

झारखंड में 18 साल की लड़कियों के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ी घोषणा कर दी है। इसके तहत अब मंईया सम्मान योजना की धनराशि इस उम्र की युवतियों को भी दी जाएगी। योजना के तहत लाभुकों को राशि बांटने के लिए आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। 

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने साथ मिलकर लिया बड़ा फैसला, राज्यपाल ने भी दे दी हरी झंडी

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मुख्य सचिवालय में लगभग 8 महीने बाद मीटिंग की। यह मीटिंग 30 मिनट तक चली। मीटिंग में सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने दो नाम भी फाइनल कर लिए। आज दोनों नाम राज्यपाल के पास भेजे गए। इसी कड़ी में पूर्व मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा और पत्रकार प्रकाश कुमार को सूचना आयुक्त बनाया गया।