यूक्रेन के विदेश मंत्री समेत 6 मंत्रियों के धड़ाधड़ इस्तीफे, जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा से पहले क्यों हो रहा ऐसा?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की इस महीने अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं। उनके दौरे से पहले यूक्रेन सरकार में धड़ाधड़ इस्तीफे हो रहे हैं। फेरबदल की अटकलों के बीच विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने भी इस्तीफा दे दिया है। यूक्रेन में अब तक छह मंत्री त्यागपत्र दे चुके हैं जिसमें उप प्रधानमंत्री व हथियार उत्पादन मामले के प्रमुख शामिल हैं।
हवलदार की जिंदगी का असल किरदार, रात में बन जाते हैं गुरुजी; जज्बा ऐसा... आप भी करेंगे सलाम
दिल्ली पुलिस के हवलदार अजय के असल किरदार के बारे में जो भी जानता है उन्हें सलाम करता है। अजय दिन में तो देश सेवा करते हैं जबकि रात में गुरुजी बन जाते हैं। अजय अपने 200 गज के प्लाट में करीब 250 बच्चों को कोचिंग कराते हैं। खास बात यह है कि अजय से कोचिंग पाकर करीब 3 हजार बच्चे सरकारी नौकरी पा चुके हैं।
Dry days in Haryana: शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, अक्टूबर के पहले सप्ताह में 4 दिन बंद रहेंगे ठेके
शांतिपूर्ण चुनाव काे लेकर गुरुग्राम जिले में लगातार 48 घंटे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस बारे में जिलाधीश व उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बुधवार को लिखित आदेश जारी कर दिया।आदेशानुसार 5 अक्टूबर को मतदान से 48 घंटे पहले यानी तीन अक्टूबर की शाम छह बजे से पांच अक्टूबर की शाम छह बजे तक जिले में सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
गुरुग्राम। शांतिपूर्ण चुनाव काे लेकर गुरुग्राम जिले में लगातार 48 घंटे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस बारे में जिलाधीश व उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बुधवार को लिखित आदेश जारी कर दिया।
योगी सरकार ने किया बड़ा एलान, उत्तर प्रदेश में बनेंगे 18 नए फुटबॉल स्टेडियम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वादा किया है कि राज्य सरकार फुटबॉल के बढ़ावे के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के 18 कमिश्नरियों में 18 नए फुटबॉल स्टेडियम खोले जाएंगे। हाल ही में लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में पहला कोलकाता डर्बी खेला गया था। फुटबॉल को बढ़ाने के लिए राज्यभर में स्टेडियम विकसित किए जाएंगे।
तू नहीं सुधरेगा,' अपने खास चेले पर गुस्सा गए युवराज सिंह! बर्थ-डे पर वीडियो शेयर कर दी खास सलाह
भारत के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 4 सितंबर को 24 साल के हो गए। अभिषेक के जन्मदिन पर उनके गुरु युवराज सिंह ने खास अंदाज में बधाई दी। युवी ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अभिषेक शर्मा को ट्रेनिंग देते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवराज ने इस दौरान अभिषेक शर्मा को एक अहम सलाह दी है।
अभिषेक शर्मा के जन्मदिन पर उनके मेंटॉर युवराज सिंह ने एक वीडियो शेयर कर युवा बल्लेबाज को खास सलाह दी। युवराज सिंह को अभिषेक शर्मा को नेट में प्रैक्टिस कराते देखा जा सकता है। इसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि 'तू नहीं सुधरेगा, बस छक्के ही मारे जाओ।'
Bhopal News: '5 मिनट लेट आने पर झाड़ू-पोंछा लगवाया जाता है', छात्राओं ने स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ खोला मोर्चा
भोपाल के सरोजिनी नायडू गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की सैकड़ों लड़कियों ने बुधवार को प्रबंधन और एक कर्मचारी वर्षा झा के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने उन पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। एक महीने पहले ही नियुक्त की गई सुश्री झा ने कथित तौर पर माफी मांगी है। स्कूल प्रशासन ने छात्राओं के दावे का खंडन करते हुए जोर देकर कहा कि शिक्षक छात्रों को दंडित नहीं करते हैं।
EPFO: देश के किसी भी बैंक से ले सकेंगे पेंशन, 78 लाख पेंशनधारकों को होगा लाभ; एक जनवरी से होगी लागू
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की पेंशन योजना के दायरे में आने वाले लाखों पेंशनधारकों को सरकार ने सौगात दी है। अब पेंशनधारक किसी भी बैंक या उसकी ब्रांच से पेंशन ले सकेंगे। एक जनवरी से ये लागू हो जाएगा। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह पहल लंबे समय से चली आ रही पेंशधारकों की समस्याओं का समाधान करेगी।