Skip to main content

कन्हैयालाल हत्याकांड: ना लोकेशन मिली, ना कोई बरामदगी हुई... जावेद को HC से जमानत, पढ़ें NIA से कहां हुई चूक

राजस्थान के बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी जावेद को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। मामले की जांच एनआईए कर रही है। जमानत देते हुए हाईकोर्ट ने एनआईए को लेकर अहम टिप्पणियां की हैं। अदालत ने कहा कि एनआईए ने केवल कॉल डिटेल के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया। वह न तो आरोपित की लोकेशन साबित कर सकी न ही उससे किसी तरह की बरामदगी ही कर सकी।

JSSC: इधर हाई कोर्ट ने जेएसएससी से मांगी मेरिट लिस्ट; उधर आयोग ने तुरंत जारी किया स्कोर कार्ड, अब कल फिर होगी पेशी

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से हाई कोर्ट ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा-2016 की मेरिट लिस्ट जारी करने को लेकर नाराजगी जताई है। गुरुवार को हुई सुनवाई में कोर्ट के रुख को देखते हुए आयोग ने आनन-फानन में स्कोर कार्ड अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। बहरहाल बता दें कि अब शुक्रवार को होने वाली सुनवाई में आयोग अध्यक्ष को पेश होना है।

जो करना है कर लेना', स्कूल में शराब पीकर पहुंचे मास्टर साहब, नशे में छात्रा के काटने लगे बाल; कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

 रतलाम में सरकारी स्कूल के एक सहायक शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचे और इसके बाद जमकर हंगामा किया। शिक्षक ने नशे की हालत में अधिकारियों को भी बुरा भला कहा और आस-पास के लोगों से गाली गलौज की। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है जिसमें वह एक छात्रा का बाल कैंची से काटने का प्रयास कर रहा है।

Paris Paralympics 2024: कपिल परमार ने रचा इतिहास, पैरा जूडो में भारत को दिलाया पहला मेडल

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीट लगातार अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पैरालंपिक के 8वें दिन रात को भारत की झोली में 25वां मेडल आया। कपिल परमार ने इतिहास रच दिया। उन्‍होंने मेंस -60 किग्रा जे1 वर्ग में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता। यह पैरा जूडो में भारत के लिए पहला मेडल है। पेरिस पैरालंपिक 2024 में यह भारत का 11वां ब्रॉन्‍ज मेडल है।

IND vs AUS: मोहम्मद शमी या अर्शदीप नहीं, इस इंजर्ड पेसर को स्क्वॉड में मिले जगह; पूर्व भारतीय कोच की चाहत

IND vs AUS इस साल के आखिरी में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के शुरू होने में 5 महीने का वक्त बाकी है लेकिन इससे पहले हर कोई सीरीज को लेकर चर्चा कर रहा है। हाल ही में भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाब्रे ने बयान दिया है।

Duleep Trophy 2024: मुशीर खान के शतक से संभला भारत B, अक्षर पटेल ने कराई इंडिया D की वापसी

ऋषभ पंत लाल गेंद के क्रिकेट में वापसी के साथ दस गेंद तक ही टिक सके लेकिन मुशीर खान के अविजित शतक ने भारत ए के विरुद्ध दलीप ट्रॉफी मुकाबले के पहले दिन भारत बी को सात विकेट पर 202 रन तक पहुंचाया। एक समय भारत बी के 94 रन पर सात विकेट गिर गए थे लेकिन इसके बाद मुशीर ने नवदीप के साथ मिलकर 108 रन की साझेदारी की

Ganesh Chaturthi 2024: भारत की इन जगहों पर मचती है गणेश चतुर्थी की भारी धूम, दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं भक्त

इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 7 सितंबर से मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी की धूम पूरे भारत में देखने को मिलती है। जगह-जगह लगे गणेश पंडाल सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ती के रंग इस त्योहार को बेहद खास बनाते हैं। गणेश चतुर्थी की धूम देखने के लिए आपको भारत की कुछ खास जगहों पर जाना चाहिए। इन जगहों पर पंडालों की भव्यता देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।