भाजपा में बगावत का 'सीरियल ब्लास्ट', इस्तीफों की लगी होड़; रणजीत चौटाला से लेकर सावित्री जिंदल तक ने छोड़ी पार्टी
Haryana Election 2024 टिकट नहीं मिलने से बीजेपी के कई कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। साथ ही कई पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कई मौजूदा विधायकों का टिकट कटा है। साथ ही कई नेता पहले से टिकट की आस लगाए बैठे थे उन्हें निराशा हाथ लगी है। रतिया से विधायक लक्ष्मण नापा ने बीजेपी से अपना सफर खत्म कर लिया है।
J&K Election 2024: चल संपत्ति में अल्ताफ बुखारी से अमीर हैं पत्नी, अचल संपत्ति में पति से पीछे, जानिए कितनी है संपत्ति
जम्मू-कश्मीर के नेता अल्ताफ बुखारी ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। उनके द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र से पता चला है कि उनकी पत्नी चल संपत्ति के मामले में उनसे काफी अमीर हैं। हालांकि अचल संपत्ति में बुखारी अपनी पत्नी से आगे हैं। बुखारी के पास 4.30 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है जबकि उनकी पत्नी के पास 97.37 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
Himachal News: अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर मणिमहेश के लिए बने मास्टर प्लान, शून्यकाल में विधायकों ने उठाए कई मुद्दे
हिमाचल विधानसभा में शून्यकाल के दौरान विधायकों ने कई मुद्दे उठाए। जनकराज ने मणिमहेश यात्रा की व्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया। भवानी सिंह पठानिया ने कांगड़ा से ईएनसी कार्यालय को मंडी शिफ्ट करने का मामला उठाया। कुलदीप राठौर ने ठियोग को जिला अस्पताल बनाने की घोषणा को लागू करने की मांग की। संजय रत्न ने शिमला-कांगड़ा सड़क की खस्ता हालत का मुद्दा उठाया।
फिल्मी स्टाइल में भोपाल के म्यूजियम से करोड़ों की कीमती वस्तुएं चुरा लीं, पढ़िए कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी?
Bhopal News भोपाल के स्टेट म्यूजियम में एक शख्स ने फिल्मी अंदाज में चोरी करने की कोशिश की। इस कोशिश में वह सफल भी हो गया। दिक्कत यह रही कि वह चोरी करने की नीयत से संग्रहालय के अंदर तो चला गया लेकिन बाहर निकलना उसके लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ। पढ़िए कैसे सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया?
देश का पहला बायोमार्कर किट: छत्तीसगढ़ के वैज्ञानिकों ने बनाया कोविड-19 की गंभीरता का अनुमान लगाने वाला उपकरण
यह रिसर्च कोविड-19 की पहली लहर के दौरान शुरू किया गया था और इसके परिणाम हाल ही में साइंटिफिक रिपोर्ट्स पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं। इस किट को भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट के लिए भी आवेदन किया गया है। मुख्य वैज्ञानिक डॉ जगन्नाथ पाल और उनकी टीम ने इस किट को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस शोध में डॉ योगिता राजपूत ने भी अहम योगदान दिया।
Champai Soren: चंपई सोरेन के घर के बाहर से हटे सुरक्षा कर्मी, बेटे-सलाहकार को मिले अंगरक्षक भी वापस
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के जिलिंगगोड़ा स्थित आवास के बाहर तैनात गार्ड को वापस ले लिया गया है। इसके अलावा चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन के अंगरक्षक भी हटा लिए गए। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को जो अंगरक्षक दिए गए थे वे उसी तरह से तैनात है। अब देखने वाली बात है कि राज्य सरकार के इस फैसले के बाद बीजेपी कौन सा कदम उठाती है।
Bokaro News: हमें न्याय चाहिए... BSNL के टावर पर चढ़ युवक करने लगा हाई वोल्टेज ड्रामा, रख दी अलग तरह की मांग
बोकारो की दुगदा बस्ती में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक बीएसएनएल की टावर पर चढ़कर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने लगा। लोगों के आश्वासन के बाद भी वह टावर से उतरने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। वह लगातार हाई वोल्टेज ड्रामा करता जा रहा था। बाघमारा पुलिस ने बीते 31 अगस्त को हेमराज महतो को नोटिस भेजा था।
दुगदा(बोकारो) दुगदा डाक घर के समीप लगे बीएसएनएल के टावर पर बुधवार को 25 वर्षीय युवक चढ़ गया। इस दौरान उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। युवक फुलझरिया बस्ती निवासी हेमराज महतो प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रहा था।