Call Me Bae के प्रीमियर पर कार्तिक आर्यन ने Sara Ali Khan को लगाया गले, यूजर्स बोले- अब शादी कर लो बस
अनन्या पांडे इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इसकी स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें कई सितारों का जमावड़ा लगा। इस मौके पर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। सारा और कार्तिक दोनों इवेंट से एक साथ निकला जब कार्तिक ने उन्हें गले लगा लिया।
अनन्या पांडे की वेब सीरीज कॉल मी बे 6 सितंबर को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। एक दिन पहले शो का प्रीमियर रखा गया था जिसे करण जौहर, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और अन्य एक्टर्स ने अटेंड किया।
iPhone 16 series को लेकर नहीं थम रहा यूजर्स का क्रेज! किन बदलावों के साथ आ सकते हैं नए आईफोन
एपल का ग्लोटाइम इवेंट 9 सितंबर को होने जा रहा है। भारतीय समयानुसार एपल इवेंट तय तारीख पर रात साढ़े दस बजे शुरू होगा। iPhone 16 series यूजर्स के लिए बेहद खास होने वाली है। इस सीरीज के प्रो डिवाइस में एक बड़ी स्क्रीन को पेश किए जाने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा नए आईफोन पतले बेजल्स और नए कैमरा डिजाइन से ग्राहकों को लुभा सकते हैं।
तेलंगाना में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, छह नक्सली ढेर; दो जवान घायल-एक की हालत गंभीर
तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 6 माओवादी मारे गए और दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम जिला अधीक्षक रोहित राज ने पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की जानकारी दी। साथ ही बताया कि घायल जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक की हालत गंभीर है।
तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 6 माओवादी मारे गए और दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।
भेड़िया प्रभावित गांवों में चौकसी बढ़ी, चप्पे-चप्पे पर निगरानी; पटाखे की धमक से गूंज रहे गांव
बहराइच में भेड़िए की दहशत बरकरार है। जिलाधिकारी मोनिका रानी के नेतृत्व में 11 जिला स्तरीय अधिकारी गांवों में भ्रमण कर रहे हैं। वन विभाग की 16 टीमें लगातार कॉम्बिंग कर रही हैं। शाम होते ही गांवों में गोले पटाखों की आवाज गूंजने लगती है। लाउड स्पीकर से जागते रहो का शोर दूर-दूर तक सुनाई देता है। 200 पुलिस व पीएसी के जवान निगरानी में लगाए गए हैं।
बीवी ने कर दी मुखबिरी, मूर्तिकार जयदीप की गिरफ्तारी में परिवारवालों ने क्यों दिया पुलिस का साथ?
मूर्तिकार जयदीप आप्टे को बुधवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी कल्याण से की गई। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए सात टीमें गठित की थीं। हालांकिजयदीप आप्टे की गिरफ्तारी के पीछे उसकी पत्नी का हाथ बताया जा रहा है। आप्टे ने पत्नी को जानकारी दी थी कि वो घर वापस आ रहा है। इसके बाद पत्नी ने यह जानकारी पुलिस को दे दी।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है। आपके मन में कुछ बेवजह की उलझनें और तनाव होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी आप मन मुताबिक काम ना मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में देरी हो सकती है, जिसके लिए आप अपने मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपको कहीं घूमने फिरने जाते समय अपने पिताजी से पूछकर जाना बेहतर रहेगा। आपको किसी परिवार के सदस्य की सेहत की चिंता सता सकती है।
वृष राशि
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
Teacher Recruitment: शिक्षकों के लिए खुशखबरी! नियुक्ति में CTET को मान्यता, बस 3 साल में पूरी करनी होगी एक शर्त
झारखंड में शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षक नियुक्ति में सीटेट को मान्यता के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। हालांकि इसके साथ ही एक शर्त भी लगाई गई है। राज्य सरकार के साथ बनी सहमति के बाद जारी हुए पत्र के अनुसार पारा शिक्षकों को ईपीएफ का लाभ दिया जाएगा।
रांची:- मानदेय वृद्धि, ईपीएफ का लाभ देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 28 अगस्त को शिक्षा मंत्री के साथ झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के साथ हुए समझौते का सहमति पत्र बुधवार को जारी कर दिया गया।