Skip to main content

UP News: सील हुआ नकली नोट छापने वाला मदरसा, जांच के दौरान मिली कई गड़बड़ियां; जल्द चलेगा बुलडोजर

नकली नोट छापने वाले मदरसे को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से बुधवार को सील कर दिया गया। पीडीए की ओर से दिए गए निर्देश का उचित जवाब न देने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। 300 वर्ग मीटर में जामिया हबीबिया मस्जिदे आजम 140 अतरसुइया में मदरसा संचालित हो रहा था। पीडीए से मानचित्र पास कराए बिना ही 10 कमरा बनाया गया था। मदरसा की मान्यता भी नहीं है।

क्या है NLFT और ATTF? त्रिपुरा में शाह की रणनीति ने दिलाई कामयाबी, शांति समझौते पर लगी मुहर

पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा समाप्त करने और शांति के लिए बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) और ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स (एटीटीएफ) के बीच शांति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। एनएलएफटी और एटीटीएफ के प्रतिनिधियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और गृह मंत्रालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Haryana Election: जजपा-आसपा ने जारी की 19 प्रत्याशियों की पहली सूची, दुष्यंत चौटाला उचाना से लड़ेंगे चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) गठबंधन ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। सूची में 19 नामों को मंजूरी दी गई है। लिस्ट में जजपा के उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला का नाम भी शुमार है। वह उचाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वहीं दिग्विजय चौटाला डबवाली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पिता राजीव गांधी से ज्यादा समझदार हैं राहुल', सैम पित्रोदा का बड़ा बयान; अब क्या करेगी कांग्रेस?

ईडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है। सैम ने राहुल को पिता राजीव गांधी की तुलना में ज्यादा समझदार भी बताया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल राजीव की तुलना में अधिक बौद्धिक और रणनीतिकार हैं। बता दें कि राहुल अगले हफ्ते अमेरिका का दौरा करने वाले हैं। 

इजरायल को हथियार देने से रोकें जज साहब', प्रशांत भूषण समेत 11 याचिकाकर्ताओं ने SC से क्यों की ये मांग?

इजरायल को भारतीय कंपनियों द्वारा हथियार और सैन्य उपकरण उपलब्ध किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। प्रशांत भूषण हर्ष मांदर और ज्यां द्रेज समेत 11 याचिकाकर्ताओं ने याचिका दायर की है। इसमें केंद्र सरकार को ऐसी कंपनियों का लाइसेंस रद्द किए जाने के निर्देश देने की मांग की है जो इजरायल को हथियार दे रही हैं। 

मौत से पहले सड़क पर आराम से टहल रही थी महिला, पीछे से एसयूवी ने मार दी टक्कर; मर्चेट नेवी अधिकारी गिरफ्तार

मलाड में एसयूवी से लगी टक्कर में 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वाहन चला रहे मर्चेंट नेवी अधिकारी अनूप सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान शहाना काजी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद अनूप सिन्हा खुद महिला को अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुंबई। मुंबई के मलाड इलाके में मंगलवार की रात एसयूवी से लगी टक्कर में 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वाहन चला रहे मर्चेंट नेवी अधिकारी अनूप सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान शहाना काजी के रूप में हुई है।

अब 6 सितंबर को नहीं रिलीज होगी कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी', सुनवाई में बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्या कहा?

इमरजेंसी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वालीं कंगना रनौत की फिल्म पर बवाल जारी है। कई सिख संगठनों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में भी फिल्म के खिलाफ याचिका दाखिल की गई है। सिख संगठनों ने फिल्म के माध्यम से गलत छवि दिखाने का आरोप लगाया है। अब फिल्म छह सितंबर को रिलीज नहीं होगी।