Skip to main content

छपरा में बड़ा हादसा, मेले में आर्केस्ट्रा डांस के दौरान एक घर का छज्जा गिरने से 50 लोग घायल

बिहार के सारण जिले में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक महावीरी मेले में एक घर का छज्जा गिरने से कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए इसुआपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

इसुआपुर (सारण)। इसुआपुर बाजार पर मंगलवार की देर रात में महावीर झंडा मेला के दौरान सजे एक मंच के समीप करकटनुमा घर का एक छज्जा टूटकर गिर गया। इस हादसे में करीब 10 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, 40 से 50 लोगों को मामूली चोट लगी है।

Prashant Kishor: 'तेजस्वी यादव ऐसे पिता के पुत्र...', अब प्रशांत किशोर को RJD का करारा जवाब

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरा जोर लगा रहे हैं। अब तो उन्होंने उपचुनाव वाली एक सीट पर भी अपना कैंडिडेट उतारने का एलान कर दिया है। इस बीच प्रशांत लगातार राजद और तेजस्वी यादव पर भी हमलावर हैं। उन्होंने हाल ही तेजस्वी को लेकर एक बयान दिया था। जिसका राजद ने पलटवार किया है।

बांका।जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के खिलाफ टिप्पणी करने पर राजद ने कड़ी आलोचना की है।

पांच दिन पहले प्रेमी के साथ फरार हुई थी महिला, ससुराल लौटने पर ग्रामीण ने पार कीं सारी हदें

बिहार के जमुई जिले में एक महिला और उसके पति के साथ ग्रामीणों ने अमानवीय व्यवहार किया। महिला को अर्द्धनग्न कर दिया गया और दंपती को चप्पल-जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित महिला ने डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

झाझा (जमुई)। पांच दिन पहले प्रेमी संग फरार एक महिला सोमवार को अपनी सुसराल लौटी तो ग्रामीणों ने महिला और उसके पति के साथ अमानवीय व्यवहार किया। ग्रामीणों ने महिला को अर्द्धनग्न कर दिया।

बिहार मे खनन पदाधिकरियों को मिलेंगी मजिस्ट्रेट की शक्तियां, गृह विभाग को भेजा गया प्रस्ताव

बिहार सरकार जल्द ही खनन पदाधिकारियों को मजिस्ट्रेट की शक्तियां दे देगी। खान एवं भू-तत्व विभाग ने इस आशय का प्रस्ताव गृह विभाग को सौंप दिया है। अवैध बालू खनन पर रोक की कड़ी में यह नई पहल होगी। खनन पदाधिकारियों को मजिस्ट्रेट की शक्तियां इसलिए दी जाएंगी ताकि वे अवैध खनन के मामले में त्वरित कार्रवाई कर सकें। हालांकि गोली चलाने का अधिकार पुलिस के पास ही रहेगा।

पटना। बालू के अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए नीतीश सरकार जल्द ही खनन पदाधिकारियों को मजिस्ट्रेट की शक्तियां दे सकती है। खान व भूतत्व विभाग ने इस आशय का प्रस्ताव गृह विभाग को सौंपा है।

Aadhaar Card: आदेश की हो रही अनदेखी, बिहार में 27.35 लाख बच्चों के पास नहीं है आधार कार्ड

बिहार में स्कूली बच्चों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है लेकिन राज्य में अभी भी 27.35 लाख बच्चे ऐसे हैं जिनके पास आधार कार्ड नहीं है। शिक्षा विभाग के निर्देशों के बावजूद सरकारी और निजी स्कूल आधार अपडेट के काम में लापरवाही बरत रहे हैं। बिना आधार कार्ड के नामांकित बच्चों की बात करें तो इसमें गया जिला आगे है। वहीं इस सूची में शिवहर सबसे पीछे है।

भागलपुर से दिल्ली के लिए चलेंगी दो और स्पेशल ट्रेनें, टाइमिंग के साथ-साथ रूट भी जान लीजिए

त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने भागलपुर और दिल्ली के बीच दो नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। 03413-03414 मालदा-दिल्ली स्पेशल भागलपुर होकर प्रत्येक गुरुवार और रविवार को चलेगी। मालदा से यह ट्रेन सुबह 10 बजे चलेगी और दिन के 11 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वहीं भागलपुर और दिल्ली के बीच चलने वाली 03483-03484 स्पेशल ट्रेन भागलपुर से मंगलवार और शनिवार को चलेगी।

भागलपुर। त्योहारों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो और स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। हरिद्वार और पुणे के साथ ही दिल्ली के लिए दो स्पेशल ट्रेंनें चलाई जाएंगी।

छात्रा से दुष्कर्म, पीड़िता का मेडिकल कराकर पुलिस ने लिखी रिपोर्ट

छात्रा का कहना है कि वो सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर आ रही थी। तभी रास्ते में एक सूनसान इलाके में उसके साथ एक युवक ने गलत काम किया। दुष्कर्म करने वाला युवक गांव का ही है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया है और आरोपित की तलाश के लिए टीम गठित की है।

कासगंज। एक गांव में सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौट रही छात्रा को गांव के ही युवक ने खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को किशोरी छात्रा के स्वजन ने आरोपित के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।