बारिश के बाद शहर में कई जगहों पर जलभराव, लोगों का बुरा हाल; दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लंबा जाम
गुरुग्राम में बारिश के बाद सड़कों पर जल जमाव हो गया। जिस कारण से गाड़ियां रेंगती हुई नजर आई। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भीषण जाम लग गया। जिस कारण से वाहनों की लंबी कतार नजर आई। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। IMD की मानें तो 8 सितंबर तक इलाके में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
गुरुग्राम। शहर में बुधवार को अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ वर्षा हुई। वर्षा के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगभग ट्रैफिक जाम लग गया।
हरियाणा से चुनाव लड़ेंगे बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट! राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने राहुल गांधी से मुलाकात की है। नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद से अब दोनों पहलवानों के चुनाव लड़ने की संभावनाएं बढ़ गई है। मंगलवार को दिल्ली में दोनों पहलवानों ने कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात की थी और अब राहुल गांधी से मुलाकात के बाद चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
Haryana News: पंचकूला में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 3 मासूम बच्चों की मौत
हरियाणा के पंचकूला में दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है। बता दें कि भारी बारिश की वजह से दीवार गिरने से बच्चों की मौत हुई है। बच्चों के शवों को पंचकूला के नागरिक अस्पताल में लाया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है।
पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है। बता दें कि भारी बारिश की वजह से दीवार गिरने से बच्चों की मौत हुई है। बच्चों के शवों को पंचकूला के नागरिक अस्पताल में लाया गया है।
15 हजार की सैलरी वाली सफाई कर्मी की नौकरी, हजारों ग्रेजुएट युवाओं ने भरा फार्म; हरियाणा में दिखी बेराजगारी की मार
हरियाणा में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं की संख्या इतनी अधिक है कि 15 हजार रुपये महीने की सफाई कर्मचारी की नौकरी के लिए भी हजारों स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं ने आवेदन किया है। यह आंकड़ा राज्य में बेरोजगारी की स्थिति को दर्शाता है। पांच हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती में 46 हजार से अधिक स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं ने आवेदन किया है।
ED Raid: खन्ना में कांग्रेस नेता के घर ईडी की रेड, अनाज ढुलाई घोटाले से जुड़ा है मामला
खन्ना के गांव इकोलाही निवासी कांग्रेस नेता राजदीप सिंह के आवास पर बुधवार की तड़के ईडी की टीम ने छापेमारी की। राजदीप सिंह के पूर्व मंत्रियों भारत भूषण आशु और गुरकीरत सिंह कोटली के साथ नजदीकी संबंध हैं। माना जा रहा है कि यह जांच पूर्व मंत्री भरत भूषण आशु से जुड़े टेंडर घोटाले और अनाज धुलाई घोटाले में राजदीप सिंह की संलिप्तता को लेकर की जा रही है।
नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, सीमा पार से भेज रहा ड्रोन; जवानों ने किया ढेर
पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलियां चलाईं। बीएसएफ की 117 बटालियन के जवानों ने बुधवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सीमा में प्रवेश करते देखा और उस पर 15 राउंड फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही बीएसएफ के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके की तलाशी ली जा रही है।
बीएसएफ सेक्टर गुरदासपुर के अधीन आते बीएसएफ की 117 बटालियन के हेड क्वार्टर अजनाला की बीओपी शाहपुर पर तैनात बीएसएफ ने बुधवार की रात को राष्ट्रीय सीमा के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश हो रहे पाकिस्तानी ड्रोन पर अंधाधुंध गोलियां चलाई।
मुठभेड़ में चली ताबड़तोड़ गोलियां, गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का साथी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पंजाब के जालंधर में कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के राइट हैंड माने जाने वाले गैंगस्टर कन्नू गुज्जर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में कन्नू गुज्जर के टांग में गोली लगी है। घायल कन्नू को सिविल अस्पताल में दाखिल