Rahul Dravid IPL 2025: आरसीबी या केकेआर नहीं, इस आईपीएल टीम के हेड कोच बनेंगे द्रविड़! सामने आई रिपोर्ट
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल में वापसी करने को तैयार हैं। आईपल द्रविड़ को खेलते हुए नहीं बल्कि कोच की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। द्रविड़ आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बन सकते हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक द्रविड़ ने हाल ही में फ्रेंचाइजी क साथ डील साइन की।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल में वापसी करने को तैयार हैं। आईपीएल में राहुल द्रविड़ को खेलते हुए नहीं, बल्कि कोच की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।
दिल्ली-NCR में बदला मौसम, गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जलभराव, कई इलाकों में लग रहा जाम
ल्ली-एनसीआर में बुधवार दोपहर को मौसम ने अचानक से करवट ली है। ठंडी हवाओं के साथ ही आसमान में काले बादल छा गए हैं। दिल्ली व नोएडा में हल्की बारिश शुरू हो गई है। वहीं गुरुग्राम तेज बारिश होने से सड़कों पर जलभराव हो गया है। इससे सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
गुरुग्राम/नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार दोपहर को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हो
गुरुग्राम में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई है। तेज बारिश को लेकर गुरुग्राम का कहना है कि जिले में इतनी तेज बारिश बरसों बाद हुई है
इमिग्रेशन की सतर्कता से इटली रवाना होने से पहले पकड़ा फर्जी वीजा वाला यात्री, पुलिस ने किया गिरफ्तार
IGI Airport इमिग्रेशन की सतर्कता से एक यात्री को इटली जाने से पहले ही पकड़ लिया गया। उसके पासपोर्ट पर लगा स्वीडिश वीजा फर्जी पाया गया। पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले दो अन्य को विदेश से लौटने पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब दोनों मामलों में छानबीन कर रही है।
दो साल की बेटी साथ लेकर फूड डिलीवर करता है Zomato का गिग वर्कर, स्टारबक्स के मैनेजर भी हुए इंप्रेस
एक जोमैटो डिलीवरी एजेंट अपने काम और अपनी नन्ही बच्ची की जिम्मेदारी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रशंसा बटोर रहा है। जोमैटो के गिग वर्कर की इस प्रेरणादायक कहानी को स्टारबक्स के स्टोर मैनेजर देवेंद्र मेहरा ने लिंक्डइन पर शेयर किया है। सोनू एक सिंगल पैरेंट हैं इसलिए वह अक्सर ऑर्डर लेने और उसे डिलीवर करने के लिए अपनी बेटी को साथ लेकर जाते हैं।
आपको बड़ा सुकून आ रहा है', सुनीता केजरीवाल के पोस्ट पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, दे डाली नसीहत
बिभव कुमार की जमानत को लेकर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल द्वारा किए गए एक पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बिभव कुमार का समर्थन करने के लिए सुनीता केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। स्वाति ने कहा कि सुनीता केजरीवाल को इस बात से राहत मिली है कि केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार जमानत पर रिहा हो गए हैं।
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से अभद्रता के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है।
गोविंदपुरी में 6 साल के मासूम के साथ पड़ोसी ने किया कुकर्म, बच्चे का पहले हुआ था अपहरण; लोगों का फूटा गुस्सा
दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक पड़ोसी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने अपने पड़ोस में रहने वाले 6 साल के मासूम का पहले तो अपहरण किया बाद में उसके साथ कुकर्म किया। जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने दोषी को सख्त सजा देने की मांग की।
दिल्ली। गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में छह साल के बच्चे का अपहरण कर पड़ोसी द्वारा कुकर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार रात सड़क जाम कर हंगामा किया।
87 साल में पहली बार Volkswagen बंद कर सकती है जर्मनी के प्लांट, चीनी वाहन निर्माता हैं कारण
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता Volkswagen की ओर से कुछ प्लांट्स को बंद किया जा सकता है। कंपनी 87 साल में पहली बार अपने प्लांट बंद करने पर विचार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी को लगातार चीन के वाहन निर्माताओं से कड़ी चुनौती मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट में और क्या जानकारी मिल रही है। आइए जानते हैं।
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता यूरोप में ही एशियाई वाहन निर्माताओं से कड़ी चुनौती का सामना कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जर्मनी में अपने कुछ प्लांट बंद करने की तैयारी कर रही है। ऐसा किन कारणों से किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।