Skip to main content

साहिबगंज में मतदाता सूची में बांग्लादेशी घुसपैठ की गवाही, पिता से पहले हो गया पुत्र का जन्म

साहिबगंज जिले में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं। प्रशासन ने जांच शुरू की लेकिन एक भी घुसपैठिया चिह्नित नहीं किया गया। इस बीच भाजपा के पूर्व जिला मंत्री ने कुछ संदिग्ध नामों की सूची उपायुक्त को सौंपी है।

उत्‍तराखंड के कृषि मंत्री पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, कैबिनेट के निर्णय के बाद कोर्ट सुनाएगी फैसला

आरटीआइ कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता विकेश नेगी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए विशेष न्यायाधीश (सतर्कता) मनीष मिश्रा की अदालत में एक प्रार्थना-पत्र दिया था। वहीं न्यायालय ने उत्‍तराखंड मंत्री परिषद से इस मामले में फैसला लेने और आठ अक्टूबर तक न्यायालय को अवगत कराने का आग्रह किया है। 

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी पर लगे आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप के मामले में विशेष न्यायाधीश (सतर्कता) मनीष मिश्रा की अदालत ने मंत्री परिषद ने निर्णय लेने को कहा है।

दुष्‍कर्म पीड़िता की धमकी, '24 घंटे के भीतर मुकेश बाेरा को गिरफ्तार करो, वरना कर लूंगी आत्मदाह'

मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म करने वाली महिला ने 24 घंटे में बोरा व उसके चालक कमल की गिरफ्तारी नही होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उसने बताया कि मुकेश बोरा ने नौकरी देने का झांसा देकर मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। उसने मेरी नाबालिग बेटी के साथ भी कई बार छेड़खानी की। जिसके बाद मुझे आवाज उठानी पड़ी 

आज देहरादून और नैनीताल में भारी वर्षा की चेतावनी, चमोली में पहाड़ के मलबे में दबा वाहन

उत्तराखंड में मानसून की बारिश जारी है। मंगलवार दोपहर बाद देहरादून और मसूरी में दो घंटे मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून नैनीताल चंपावत और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है।

देहरादून। प्रदेशभर में मानसून की वर्षा जारी है। बुधवार को देहरादून के अलावा नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जनपदाें में कहीं-कहीं एक से दो दौर भारी वर्षा हो सकती है। इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

औचक निरीक्षण करने पुलिस मुख्यालय पहुंचे CM Dhami, अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों में हड़कंप

बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मुख्यालय पंहुचकर सभी कार्यालयों व अनुभागों का औचक निरीक्षण किया व वहां की कार्यप्रणाली का जायजा भी लिया है। इस दौरान उन्‍होंने अधिकारियों से केसों की प्रगति के बारे पूछा। मुख्यमंत्री के अचानक मुख्यालय पहुंचने पर अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक के होश उड़ गए।

हल्‍द्वानी के बाद कोटाबाग में कार सवारों ने युवती को घेरा, किए गंदे इशारे और छेड़छाड़

उत्तराखंड के कोटाबाग में एक युवती से छेड़छाड़ और उसके साथी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवती अपने साथी मित्र के साथ सामान खरीद रही थी। तभी उनके सामने एक कार आई और सवार एक व्यक्ति ने युवती को गंदे इशारे किए। युवती की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कालाढूंगी। कोटाबाग में एक युवती से छेड़छाड़ और उसके साथी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के अभी मेजिस्ट्रेटी बयान नहीं हुए हैं।

बारिश के बाद शहर में कई जगहों पर जलभराव, लोगों का बुरा हाल; दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लंबा जाम

गुरुग्राम में बारिश के बाद सड़कों पर जल जमाव हो गया। जिस कारण से गाड़ियां रेंगती हुई नजर आई। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण जाम लग गया। जिस कारण से वाहनों की लंबी कतार नजर आई। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। IMD की मानें तो 8 सितंबर तक इलाके में बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

गुरुग्राम। शहर में बुधवार को अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ वर्षा हुई। वर्षा के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगभग ट्रैफिक जाम लग गया।